Aaj Ka Rashifal 2 September 2026: 2 सितंबर को इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी, कारोबार में मिल सकता है बड़ा लाभ, जानें आज क्या कहते है आपके सितारें
Aaj Ka Rashifal 2 September 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, करियर, कारोबार, धन, प्रेम और परिवार के लिहाज से दिन कैसा रहेगा।Breaking News Today Live Updates: यूपी के बाराबंकी में उफान पर घाघरा नदी, खेती की जमीन और सैकड़ों बीघा फसलें बहीं
Breaking News Today Live Updates: आज 02 सितंबर 2026 और दिन बुधवार है. दक्षिण-पश्चिम मानसून से देश के कई इलाकों में अभी भी जमकर बारिश हो रही है. मंगलवार शाम दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
पीएम मोदी आज दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शिरकत करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी सम्मेलन में आए लोगों को संबोधित भी करेंगे. उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के नासिक में कांग्रेस के सांगठनिक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे. जहां वे नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को मार्गदर्शन देंगे.
वहीं अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज अहम बैठक होगी. जिसका आयोजन मणिराम दास छावनी में होगा. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक विशेष राज्यस्तरीय कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े हुए वेतन का आधिकारिक एलान करेंगे. जबकि यूपी के शामली आज अंकित बालियान की रस्म 13वीं का आयोजन होगा. जिसके लिए जनपद के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation








