Himanshi Khurana: हिमांशी खुराना संग आसिम रियाज ने की मारपीट? बोलीं- CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग सब सामने रख दूंगी
Himanshi Khurana: ‘बिग बॉस 13’ के फेम कपल रहे हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। असीम के ‘सबूत’ वाले बयान के बाद हिमांशी ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर कर पलटवार किया है। उन्होंने कन्वर्जन मामले से जुड़े सबूत सामने रखने की बात कही और रिश्ते के दौरान हिंसा झेलने का आरोप लगाया।
मैंने जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कहा
हिमांशी ने अपनी पोस्ट में सबसे पहले कन्वर्जन को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ‘जबरन धर्म परिवर्तन’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। उनके मुताबिक, यह बात लोगों और मीडिया की ओर से बनाई गई। हिमांशी ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में हमेशा सोच-समझकर और सम्मान के साथ बोलती रही हैं। उन्होंने अपने ‘बिग बॉस’ के अनुभव, आध्यात्मिक सफर और स्वास्थ्य से जुड़ी बातों का भी जिक्र किया।
सबूत चाहिए तो सब सामने आएगा
— Himanshi khurana (@realhimanshi) August 24, 2026
आसिम रियाज ने अपने हालिया बयान में दावा किया था कि उनके पास हिमांशी से जुड़ी चैट और मैसेज मौजूद हैं। इसके बाद हिमांशी ने भी कहा कि अगर बात सबूतों की होगी, तो वह अपनी तरफ के सबूत भी सामने रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। हिमांशी ने लिखा कि ये सब कन्वर्जन से जुड़े मामले और उनके साथ हुई कथित हिंसा से संबंधित हैं। उन्होंने एक खास तारीख का भी जिक्र किया और लिखा, “उम्मीद है आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह याद होगी।”
अब चुप नहीं रहूंगी
हिमांशी ने कहा कि अगर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जाती है, तो वह अब चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्ते के दौरान उन्हें अपमान और बेइज्जती का सामना करना पड़ा। हिमांशी ने यह भी कहा कि उन्होंने लंबे समय तक अपने एक्स पार्टनर की छवि बचाने के लिए कई चीजों पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगी।
मैंने हमेशा सम्मान दिया
हिमांशी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी गरिमा बनाए रखी और आसिम को सम्मान दिया। बदले में वह भी सम्मान की उम्मीद करती हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें सम्मान नहीं मिलेगा, तो उनके पास चुप रहने की कोई वजह नहीं है। हिमांशी ने असीम को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सबूतों की बात करनी है तो पूरी सच्चाई, तथ्यों और जवाबदेही के साथ बात होनी चाहिए।
अपनी कहानी बताने में दिक्कत क्यों?
अपनी पोस्ट के आखिर में हिमांशी ने सवाल किया कि जब दूसरे लोग अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं, तो उन्हें अपनी जिंदगी के अनुभव और उनसे मिली सीख साझा करने से क्यों रोका जाता है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपनी कहानी और अपनी सीख लोगों के साथ साझा कर रही हैं। ऐसे में लोगों को इससे परेशानी क्यों होती है, यह उनकी समझ से बाहर है।
फिलहाल, हिमांशी के इस बयान के बाद असीम रियाज की ओर से कोई नया जवाब सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़े- ‘धर्म को हथियार मत बनाओ...’ Himanshi Khurana के आरोपों पर भड़के आसिम रियाज, Paras Chhabra को भी लताड़ा
Kriti Sanon: कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले ऐड पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, बोलीं- ‘बिकिनी पहन कर राखी क्यों बांध रही?’
Kangana Ranaut On Kriti Sanon Ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर सवाल उठाए हैं। कंगना ने ऐड में कृति की ड्रेस और उसकी स्टाइलिंग पर आपत्ति जताते हुए इसे ‘क्रीपी’ यानी अजीब और असहज बताया।
कंगना ने ड्रेस पर उठाया सवाल
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति के रक्षाबंधन ऐड को लेकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने महिलाओं के पास मौजूद अलग-अलग तरह के कपड़ों का जिक्र करते हुए लिखा कि आज पहनने के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कॉकटेल ड्रेस, लहंगा-चोली, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार-कमीज जैसे कपड़ों का नाम लिया। इसके बाद कंगना ने सवाल किया कि इतने विकल्प होने के बावजूद भाई को राखी बांधते समय बिकिनी या अंडरगारमेंट जैसी ड्रेस क्यों चुनी गई?
कंगना ने आगे लिखा कि “आपके स्टाइलिंग के सारे ऑप्शन कहां गए?” इसके बाद उन्होंने ऐड पर तंज कसते हुए कहा कि यह ऐड जानबूझकर असहज बनाने वाला लगता है।
यह भी पढ़े- ‘भाई के सामने ऐसे कपड़े?’ कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर बवाल, कुत्ते को राखी बांधने पर भी भड़के यूजर्स
क्या है कृति का रक्षाबंधन ऐड में?
कृति सेनन रक्षाबंधन के मौके पर ज्वेलरी ब्रांड के कैंपेन में नजर आ रही हैं। ऐड में कृति अपने भाई को राखी बांधती हैं। इसके बाद वह अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखाई देती हैं। इस कैंपेन के जरिए रक्षाबंधन को भाई-बहन के साथ-साथ पेट के साथ रिश्ते से जोड़कर दिखाने की कोशिश की गई है।
कृति के लुक पर क्यों हुई बहस?
विज्ञापन में कृति ऑफ-व्हाइट रंग के ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आती हैं। उनके लुक में ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का मिश्रण देखने को मिलता है। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को रक्षाबंधन के विज्ञापन के लिए कृति की यह ड्रेस ज्यादा रिवीलिंग लगी। कुछ लोगों ने उनके ब्लाउज को ‘ब्रा’ या ‘बिकिनी’ तक कहा और उनके आउटफिट को लेकर सवाल उठाए।
कृति का अब तक नहीं दिया जवाब
कंगना के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कृति सेनन के ऐड को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ यूजर्स कंगना की बात से सहमत नजर आए, जबकि कुछ ने ऐड और कृति के लुक का बचाव किया। फिलहाल, कंगना की इस टिप्पणी पर कृति सेनन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े- तापसी-राखी और सोनू सूद पर भड़कीं कंगना, बोलीं- पहले कंगना रनौत बनकर दिखाओ, मेरे जैसे कोई सक्सेसफुल नहीं!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








.jpg)
