Responsive Scrollable Menu

Kriti Sanon: कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले ऐड पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, बोलीं- ‘बिकिनी पहन कर राखी क्यों बांध रही?’

Kangana Ranaut On Kriti Sanon Ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर सवाल उठाए हैं। कंगना ने ऐड में कृति की ड्रेस और उसकी स्टाइलिंग पर आपत्ति जताते हुए इसे ‘क्रीपी’ यानी अजीब और असहज बताया।

कंगना ने ड्रेस पर उठाया सवाल

Kangana Ranaut

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति के रक्षाबंधन ऐड को लेकर एक नोट शेयर किया। उन्होंने महिलाओं के पास मौजूद अलग-अलग तरह के कपड़ों का जिक्र करते हुए लिखा कि आज पहनने के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कॉकटेल ड्रेस, लहंगा-चोली, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार-कमीज जैसे कपड़ों का नाम लिया। इसके बाद कंगना ने सवाल किया कि इतने विकल्प होने के बावजूद भाई को राखी बांधते समय बिकिनी या अंडरगारमेंट जैसी ड्रेस क्यों चुनी गई?

कंगना ने आगे लिखा कि “आपके स्टाइलिंग के सारे ऑप्शन कहां गए?” इसके बाद उन्होंने ऐड पर तंज कसते हुए कहा कि यह ऐड जानबूझकर असहज बनाने वाला लगता है।

यह भी पढ़े- ‘भाई के सामने ऐसे कपड़े?’ कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर बवाल, कुत्ते को राखी बांधने पर भी भड़के यूजर्स

क्या है कृति का रक्षाबंधन ऐड में?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कृति सेनन रक्षाबंधन के मौके पर ज्वेलरी ब्रांड के कैंपेन में नजर आ रही हैं। ऐड में कृति अपने भाई को राखी बांधती हैं। इसके बाद वह अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखाई देती हैं। इस कैंपेन के जरिए रक्षाबंधन को भाई-बहन के साथ-साथ पेट के साथ रिश्ते से जोड़कर दिखाने की कोशिश की गई है। 

कृति के लुक पर क्यों हुई बहस?
विज्ञापन में कृति ऑफ-व्हाइट रंग के ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आती हैं। उनके लुक में ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का मिश्रण देखने को मिलता है। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को रक्षाबंधन के विज्ञापन के लिए कृति की यह ड्रेस ज्यादा रिवीलिंग लगी। कुछ लोगों ने उनके ब्लाउज को ‘ब्रा’ या ‘बिकिनी’ तक कहा और उनके आउटफिट को लेकर सवाल उठाए।

कृति का अब तक नहीं दिया जवाब
कंगना के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कृति सेनन के ऐड को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ यूजर्स कंगना की बात से सहमत नजर आए, जबकि कुछ ने ऐड और कृति के लुक का बचाव किया। फिलहाल, कंगना की इस टिप्पणी पर कृति सेनन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े- तापसी-राखी और सोनू सूद पर भड़कीं कंगना, बोलीं- पहले कंगना रनौत बनकर दिखाओ, मेरे जैसे कोई सक्सेसफुल नहीं!

Continue reading on the app

Kangana Ranaut: तापसी-राखी और सोनू सूद पर भड़कीं कंगना, बोलीं- पहले कंगना रनौत बनकर दिखाओ, मेरे जैसे कोई सक्सेसफुल नहीं!

Kangana Ranaut Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। कंगना ने उन सेलेब्स पर निशाना साधा है, जो समय-समय पर उनके खिलाफ बयान देते रहे हैं। उन्होंने तापसी पन्नू, राखी सावंत, आशुतोष राणा और सोनू सूद का नाम लेते हुए कहा कि वह ऐसे लोगों की सलाह नहीं सुनेंगी, जिन्होंने उनकी तुलना में बहुत कम सफलता हासिल की है।

पहले कंगना रनौत बनकर दिखाओ

पैपराजी से बातचीत में कंगना ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए उन्हें गालियां देते हैं और उनके बारे में बयान देते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को जवाब देते हुए कहा, “पहले आप कंगना रनौत बनो तो सही।” कंगना ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति उनकी जिंदगी की सफलता का 1% भी हासिल नहीं कर पाया है, तो वह उसका ज्ञान सुनने में दिलचस्पी नहीं रखतीं। उनका कहना है कि वह सिर्फ उन लोगों की सलाह लेंगी, जो उनसे ज्यादा सफल हैं।

तापसी-राखी पर भी साधा निशाना
कंगना ने तापसी पन्नू और राखी सावंत के पुराने बयानों पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि राखी ने उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक बातें की हैं।
वहीं, तापसी को लेकर कंगना ने कहा कि उन्होंने उनके माता-पिता, परवरिश और बैकग्राउंड पर टिप्पणी की है। कंगना ने कहा कि वह इस तरह की बातों को अब नजरअंदाज नहीं करेंगी।

कुछ समय पहले तापसी और कंगना के बीच सोशल मीडिया पर भी जुबानी जंग देखने को मिली थी। कंगना ने अपनी अब डिलीट हो चुकी इंस्टाग्राम स्टोरी में तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कहा था। उन्होंने तापसी पर उनकी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था।

आशुतोष राणा और सोनू सूद को भी जवाब
कंगना ने अभिनेता आशुतोष राणा और सोनू सूद पर भी निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा के कथित बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कंगना की तुलना कुत्ते के भौंकने से की थी।

वहीं, सोनू सूद के उस बयान पर भी कंगना ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्हें सही तरीके से व्यवहार करने की सलाह दी गई थी। कंगना ने कहा कि जिन लोगों ने खुद उनके स्तर की सफलता हासिल नहीं की, वह उनसे सलाह नहीं लेना चाहतीं।

कोई कुत्ता कह रहा, कोई माता-पिता को गाली दे रहा
अपने खिलाफ की गई अलग-अलग टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा, “कोई कुत्ता कह रहा है, कोई माता-पिता को गाली दे रहा है, कोई कहता है कि टांग उठाती है।”

कंगना ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने अपने आलोचकों के लिए ‘भूखे-नंगे’ जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया और कहा कि अब बहुत हो चुका है।

बाबा रामदेव पर भी भड़कीं कंगना
कंगना ने बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव ने महिलाओं को लेकर टिप्पणी करते हुए सारी मर्यादाएं पार कर दी हैं। कंगना ने कहा कि एक महिला के बारे में इस तरह की टिप्पणी से पूरा समाज शर्मसार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म से जुड़े कपड़े पहनने वाले व्यक्ति को महिलाओं के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़े- कंगना के 'सस्ती कॉपी' वाले पोस्ट पर फूटा तापसी का गुस्सा, बोलीं- 'साबित हो गया....'

Continue reading on the app

  Sports

US Open 2026 में एक चिड़िया ने करा दिया ड्रामा, डेनिल मेदवेदेव पॉइंट जीते; मगर अंपायर ने...

US Open 2026 में एक चिड़िया ने कोर्ट पर ड्रामा कर दिया। डेनिल मेदवेदेव पॉइंट जीत गए थे, लेकिन अंपायर ने मैच को रोक दिया, क्योंकि जब विनिंग शॉट मेदवेदेव ने खेला तो चिड़िया नेट से उड़ गई थी।  Thu, 03 Sep 2026 13:46:42 +0530

  Videos
See all

UP-Bihar Flood Alert LIVE: नेपाल के बाद में भारत के राज्यों में तबाही शुरू! | Nepal Flood | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T09:36:37+00:00

Mahant Raju Das Ji Maharaj Appeal to Jeetendra Mishra: Ram Mandir CEO से महंत राजू दास बोले? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T09:37:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers