Breaking News Today Live Updates: यूपी के बाराबंकी में उफान पर घाघरा नदी, खेती की जमीन और सैकड़ों बीघा फसलें बहीं
Breaking News Today Live Updates: आज 02 सितंबर 2026 और दिन बुधवार है. दक्षिण-पश्चिम मानसून से देश के कई इलाकों में अभी भी जमकर बारिश हो रही है. मंगलवार शाम दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
पीएम मोदी आज दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शिरकत करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी सम्मेलन में आए लोगों को संबोधित भी करेंगे. उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के नासिक में कांग्रेस के सांगठनिक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे. जहां वे नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को मार्गदर्शन देंगे.
वहीं अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज अहम बैठक होगी. जिसका आयोजन मणिराम दास छावनी में होगा. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक विशेष राज्यस्तरीय कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े हुए वेतन का आधिकारिक एलान करेंगे. जबकि यूपी के शामली आज अंकित बालियान की रस्म 13वीं का आयोजन होगा. जिसके लिए जनपद के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
अमेरिका ईरान में फिर जंग शुरू, सिरिक इलाके में शादी में बम गिरने से 5 की मौत, IRGC ने जॉर्डन US कैंप पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें
US and Iran Conflict: अमेरिका ईरान के बीच अब सीधी जंग फिर शुरू हो गई है. अमेरिका ने मंगलवार को ईरान पर कई हवाई हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने भी पलटवार किया. दोनों देशों के बीच चल रहा संघर्ष अब और गंभीर हो गया है. इस बढ़ते तनाव का असर दुनियाभर में तेल की कीमतों पर भी पड़ा है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के ये हमले वीकेंड में हुई गोलीबारी के बाद किए गए. जुलाई के बाद यह पहली बार था जब अमेरिका और ईरान के बीच इस तरह की सीधी सैन्य कार्रवाई हुई. इसके अलावा सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो टैंकरों पर भी हमले हुए. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी कहा है कि अमेरिका ईरान पर नए प्रतिबंध लगा सकता है.
BREAKING: Footage shows a direct Iranian ballistic missile impact in Aqaba, Jordan, likely targeting the King Hussein International Airport, used by US forces. pic.twitter.com/qyx3skNxGT
— The Hormuz Letter (@HormuzLetter) September 1, 2026
सिरिक में शादी में हमला
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी रेड क्रिसेंट ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास सिरिक इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हुए हैं. मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, मृतकों में 4 साल का एक बच्चा भी शामिल है. वहीं, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि घायलों की संख्या 68 है.
मीडिल ईस्ट में तैनात है 50 हजार से ज्यादा US सैनिक
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने 1 सितंबर को ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए. इन हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों को निशाना बनाया गया.
CENTCOM के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार, समुद्री ठिकाने और उपकरण, बारूदी सुरंगें बिछाने की क्षमता और कम्युनिकेशन सेंटर शामिल थे. अमेरिका ने कहा कि ये कार्रवाई IRGC की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों और अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने की हालिया कोशिशों के जवाब में की गई. CENTCOM ने बताया कि इस समय मध्य पूर्व में 50 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. अमेरिकी सेना सतर्क है और राष्ट्रपति के आदेश के मुताबिक आगे की कार्रवाई के लिए तैयार है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








