Responsive Scrollable Menu

कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 19 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कीं

प्रयागराज, एक सितंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कोडीन युक्त कफ सिरप के कथित अवैध भंडारण, परिवहन और बिक्री से जुड़े मामलों में मंगलवार को 19 कथित आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। वहीं, अदालत ने उन ट्रक चालकों, सहायकों और छोटे व्यापारियों की जमानत याचिकाएं मंजूर कर लीं, जो महज सीलबंद पार्सल का परिवहन कर रहे थे या इस बात से अनजान थे कि बक्सों में कफ सिरप छिपाकर रखे गये थे। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने एक साथ 78 जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया।

अदालत ने स्पष्ट किया कि वैध चिकित्सीय उद्देश्य के लिए कोडीन युक्त कफ सिरप का इस्तेमाल किए जाने पर यह स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के दायरे में नहीं आएगा। अदालत ने कहा कि अगर ऐसे सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है या उसका अवैध रूप से भंडारण अथवा बिक्री की जाती है तो यह एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध होगा, चाहे यह काम लाइसेंस की आड़ में किया जाए या बिना लाइसेंस के। अदालत ने कहा कि अगर कोई दवा विक्रेता या लाइसेंसधारी निर्धारित सीमा के भीतर कोडीन युक्त सिरप का कानूनी रूप से परिवहन या बिक्री करता है तो उसे मादक पदार्थ नहीं माना जाएगा और उस पर एनडीपीएस अधिनियम लागू नहीं होगा।

अदालत ने शैली ट्रेडर्स के भोला प्रसाद, डीएसए फार्मा के दिवेश जायसवाल, महाकाल मेडिकल के अंकुश सिंह, अभिनव कुमार यादव, बादल आर्य और हर्ष अग्रवाल समेत आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। इन आरोपियों पर फर्जी फर्में बनाने और करोड़ों रुपये के फर्जी ई-वे बिल तैयार कर कफ सिरप की लाखों बोतलें नशीले पदार्थ के रूप में इस्तेमाल के लिए खुले बाजार, अन्य राज्यों और विदेशों में भेजने के आरोप हैं। हालांकि, अदालत ने कई ट्रक चालकों और सहायकों को जमानत दे दी, जो केवल सीलबंद पार्सल का परिवहन कर रहे थे या इस बात से अनजान थे कि बक्सों में कफ सिरप छिपाकर रखे गये थे।

Continue reading on the app

अमेरिका के हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-बहरीन में US बेस पर ताबड़तोड़ अटैक

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़की जंग ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. दोनों देशों के बीच जंग अब पिछले कई हफ्तों के मुकाबले सबसे गंभीर दौर में पहुंच गया है. तनाव बढ़ने से युद्ध के और फैलने का खतरा मंडरा रहा है.

The post अमेरिका के हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-बहरीन में US बेस पर ताबड़तोड़ अटैक appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

OPINION: शुभमन गिल का टी20 क्रिकेट में भविष्य खतरे में क्यों, क्या 2028 वर्ल्ड कप प्लान से बाहर हो चुका है ‘प्रिंस’?

shubhman gill future int20: शुभमन गिल को तीनों फॉर्मेट में भारत का अगला बल्लेबाजी स्तंभ माना जा रहा था. वनडे और टेस्ट में उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी देकर 'भविष्य का कप्तान' घोषित किया जा चुका है. ऐसे में टी20 टीम से उनका बाहर होना महज एक आराम देना नहीं, बल्कि भारतीय चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के एक बड़े रणनीतिक बदलाव का सीधा संकेत है. यह फैसला साफ करता है कि टी20 इंटरनेशनल में अब गिल की जगह पक्की नहीं है Wed, 2 Sep 2026 13:23:11 +0530

  Videos
See all

ED Raid in Jammu: केंद्रीय जांच एजेंसी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T08:16:08+00:00

Breaking News : रिपब्लिक भारत के पास दिशा केस के ऑर्डर की एक्सक्लूसिव कॉपी | Disha Salian Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T08:16:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers