शिवपुरी के कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी
भोपाल, एक सितंबर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस रेलवे स्टेशन पर लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) और योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस का मंगलवार से प्रायोगिक ठहराव शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अधिकारी के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस का भोपाल मंडल के कोलारस स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 14310 योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस रात आठ बजकर 43 मिनट पर कोलारस पहुंचेगी और दो मिनट बाद आठ बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। यह ठहराव एक सितंबर, 2026 से प्रभावी है। इसी तरह ट्रेन संख्या 14309 लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस रात 11 बजकर 34 मिनट पर कोलारस पहुंचेगी और 11 बजकर 36 मिनट पर रवाना होगी।
इस ट्रेन का ठहराव दो सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा। अधिकारी ने बताया कि इस ठहराव से कोलारस और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को उज्जैनी एक्सप्रेस के जरिये योगनगरी ऋषिकेश, लक्ष्मीबाई नगर और मार्ग के प्रमुख स्टेशनों तक सीधे रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह ठहराव यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे क्षेत्र में स्थानीय परिवहन के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सावरकर ने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की, मानहानि केस में पुणे कोर्ट में बोले प्रपौत्र सात्यकि
पुणे, एक सितंबर हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के प्रपौत्र सात्यकि सावरकर ने मंगलवार को यहां एक विशेष अदालत में कहा कि उनके परदादा ने ‘‘कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’’ और उनके लेखन में मुसलमानों की प्रगति के रास्ते बताए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐसे बयान दिए, जिनमें सावरकर को ‘‘मुसलमानों से बेहद नफरत करने वाले व्यक्ति’’ के रूप में पेश किया गया। सात्यकि ने यह बयान लंदन में दिए गए कथित बयानों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2023 में दर्ज मानहानि मामले में अधिवक्ता मिलिंद पवार द्वारा की गई जिरह के दौरान दिया।
जिरह के दौरान अधिवक्ता पवार ने सात्यकि सावरकर से राहुल गांधी के कथित भाषण के उन सटीक शब्दों को बताने को कहा, जिनसे ‘‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।’’ सात्यकि सावरकर ने राहुल गांधी का यह बयान दोहराया, ‘‘सावरकर ने एक किताब में लिखा था कि उन्होंने और उनके पांच-छह दोस्तों ने एक मुस्लिम युवक की पिटाई की थी और उन्हें ऐसा करने में खुशी मिली थी।’’ सात्यकि सावरकर ने कहा, ‘‘इन शब्दों के जरिए सावरकर को मुसलमानों से बेहद नफरत करने वाले व्यक्ति के रूप में पेश किया गया। सावरकर ने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की। बल्कि अपने लेखन में उन्होंने उनकी प्रगति के रास्ते और साधन बताए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






