'अमेरिकी सेना पर हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक...', ईरान ने क्यों खाई कसम? बहरीन में अलर्ट जारी
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच दोबार शुरू हुई जंग अब विकराल रूप लेती जा रही है. मीडिल ईस्ट समेत दुनिया पर फिर आपूर्त्ति ठप होने का खतरा मंडराने लगा है. अमेरिका और ईरान सीधे एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया तो वहीं ईरान ने भी इराक और जॉर्डन में अमेरिकी कैंपों पर मिसाइलें दागीं. अब ईरान ने अमेरिकी हमलों पर नई कसम खाई है.
ईरान ने अमेरिकी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि जब तक अमेरिका अपने किए गए हमलों पर पछतावा नहीं करता, तब तक अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाता रहेगा. खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी के मुताबिक, दक्षिणी ईरान में सैन्य और नागरिक ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरानी सेना ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. जोल्फागरी ने कहा कि अमेरिकियों के खिलाफ ये आक्रामक अभियान तब तक जारी रहेंगे जब तक वे अपने अपराधों पर पछतावा नहीं करते.
अमेरिका के साथ सहयोगी देशों को दी चेतावनी
ईरान ने अमेरिका के साथ-साथ उसके सहयोगी देशों को भी कड़ी चेतावनी दी है. खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता जोल्फागरी ने कहा कि अगर अमेरिका ने हमले जारी रखे, तो ईरान की जवाबी कार्रवाई और ज्यादा बड़े पैमाने पर और नुकसानदेह होगी. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना का साथ देने वाले देशों को भी इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: जिनपिंग के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत से मांगा सिंधु का पानी! कहा- ‘पानी को हथियार न बनाएं’
बहरीन में अलर्ट जारी
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच बहरीन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने संभावित खतरे को देखते हुए दूसरी बार अलर्ट जारी किया है. मंत्रालय ने लोगों से घबराने के बजाय शांत रहने और नजदीकी सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है. साथ ही, नागरिकों से कहा गया है कि वे स्थिति से जुड़ी सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक चैनलों से जारी अपडेट पर भरोसा करें.
इस बीच कुवैत, जॉर्डन और बहरीन की ओर से ईरान से ड्रोन और मिसाइल आने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. यानी ईरान-अमेरिका टकराव का असर अब कई खाड़ी देशों तक फैलता नजर आ रहा है.
कुवैत में बढ़ी हवाई सुरक्षा
ईरान की हालिया कार्रवाई के बाद कुवैत में हवाई सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कुवैत की सेना ने बताया कि वह देश की ओर आ रहे ड्रोन हमलों को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई कर रही है. सेना के मुताबिक, लोगों को सुनाई देने वाली विस्फोटों की आवाजें हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा ड्रोन को रोकने के दौरान हो रही हैं. अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें.
जॉर्डन पर दागीं 13 मिसाइलें
मध्य पूर्व तनाव की चपेट में अब जॉर्डन और बहरीन भी आते दिख रहे हैं. जॉर्डन की सेना के मुताबिक, उसकी हवाई सीमा में 13 मिसाइलें दाखिल हुईं, जिनमें से 10 को हवाई रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया. बाकी तीन मिसाइलें आबादी वाले इलाकों से दूर दुर्गम क्षेत्रों में गिरीं.
वहीं, बहरीन में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है. ईरान ने दावा किया है कि उसने शेख ईसा एयरबेस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया, जिसमें रडार सिस्टम और अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी वाले इलाकों को निशाना बनाया गया. हालांकि, इन हमलों और उनसे हुए नुकसान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. लगातार हो रही सैन्य कार्रवाई के बीच अब चिंता बढ़ रही है कि ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुआ संघर्ष कहीं पूरे क्षेत्र में न फैल जाए.
यह भी पढ़ें: Explainer: होर्मुज में ईरान की नई चाल से डरा अमेरिका? रॉकेट से समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने का दावा कितना सच
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली की इन सड़कों पर आज न करें जाने की गलती, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Delhi Traffic Advisory: अगर आप भी आज दिल्ली के किसी इलाके में जाने की सोच रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं. क्योंकि दिल्ली के कुछ इलाकों में आज डायवर्जन लागू किया गया है. ऐसे में अगर आप इन इलाकों में गलती से चले गए तो आपके भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकात है. दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज यानी बुधवार (2 सितंबर, 2026) के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
ये एडवाइजरी BRICS मोटरकेड रिहर्सल के लिए जारी की गई है. जिसके तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होने वाली इस रिहर्सल के कारण कई अहम सड़कों पर ट्रैफिक पर रोक और डायवर्जन रहेगा. एडवाइजरी के मुताबिक, रिहर्सल के दौरान 22 जगहों और 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को दी सलाह
ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट (खासकर मेट्रो) का इस्तेमाल करें और तय किए गए डायवर्जन रूट और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि इस दौरान इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को निकलने में प्राथमिकता दी जाएगी.
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 1, 2026
????In view of the Motor Carcade Rehearsal on September 2 ,2026, from 10:00 AM to 3:00 PM, traffic diversions and regulated movement will be in place across key routes in Delhi.
•Commuters are advised to plan journeys in advance, allow extra travel time, use… pic.twitter.com/Rk4ta2kD1r
22 डायवर्जन पॉइंट, 35 से ज़्यादा सड़कें प्रभावित
पब्लिक एडवाइजरी में 22 डायवर्जन पॉइंट बताए गए हैं और कहा गया है कि BRICS से जुड़ी व्यवस्थाओं के दौरान 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक रेगुलेशन लागू रहेगा. एडवाइजरी में बताई गई मुख्य सड़कों और कॉरिडोर में सरदार पटेल मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, भगवान दास रोड, मथुरा रोड और बहादुर शाह जफर मार्ग शामिल हैं. इनके अलावा पटेल चौक, जनपथ, एम्स (AIIMS), मोती बाग, धौला कुआँ, लोधी रोड, नीला गुंबद और रिंग रोड के आस-पास कई अहम चौराहों और रास्तों पर भी पाबंदियां या डायवर्जन होंगे.
रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्तों की योजना जारी की है. IGI एयरपोर्ट के लिए भी अलग से इंतजाम किए गए हैं; यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले काफी पहले घर से निकलें और रास्ते में होने वाली संभावित देरी का ध्यान रखें.
एडवाइजरी में कहा गया है कि जहां भी मुमकिन हो, मेट्रो का इस्तेमाल करें. इस दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं चालू रहेंगी, हालांकि VIP मूवमेंट के दौरान सड़क से चलने वाली फीडर और बस सेवाओं के रूट में बदलाव हो सकता है. टैक्सी और ऑटो-रिक्शा सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन पार्किंग सिर्फ तय जगहों पर ही करने की इजाजत होगी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: आज कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें नई ट्रैफिक एडवाइजरी
12-13 सितंबर को होगी ब्रिक्स समिट
बता दें कि ब्रिक्स समिट 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाला है. इस समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शामिल होने की संभावना है. ब्रिक्स नेताओं की पिछली मुलाकात पिछले साल जुलाई में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 17वें ब्रिक्स समिट के दौरान हुई थी, जो "अधिक समावेशी और टिकाऊ शासन के लिए ग्लोबल साउथ सहयोग को मजबूत करना" थीम पर आयोजित किया गया था.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती, ट्रैफिक पुलिस ने एक रात में काटे 269 चालान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








