खबर हटके- घर में घुसा, चोरी की, वहीं सो गया:रोड का उद्घाटन करने पहुंचे यमराज; किस्मत चमकाने चेहरे पर गोल्ड लगा रहे लोग
पंजाब में एक चोर चोरी करने घर में घुसा और वहीं सो गया। वहीं, यूपी के कानपुर में 'यमराज' ने गड्ढों वाली रोड का उद्घाटन किया। उधर, थाईलैंड में लोग किस्मत चमकाने के लिए चेहरे पर गोल्ड लगाते हैं। तमिलनाडु के एक युवक ने अपनी मंगेतर के लिए चांद पर जमीन खरीदी है। वहीं, कनाडा में एक झील में अचानक आइलैंड उभर गया और 16 दिन बाद खुद ही गायब हो गया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
MP के चित्रकूट में 400 दुकानें डूबीं:उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूल बंद, बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है। रामघाट में करीब 400 दुकानें और 20-25 होटल डूब गए हैं। 36 गांवों को अलर्ट किया गया है। यूपी में सहारनपुर में भारी बारिश से बरसाती नदी में सैलाब आ गया। पुल और सड़कें डूब गईं। वहीं, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी घुटनों से ऊपर बह रहा है। 500 दुकानों और 20-25 होटलों में पानी भर गया है। बिहार के पटना में मंगलवार को हुई तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने पटना समेत प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










