Responsive Scrollable Menu

राजस्थान: सीजेपी की मांग के बाद चर्चा में आए इस स्कूल का हाल अब कैसा है?

21 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की एक टीम जयपुर के पास एक स्कूल की ओर जाने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. विवाद बढ़ने पर राज्य सरकार ने 1 सितंबर से स्कूल के लिए नए भवन का काम शुरू होने की घोषणा की थी.

Continue reading on the app

बाबर आजम को बुखार, तीसरे टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस:9 सितंबर से एजबेस्टन में इंग्लैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान; 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका

इंग्लैंड के खिलाफ 9 सितंबर से एजबेस्टन में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बुखार से पीड़ित हैं। टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने बताया कि बाबर को बुखार है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है और उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है। यह अपडेट ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद टेस्ट टीम में बड़ा फेरबदल किया है। बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों और 2 कोच को टीम से बाहर किया है। इस फैसले के बाद पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने चयन समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है। वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन, लेकिन टेस्ट में लंबे समय से शतक नहीं बाबर ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में 8 और 6 रन बनाए थे। पाकिस्तान यह मैच 194 रन से हार गया था। वह चोट के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेले थे, जिसमें सलमान अली आगा ने टीम की कप्तानी की थी। बाबर ने हाल में वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट में 193 रन बनाए थे। इसमें उनके दो अर्धशतक शामिल थे। पाकिस्तान ने वह सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में बाबर के बल्ले से शतक लंबे समय से नहीं आया है। उन्होंने आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था, जब उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी। 7 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज किया पहले दो टेस्ट में भारी हार के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया है। 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। इनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। पाकिस्तान पहले टेस्ट में पारी के अंतर से और दूसरे टेस्ट में 194 रन से हारा था। इसके बाद इंग्लैंड ने 3 टेस्ट की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सरफराज अहमद और उमर गुल भी टेस्ट सेटअप से बाहर PCB ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ से रिलीज कर दिया है। उनकी जगह पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल सेटअप के हेड कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एशले नोफके टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे। 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट के लिए 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। इनमें अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह शामिल हैं। इसके अलावा साइम अयूब और अब्दुल्ला फजल को भी टीम में जगह मिली है। दोनों के पास मिलाकर सिर्फ 10 टेस्ट मैचों का अनुभव है। बदलावों से नाराज मिस्बाह ने इस्तीफा दिया टीम में बड़े बदलाव के बाद पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने राष्ट्रीय चयन समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है। PCB ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। मिस्बाह ने लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बैटिंग कंसल्टेंट का पद छोड़ने का फैसला भी किया है। मिस्बाह मार्च में आकिब जावेद, सरफराज अहमद और असद शफीक के साथ चार सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति में शामिल हुए थे। रिजवान-इमाम के चयन पर चयनकर्ताओं से जवाब मांगा PCB ने मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को टीम में चुनने को लेकर चयनकर्ताओं से लिखित जवाब भी मांगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति को 24 घंटे के भीतर यह बताने को कहा गया कि दोनों खिलाड़ियों के चयन का आधार क्या था और फैसला किस प्रक्रिया से लिया गया। 20 टेस्ट में 15 हार, WTC में सबसे नीचे लॉर्ड्स टेस्ट की हार पाकिस्तान की पिछले 20 टेस्ट मैचों में 15वीं हार थी। टीम इस समय ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में सबसे नीचे है। अब पाकिस्तान के सामने 9 सितंबर से एजबेस्टन में होने वाले तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 की क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती है। एजबेस्टन टेस्ट के लिए पाकिस्तान का 17 सदस्यीय स्क्वॉड बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बैग (विकेटकीपर), साइम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक और उबैद शाह।

Continue reading on the app

  Sports

OPINION: शुभमन गिल का टी20 क्रिकेट में भविष्य खतरे में क्यों, क्या 2028 वर्ल्ड कप प्लान से बाहर हो चुका है ‘प्रिंस’?

shubhman gill future int20: शुभमन गिल को तीनों फॉर्मेट में भारत का अगला बल्लेबाजी स्तंभ माना जा रहा था. वनडे और टेस्ट में उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी देकर 'भविष्य का कप्तान' घोषित किया जा चुका है. ऐसे में टी20 टीम से उनका बाहर होना महज एक आराम देना नहीं, बल्कि भारतीय चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के एक बड़े रणनीतिक बदलाव का सीधा संकेत है. यह फैसला साफ करता है कि टी20 इंटरनेशनल में अब गिल की जगह पक्की नहीं है Wed, 2 Sep 2026 13:23:11 +0530

  Videos
See all

ED Raid in Jammu: केंद्रीय जांच एजेंसी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T08:16:08+00:00

Breaking News : रिपब्लिक भारत के पास दिशा केस के ऑर्डर की एक्सक्लूसिव कॉपी | Disha Salian Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T08:16:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers