Responsive Scrollable Menu

AP ICET Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 24 अगस्त से रजिस्ट्रेशन; जानें फीस

AP ICET Counselling 2026: आंध्र प्रदेश में MBA और MCA में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने AP ICET 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस जमा करने की प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

AP ICET 2026 में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार आंध्र प्रदेश के विश्वविद्यालयों और निजी कॉलेजों में Convenor Quota के तहत MBA और MCA की सीटों के लिए काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। काउंसलिंग के दौरान रजिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन और वेब ऑप्शन एंट्री निर्धारित समय सीमा में पूरी करनी होगी।

AP ICET Counselling के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। साथ ही उसे आंध्र प्रदेश के स्थानीय या गैर-स्थानीय उम्मीदवार से संबंधित निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा।

MBA और MCA में एडमिशन के लिए सामान्य वर्ग यानी OC उम्मीदवारों के पास क्वालिफाइंग डिग्री में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। SC, ST और BC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

MBA के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम तीन साल की डिग्री होनी चाहिए। MCA के लिए भी कम से कम तीन वर्ष की ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी है। पात्रता की अन्य शर्तें संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार पूरी करनी होंगी।

स्थानीय उम्मीदवारों के लिए 85% सीटें
काउंसलिंग में स्थानीय उम्मीदवारों के लिए सीटों का बड़ा हिस्सा निर्धारित है। प्रत्येक कोर्स में 85 प्रतिशत सीटें आंध्र प्रदेश के स्थानीय उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगी, जबकि बाकी 15 प्रतिशत सीटें निर्धारित नियमों के अनुसार योग्य स्थानीय और गैर-स्थानीय उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

स्थानीय स्थिति तय करने के लिए उम्मीदवार के आंध्र प्रदेश में रहने की अवधि और कुछ मामलों में माता-पिता की नौकरी या निवास से जुड़ी शर्तें भी लागू होंगी।

AP ICET Counselling Fee कितनी है?
काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी।
OC/BC उम्मीदवार: 1,250 रुपये
SC/ST उम्मीदवार: 650 रुपये

फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है। रैंक 1 से अंतिम रैंक तक के उम्मीदवार 24 से 31 अगस्त के बीच फीस जमा कर सकते हैं।

अगर भुगतान के दौरान पैसा खाते से कट जाता है लेकिन ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत राशि सात कार्य दिवस के भीतर वापस किए जाने की बात नोटिफिकेशन में कही गई है।

काउंसलिंग के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें AP ICET 2026 Rank Card, Hall Ticket, 10वीं और इंटरमीडिएट की मार्कशीट, डिग्री मार्कशीट, डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट, स्टडी सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और जरूरत के अनुसार EWS, आय, निवास एवं अन्य विशेष श्रेणी के प्रमाण पत्र शामिल हैं। दस्तावेज अपलोड करते समय यह सुनिश्चित करें कि सभी स्कैन कॉपी साफ और पढ़ने योग्य हों।

ऑनलाइन होगा सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन
अधिकांश उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अपनी पसंद का हेल्पलाइन सेंटर चुनना होगा।

यदि ऑनलाइन वेरिफिकेशन के बाद सभी जानकारी सही पाई जाती है और उम्मीदवार वेब ऑप्शन के लिए योग्य होता है, तो उसे हेल्पलाइन सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, जिन उम्मीदवारों के दस्तावेज या जानकारी में सुधार की जरूरत होगी, उन्हें मूल दस्तावेजों के साथ हेल्पलाइन सेंटर जाना पड़ सकता है।

Special Category उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन वेरिफिकेशन
PWD, CAP, NCC, Scouts & Guides, Sports & Games और Anglo-Indian जैसी विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन फिजिकल मोड में किया जाएगा। यह प्रक्रिया Government Polytechnic, Vijayawada में होगी। उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी चार सेट फोटोकॉपी ले जानी होगी।

31 अगस्त 2026: PWD की सभी रैंक; NCC, Sports & Games, CAP और Scouts & Guides की रैंक 1 से 10,000 तक।
1 सितंबर 2026: NCC, Sports & Games, CAP और Scouts & Guides की रैंक 10,001 से अंतिम रैंक तक; Anglo-Indian की सभी रैंक।
स्पेशल कैटेगरी वेरिफिकेशन के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे निर्धारित है।

AP ICET Counselling 2026 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट cap.apcfss.in पर जाएं। इसके बाद Candidate Login पर क्लिक करके New Registration विकल्प चुनें।

इसके बाद AP ICET को संबंधित CET की सूची से चुनें और डिग्री बोर्ड समेत मांगी गई जानकारी भरें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करने के बाद घोषणा को स्वीकार करें और Generate OTP पर क्लिक करें।

मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें। Common Registration के दौरान बनाया गया यूजरनेम और पासवर्ड उन CET के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिनके लिए उम्मीदवार पात्र है।

Continue reading on the app

Gold Price Today: चांदी ₹5,904 बढ़कर ₹2.44 लाख पर पहुंची, 10g सोना ₹2,112 हुआ महंगा; देखें ताजा रेट

Gold Silver Price Today (21 August 2026): सोने-चांदी की कीमतों में 21 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज सोना 2,112 रुपए मंहगा हुआ है। 999 शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को ₹1,59,499 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को इसका भाव ₹1,57,387 था। 

IBJA 21 August Gold Rate

वहीं, 22 कैरेट सोना भी ₹1,935 महंगा हो गया है। आज इसका भाव 1,46,101 प्रति 10 ग्राम है, जो कल ₹1,44,166 प्रति 10 ग्राम था। ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

5,904 रुपए महंगी हुई चांदी 
सोने के साथ-साथ चांदी भी आज तेजी दर्ज की गई है। 999 शुद्धता वाली चांदी आज ₹2,44,389 प्रति किलोग्राम के लेवल पर बिक रही है। कल (20 अगस्त) इसका भाव ₹2,38,485 प्रति किलोग्राम था। इसका मतलब आज सिल्वर के दाम में 5,904 रुपए की तेज बढ़ोत्तरी हुई है। आइए अब जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। 

 

प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)

शहर  कीमत 
दिल्ली  1,47,250
मुंबई  1,47,100
कोलकाता  1,47,100
चेन्नई  1,47,100
भोपाल  1,47,150
रायपुर  1,47,100
जयपुर  1,47,250
अहमदाबाद  1,47,150
लखनऊ  1,47,250

 

ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट  ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं। 

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

असली चांदी की पहचान कैसे करें? जानें 4 आसान तरीके

1. मैग्नेट से जांच करें: शुद्ध चांदी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होती। अगर कोई चांदी की वस्तु तेज़ी से चुंबक से चिपकती है, तो उसमें दूसरी धातु होने की संभावना हो सकती है। हालांकि, केवल इस टेस्ट से चांदी की शुद्धता तय नहीं की जा सकती।

2. बर्फ से करें जांच: चांदी गर्मी को तेजी से ट्रांसफर करती है। इसलिए चांदी की सतह पर रखी बर्फ सामान्य धातुओं की तुलना में तेजी से पिघल सकती है। यह एक आसान घरेलू संकेत है, लेकिन इसे अंतिम प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए।

3. गंध पर ध्यान दें: शुद्ध चांदी में आमतौर पर कोई खास धातु जैसी गंध नहीं होती। अगर वस्तु से तेज या असामान्य धातु की गंध आती है, तो उसमें दूसरी धातु मिली होने की संभावना हो सकती है।

4. सफेद कपड़े से रगड़कर देखें: चांदी को साफ सफेद कपड़े से रगड़ने पर कभी-कभी कपड़े पर काला या गहरा निशान दिखाई दे सकता है। ऐसा चांदी की सतह पर होने वाली ऑक्सीकरण प्रक्रिया के कारण हो सकता है। हालांकि, यह टेस्ट भी अकेले चांदी के असली या नकली होने की पक्की पुष्टि नहीं करता।

 


ध्यान रखें: घरेलू टेस्ट केवल शुरुआती अंदाजा लगाने में मदद करते हैं। चांदी की शुद्धता की सही पुष्टि के लिए हॉलमार्क, 925 स्टैम्प या प्रोफेशनल प्योरिटी टेस्ट कराना ज्यादा भरोसेमंद तरीका है।

 

Continue reading on the app

  Sports

बड़ा दावा: धोनी ने लिया बड़ा फैसला, चेन्नई सुपरकिंग्स में इस भूमिका में नहीं खेलेंगे

चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2027 के अगले सीजन में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे. पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने ये दावा किया है. Thu, 03 Sep 2026 16:32:08 +0530

  Videos
See all

Nitesh Rane on Disha Salian Case : दिशा केस पर नितेश का बड़ा खुलासा ! #niteshrane #dishasalian #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:43:45+00:00

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ गुर्राते ही डर गए लोग #bijnor #shorts #leopard #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T11:42:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers