Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand News Today : उत्तराखंड की बड़ी खबरें | UK Top News | Nainital Update |

Uttarakhand News Today : उत्तराखंड की बड़ी खबरें | UK Top News | Nainital Update | #UttarakhandNews #UKNewsToday #DehradunNews #UttarakhandUpdates #UttarakhandNewsBulletin #UttarakhandSamachar #BreakingNewsUK news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kurukshetra murder case, sawan last monday, baba vishwanath temple kashi, dudheshwar mahadev temple, sugar price hike news, weather news, national security strategy conference, flood news, h1n1 viral cases in delhi news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत

लंदन, एक सितंबर यूक्रेन पर रूस के हालिया हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इन हमलों में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया गया, जिससे आवासीय इमारतों और असैन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार शाम से ओडेसा शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में विमानों से बमबारी और ड्रोन हमले जारी हैं, जिससे हजारों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘इन हमलों में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। इन लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।’’ यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह ‘‘पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए हर संभव मदद कर रहा है।’’ भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यूक्रेन में हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से हमें गहरा दुख हुआ है।

दूतावास पीड़ित परिवार के संपर्क में है और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘हम पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए हर संभव मदद दे रहे हैं। इस सिलसिले में दूतावास उनकी नियोक्ता कंपनी और यूक्रेन के अधिकारियों के संपर्क में है।’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने अपने परिजनों और प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’ जेलेंस्की ने कहा कि हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं तथा कीव, ओडेसा, खेरसॉन, दोनेत्स्क, जापोरिज्जिया, खारकीव, चेर्निहाइव, झितोमिर, सुमी और निप्रो क्षेत्रों को भी इस दौरान निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि कीव में एक रेलवे डिपो पर हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई।

जेलेंस्की ने कहा कि बोरिस्पिल में पांच मंजिला एक आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई और वहां से 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने बताया कि शहर में चार लोगों की मौत हुई और 13 अन्य लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि अकेले कीव और उसके आसपास के क्षेत्र में बचाव एवं राहत कार्यों में करीब 350 कर्मी जुटे हुए हैं।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हमले में बड़ी संख्या में जेट चालित ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।’’ उन्होंने बताया कि इससे आवासीय इमारतों और असैन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ओडेसा और उसके आसपास के क्षेत्र में रूस के निर्देशित हवाई बमों और ड्रोन से हमले जारी रहे। जेलेंस्की के अनुसार, रोमानिया से लगी सीमा पर एक चौकी और निर्यात से जुड़े बुनियादी ढांचे को भी ‘‘जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया।’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और अपने देश के लिए हवाई रक्षा संबंधी सहायता बढ़ाने की अपील की।

Continue reading on the app

  Sports

Ollie Robinson का ICC Test Ranking में 'धमाकेदार' वापसी, Brevis भी T20I Top 4 में!

पाकिस्तान के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद, ओली रॉबिन्सन पुरुषों की टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। T20I में, दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ईशान किशन, साहिबज़ादा फरहान और अभिषेक शर्मा के बाद टॉप चार में शामिल हो गए हैं। रॉबिन्सन का यह उछाल 'थ्री लायंस' (इंग्लैंड टीम) के लिए लगातार दो बार 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुने जाने के बाद आया है। उन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में आठ विकेट लिए, जिससे उन्हें ताज़ा टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में छह स्थान ऊपर चढ़ने में मदद मिली। पांचवें स्थान पर पहुंचने के साथ ही, जुलाई 2023 के बाद वह पहली बार टॉप पांच में लौटे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Quinton de Kock का CPL में धमाका! T20 शतक में Virat Kohli, Warner के बराबर


पाकिस्तान के खिलाफ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज़ में, इस तेज़ गेंदबाज़ का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन लॉर्ड्स में देखने को मिला, जहां उन्होंने आठ विकेट लिए और इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज़ अपने नाम की। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क पिछले महीने भारत के जसप्रीत बुमराह से आगे निकलने के बाद टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। हालिया अपडेट में कई अन्य तेज गेंदबाजों ने भी अच्छी तरक्की की है, जैसे श्रीलंका के असिथा फर्नांडो, जो कोलंबो में भारत के खिलाफ चार विकेट लेने के बाद चार पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए। 

इंग्लैंड के जोश टंग भी चार स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर आ गए, जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने सबसे बड़ी छलांग लगाई और 10 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर पहुंच गए। बल्लेबाजी की बात करें तो, पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 15 और 34 रन बनाने के बावजूद हैरी ब्रूक रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अब दूसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के जो रूट खिसककर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। श्रीलंका के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस भारत के खिलाफ दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने के बाद दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए।
 

इसे भी पढ़ें: तीसरे Test से पहले बीमार हुए Babar Azam, क्या Pakistan की कप्तानी पर संकट?


पाकिस्तान के सऊद शकील 15 स्थान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गए। श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने और भी बड़ी छलांग लगाई और 29 स्थान ऊपर चढ़कर 25वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि भारत के देवदत्त पडिक्कल पांच स्थान ऊपर चढ़कर 54वें स्थान पर आ गए। T20I बैटिंग रैंकिंग में, ब्रेविस इस हफ़्ते सबसे ज़्यादा सुधार करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे। नामीबिया में चल रही ट्राई-सीरीज़ के तीन मैचों में 75, 75 (नाबाद) और 41 रन बनाने के बाद, दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी छह पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुँच गए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Wed, 02 Sep 2026 16:43:00 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir CEO Name Announcement Live : राम मंदिर के पहले CEO पर बड़ा Update ! | Breaking News LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T11:44:35+00:00

Ram Mandir New CEO: चुना गया राम मंदिर का नया CEO, तो धर्म गुरु को क्यों लगी मिर्ची ? | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T11:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers