Responsive Scrollable Menu

'क्या वो टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं...', दिनेश कार्तिक ने जसप्रीत बुमराह को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान?

Dinesh Karthik On Jasprit Bumrah: बीसीसीआई ने मंगलवार की शाम को अपकमिंग अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. स्क्वाड में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल तो है, लेकिन उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. ऐसे में इस स्क्वाड के सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बयान दिया, जो चर्चा में आ गया है. उनका कहना है कि बुमराह को ये देखना पड़ेगा कि उनका शरीर अब टेस्ट खेलने के लायक है या नहीं.

जसप्रीत बुमराह को लेकर क्या बोले दिनेश कार्तिक?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि टीम इंडिया पिछले कुछ वक्त से काफी अधिक क्रिकेट खेल रही है. इसकी वजह से जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी सिर्फ अहम मैच ही खेलते हैं. उदाहरण के लिए अगर वनडे वर्ल्ड कप आने वाला है, तो वह सिर्फ वनडे मैच ही खेलते दिखेंगे. बीसीसीआई ने टी-20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें जसप्रीत बुमराह नहीं शामिल हैं.

दिनेश कार्तिक ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत के साथ कुछ समय से ऐसा ही हो रहा है. वे बहुत अधिक क्रिकेट खेलते हैं और इसीलिए आप बुमराह जैसे खिलाड़ियों को देखते हैं. अगर वर्ल्ड कप का साल आने वाला हो और वह ODI वर्ल्ड कप हो, तो वे ODI खेलेंगे."

टेस्ट क्रिकेट खेलने लायक है या नहीं उनका शरीर

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि जसप्रीत बुमराह तीनों ही फॉर्मेट के मैच विनर हैं. मगर, फिटनेस की वजह से उन्हें चुनकर मैच खेलने पड़ते हैं. ऐसे में अब दिनेश कार्तिक का कहना है कि बुमराह को ये समझना होगा कि उनका शरीर टेस्ट क्रिकेट खेलने के लायक है या नहीं.

दिनेश कार्तिक ने कहा, "वे कोई T20 नहीं खेलेंगे, लेकिन एक चीज जिसे वे प्राथमिकता देने की कोशिश करते हैं और मुझे लगता है कि वे शायद इस तरह के खिलाड़ियों की आखिरी पीढ़ी हैं. वह है टेस्ट क्रिकेट खेलने का महत्व समझना. इसीलिए आप उन्हें अधिक से अधिक टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखते हैं, लेकिन बुमराह जैसे खिलाड़ी भी जल्द ही समझेंगे और फैसला करेंगे कि क्या वे टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं, क्योंकि इससे उनके शरीर पर जो असर पड़ता है, वह इसके लायक है या नहीं, यह उनके लिए एक बड़ा फ़ैसला होगा."

जसप्रीत बुमराह स्क्वाड में शामिल

अफगानिस्तान के साथ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. 13 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह को शामिल तो किया गया है, लेकिन उनके नाम के सामने स्टार का सिंबल है, जिसका मतलब है कि उनके खेलने पर फैसला फिटनेस के आधार पर होगा. इंग्लैंड दौरे के दौरान वनडे मैच में फील्डिंग करते समय बाएं घुटने में चोट (impact injury) लगी थी. उसके बाद से ही वह अपनी इस चोट से जूझ रहे हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान),​ शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन बनाएंगे बड़ा कीर्तिमान! इस साल दूसरी बार होगा ये कारनामा

Continue reading on the app

मणिपुर के कांगपोकपी में फिर भड़की हिंसा, हमलावरों ने 30 घरों में लगाई आग, एक ग्रामीण को मारी गोली

Manipur Violence: पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तड़के मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद हमलावरों ने लियांगमाई नागा समुदाय के तीन गांवों पर धावा बोल दिया. इस दौरान कम से कम 30 घरों में आग लगा दी गई. जबकि गोलीबारी में एक ग्रामीण घायल हो गया.

सुबह करीब 4 बजे हुआ हमला

बताया जा रहा है कि ये हमला मंगलवार सुबह करीब 4 बजे हुआ. इस दौरान टपोन खुलेन, टपोन खुनू और मकुई पिपुरम गांवों को निशाना बनाया गया.  बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों के इलाके में पहुंचने से पहले ही हमलावरों ने गोलीबारी की और घरों और अन्य संपत्तियों में आग लगा दी. इस दौरान एक ग्रामीण को गोली लग गई. इस आगजनी की घटना में कई घरों, गाड़ियों और अन्य सामान को भारी नुकसान हुआ है. पुलिस ने कहा कि नुकसान का पूरा ब्यौरा अभी पता लगाया जा रहा है.

सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

इस हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. जिनमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), कोबरा (CoBRA) यूनिट और मणिपुर पुलिस शामिल है. फिलहाल सुरक्षा बलों ने प्रभावित गांवों और उनके आस-पास तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी कई घंटों तक यानी दोपहर लगभग 12:30 बजे तक जारी रही. बता दें कि यह हिंसा उसी जिले में गोलीबारी की एक अलग घटना के एक दिन बाद हुई  है जिसमें तीन कुकी नागरिक मारे गए थे. इस हिंसा के बाद इम्फाल-तामेंगलोंग रोड पर और जवाबी हमले होने का डर बढ़ गया है.

सोमवार को चार लोगों की हुई थी हत्या

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे, आधुनिक हथियारों से लैस संदिग्ध उग्रवादियों ने टी. वाइचोंग सब-डिविजन के तहत आने वाले एन. टीखांग गांव पर हमला किया. मारे गए तीन लोगों की पहचान टिंगनेइचिन ल्होवम (40), होइनेइनेंग ल्होजेम (21) और लामतिनथांग ल्होजेम (35) के तौर पर हुई है. चार अन्य लोग- नेमनेइचोंग ल्होजेम (50), सेलुन ल्होजेम (70), डेलहिंग हाओकिप (55) और कामतिनसेई चोंगलोई (38) इस हमले में घायल हुए हैं.

मणिपुर में फिर पैदा हुआ तनाव

अधिकारियों की मानें तो राज्य में लगातार हुए इन हमलों ने इलाके में कुकी-जो और नागा समुदायों के बीच तनाव बढ़ा दिया है. इसी साल 13 मई से अब तक अलग-अलग घटनाओं में दोनों समुदायों के कम से कम 17 लोग मारे जा चुके हैं. बता दें कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में तीन साल पहले हिंसा भड़की थी. उसके बाद से आए दिन राज्य से हमलों और हत्याओं की ऐसे खबरे सामने आती रहती हैं.

अभी तक किसी गुट ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

फिलहाल हिंसा प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही हिंसा को रोकने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही अधिकारी गोलीबारी और आगजनी की घटनाओं की जांच कर रहे हैं और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है.

मई 2023 में भड़की थी मणिपुर में हिंसा

बता दें कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में मई 2023 में हिंसा भड़की थी. तब से घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा जारी है. इस संघर्ष में अब तक कम से कम 260 लोग मारे गए हैं और हजारों लोगों को विस्थापित होने को मजबूर होना पड़ा है.

Continue reading on the app

  Sports

3 साल में पाकिस्तान ने बदले 6 कोच, एक को तो 135 दिन में ही भगा दिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम लंबे समय से कोच को लेकर संघर्ष कर रही है. बोर्ड पिछले तीन सालों में एक से बढ़कर एक नामों को कोच पद पर नियुक्त किया, लेकिन कोई भी टीम के साथ टिक नहीं सका. हाल ही में पीसीबी ने सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया था, लेकिन उन्हें कुछ महीने में ही हटा दिया गया है. Wed, 2 Sep 2026 09:11:24 +0530

  Videos
See all

Varanasi में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा #shorts #viral #varanasi #ganga #rainalert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T04:45:30+00:00

Gujarat: Surat रेलवे स्टेशन के टी स्टॉल पर चल रही थी चूहे की दावत, Video Viral होते ही हुई कार्रवाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T04:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers