Market cues : नियर टर्म में बाजार के सतर्क और कंसोलिडेशन के दौर में रहने के संकेत, इन लेवल्स पर रहे नजर
Nifty Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट् का कहना है कि अगर निफ्टी 24,000-23,950 के सपोर्ट जोन के नीचे टूटता है और वहां बना रहता है,तो यह 23,800 और फिर 23,600 की तरफ गिर सकता है। हालांकि,अगर इंडेक्स इस जोन के ऊपर बना रहता है तो 24,200-24,400 की तरफं ऊपर जाने की संभावना बढ़ सकती है
Weather Update IMD: देश में फिर बदला मौसम का मिजाज; 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
दक्षिण-पश्चिम मानसून के दोबारा सक्रिय होने से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के राज्यों तक मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 सितंबर तक देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।
उत्तराखंड और असम में भारी तबाही, 15 से अधिक की मौत
बारिश और भूस्खलन से सबसे ज्यादा नुकसान उत्तराखंड और असम में देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में अलग-अलग हादसों और बरसाती नालों के उफान में बहने से 3 बच्चों समेत 11 लोगों की जान चली गई।
अल्मोड़ा जिले के वडयूड़ा गांव में मलबे में दबने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हुई, जबकि देहरादून और कोटद्वार में नदियां व रपटे उफान पर आने से कई लोग बह गए। उधर असम के गुवाहाटी में भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 लोग जिंदा दफन हो गए।
नदियां और नाले उफान पर, कई इलाकों में चला बचाव अभियान
उत्तराखंड के नैनीताल में शिप्रा नदी और ऊधमसिंह नगर में प्रमुख नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी हैं। उधर जम्मू-कश्मीर के राजोरी में जमौला नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से 6 बच्चों समेत 10 लोग नदी के बीच फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। पुंछ जिले में भी मंगनाड़ नाला उफान पर आने से पुंछ-मेंढर मार्ग घंटों बाधित रहा।
हिमाचल में कालका-शिमला रेलवे ट्रैक बाधित, 13 सितंबर तक ट्रेनें रद्द
पहाड़ी इलाकों में हो रही तेज बारिश का असर रेल और सड़क यातायात पर बुरी तरह पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर ब्रिज नंबर 57 के पास पहाड़ी की मिट्टी बह गई, जिससे नैरो गेज ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस ऐतिहासिक रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों को 13 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया है।
हरियाणा से लेकर पूर्वोत्तर तक इस हफ्ते बना रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस पूरे सप्ताह 19 राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय और नागालैंड जैसे राज्यों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

