Responsive Scrollable Menu

US ओपन: चोट से लौटकर रायबाकिना जीतीं:विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट फेरी बाहर; मुसेटी ने सीधे सेटों में हराया

न्यूयॉर्क में खेले जा रहे US ओपन के पहले दौर में एलेना रायबाकिनाने चोट से वापसी करते हुए जीत दर्ज की, जबकि विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट आर्थर फेरी का अभियान खत्म हो गया। रायबाकिना ने अमेरिका की 17 साल की वाइल्डकार्ड थिया फ्रोडिन को 6-3, 6-2 से हराया, जबकि ब्रिटेन के फेरी को इटली के लोरेंजो मुसेटी ने 6-3, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। रायबकिना अब दुनिया की नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने की दौड़ में हैं, जबकि फेरी पिछले कुछ महीनों की शानदार फॉर्म के बाद US ओपन से बाहर हो गए। चोट के बाद लौटीं रायबाकिना, 1 घंटे 14 मिनट में जीता मैच रायबाकिना ने सिनसिनाटी में इगा स्वियातेक के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच बीच में छोड़ने के बाद पहली बार कोर्ट पर वापसी की। बाएं टखने की चोट के कारण उन्हें वह मुकाबला अधूरा छोड़ना पड़ा था। करीब दो सप्ताह बाद US ओपन में लौटीं रायबकिना ने फ्रोडिन के खिलाफ चोट का कोई असर नहीं दिखने दिया और 1 घंटे 14 मिनट में 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की। पहला सेट उन्होंने 6-3 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में फ्रोडिन ने वापसी की कोशिश की, लेकिन रायबाकिना ने दबाव बनाए रखा और 4-1 की बढ़त ले ली। अमेरिकी खिलाड़ी ने दो मैच पॉइंट बचाए और बाद में एक और मौका भी टाला, लेकिन रायबकिना ने इसे 6-2 से जीत लिया। नंबर-1 बनने की रेस में सिर्फ 434 अंक पीछे रायबाकिना फिलहाल आर्यना सबालेंका से 434 अंक पीछे हैं। वह इस US ओपन में सेमीफाइनल में पहुंचती हैं तो पहली बार दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी बन जाएंगी, भले ही सबालेंका खिताब जीतें। हालांकि अगर सबालेंका, कोको गॉफ और जेसिका पेगुला में से कोई भी चैंपियन नहीं बनता है, तो रायबाकिना अपने प्रदर्शन से अलग भी नंबर-1 हासिल कर सकती हैं। रायबाकिना ने कहा कि वह नंबर-1 बनने को लेकर मोटिवेटेड हैं, लेकिन फिलहाल मैच-दर-मैच आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि चोट के बाद उन्होंने करीब एक सप्ताह टेनिस नहीं खेला था और मूवमेंट वाली ट्रेनिंग भी ज्यादा नहीं कर सकी थीं। 17 साल की फ्रोडिन का ग्रैंड स्लैम डेब्यू फ्रोडिन पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के मेन ड्रॉ में खेल रही थीं। उन्होंने यूएसटीए गर्ल्स अंडर-18 नेशनल चैंपियनशिप जीतकर US ओपन में वाइल्डकार्ड हासिल किया था। फेरी का विंबलडन के बाद US ओपन में सफर खत्म ग्रैंडस्टैंड कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में फेरी ने शुरुआती दौर में आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन मुसेटी ने पहला सेट 6-3 से जीत लिया। दूसरे सेट में भी मुसेटी ने फेरी को वापसी का मौका नहीं दिया और 6-3 से सेट अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में फेरी ने संघर्ष किया, लेकिन मुसेटी ने 7-5 से सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। विंबलडन में सेमीफाइनल में पहुंचे थे फेरी ने इसी साल विंबलडन में वाइल्डकार्ड के तौर पर खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। वे वहां सेमीफाइनल पहुंचने वाले ओपन एरा के पांचवें ब्रिटिश पुरुष खिलाड़ी और दूसरे वाइल्डकार्ड बने थे। सेमीफाइनल में उन्हें अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हराया था। विंबलडन से पहले फेरी की रैंकिंग 114 थी, लेकिन उस प्रदर्शन के बाद वे ब्रिटेन के नंबर-1 खिलाड़ी बने और करियर की नई ऊंचाई पर पहुंचे। US ओपन में वे वर्ल्ड नंबर-33 के रूप में उतरे। मुसेटी का अगला मुकाबला डेन स्वीनी से मुसेटी ने इस जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बना ली है। अब उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के डेन स्वीनी से होगा। इटैलियन खिलाड़ी पिछले दो मेजर टूर्नामेंट चोट के कारण नहीं खेल सके थे और यूएस ओपन में जीत के साथ उन्होंने वापसी की शुरुआत की है। 40वें जन्मदिन पर मॉनफिल्स ने जीता 40वें जन्मदिन पर अपना आखिरी US ओपन खेल रहे फ्रांस के गेल मॉनफिल्स ने खास जीत दर्ज की। न्यूयॉर्क में उन्होंने पैराग्वे के एडोल्फो डेनियल वलेहो को 2-6, 6-1, 6-2, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। इसके साथ ही मॉनफिल्स 1992 में जिमी कॉनर्स के बाद US ओपन के मेन ड्रॉ में मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। मैच के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने ‘हैप्पी बर्थडे’ गाकर उनकी जीत को यादगार बना दिया। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… लंदन स्क्वैश क्लासिक:अनाहत और रमित प्री-क्वार्टर फाइनल में, 11 मिनट में जीतीं अनाहत; वीर चोतरानी हारे लंदन में खेले जा रहे पीएसए वर्ल्ड टूर के गोल्ड-लेवल टूर्नामेंट लंदन स्क्वैश क्लासिक में भारत की अनाहत सिंह और रमित टंडन ने पहले दौर के मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दुनिया की 20वें नंबर की अनाहत ने मिस्र की 30वें नंबर की मरियम मेटवाली को सिर्फ 11 मिनट में 11-3, 11-2 से हराया। पूरी खबर

Continue reading on the app

Dyson का अनोखा कैमरे वाला टूथब्रश, कैमरा खुद खोजेगा दांतों के बीच की जगह और वहीं पहुंचाएगा Mouthwash

Dyson ने CameraJet टूथब्रश पेश किया है, जिसमें 100,000-पिक्सल मैक्रो कैमरा और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया गया है. यह दांतों के बीच की जगह को पहचानकर जरूरत के हिसाब से वहां माउथवॉश की जेट छोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है. जानें Dyson CameraJet में कैसे काम करता है कैमरा...

Continue reading on the app

  Sports

Scott Kuggeleijn: बलात्कार का आरोप झूठा निकला फिर भी टीम से बाहर किया गया ये खिलाड़ी

हैंपशर क्रिकेट ने आखिर क्यों न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज स्कॉट कुग्गेलाइन को बाहर कर दिया है? जानिए इस खबर में Wed, 02 Sep 2026 15:49:29 +0530

  Videos
See all

Muzaffarnagar में सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद 2 आरोपी अरेस्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:37:51+00:00

Ram Mandir Trust News: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की एंट्री! | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T10:45:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers