IBPS RRB Recruitment 2026: 13000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आईबीपीएस ने जारी किया नोटिफिकेशन, आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन शुरू
IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस ने 13,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें कब है आवेदन की लास्ट डेट
शिवपुरी के कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी
भोपाल, एक सितंबर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस रेलवे स्टेशन पर लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) और योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस का मंगलवार से प्रायोगिक ठहराव शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अधिकारी के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस का भोपाल मंडल के कोलारस स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 14310 योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस रात आठ बजकर 43 मिनट पर कोलारस पहुंचेगी और दो मिनट बाद आठ बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। यह ठहराव एक सितंबर, 2026 से प्रभावी है। इसी तरह ट्रेन संख्या 14309 लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस रात 11 बजकर 34 मिनट पर कोलारस पहुंचेगी और 11 बजकर 36 मिनट पर रवाना होगी।
इस ट्रेन का ठहराव दो सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा। अधिकारी ने बताया कि इस ठहराव से कोलारस और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को उज्जैनी एक्सप्रेस के जरिये योगनगरी ऋषिकेश, लक्ष्मीबाई नगर और मार्ग के प्रमुख स्टेशनों तक सीधे रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह ठहराव यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे क्षेत्र में स्थानीय परिवहन के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi





