Responsive Scrollable Menu

Kangana Ranaut: Abhijeet Dipke की इंग्लिश का कंगना ने उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘Reboot की जरूरत’

Kangana Ranaut On Abhijeet Dipke English: कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके पर निशाना साधा है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों की अंग्रेजी बोलने की तुलना की गई है। वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने अपने पुराने संघर्ष और अंग्रेजी को लेकर हुए अनुभव भी याद किए।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

Kangana Ranaut

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की। इसमें सबसे पहले अभिजीत दिपके को अंग्रेजी में पब्लिक स्टेटमेंट देते हुए दिखाया गया। इसके बाद कंगना का एक पुराना वीडियो आता है, जिसमें वह अंग्रेजी में फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभव के बारे में बात करती नजर आती हैं।

वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “12वीं पास कंगना रनौत बनाम बोस्टन यूनिवर्सिटी के CJP दिपके का इंग्लिश लेवल। एक आग है, दूसरे को रीबूट की जरूरत है।” कंगना ने यह वीडियो शेयर कर अभिजीत की अंग्रेजी बोलने की शैली पर तंज कसा है।

शुरुआत में अंग्रेजी बोलने में दिक्कत थी
कंगना पहले भी बता चुकी हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में करियर शुरू करने के समय उन्हें अंग्रेजी बोलने में परेशानी होती थी। उन्होंने ‘कॉफी विद करण’ का जिक्र करते हुए कहा था कि वहां उनकी अंग्रेजी का मजाक उड़ाया गया था। कंगना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अपने लंबे संघर्ष से उन्होंने सीखा कि किसी बाहरी व्यक्ति को अंग्रेजी न बोल पाने के लिए मजाक का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े- कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले ऐड पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, बोलीं- ‘बिकिनी पहन कर राखी क्यों बांध रही?’

अभिजीत ने हिचकिचाने पर दी सफाई
दूसरी ओर, अभिजीत दिपके ने भी अपनी अंग्रेजी को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। रविवार को एक फैन ने उनसे पूछा कि अंग्रेजी बोलते समय वह हिचकिचाते क्यों हैं।

इस पर अभिजीत ने बताया कि कैमरे के सामने आने पर वह थोड़ा असहज हो जाते हैं। उन्होंने अपनी अंग्रेजी बोलने में होने वाली झिझक की वजह कैमरे के सामने सहज न हो पाना बताया।

पहले भी CJP पर निशाना साध चुकी हैं कंगना

Kangana Ranaut

कंगना इससे पहले भी CJP से जुड़े लोगों पर टिप्पणी कर चुकी हैं। उन्होंने पार्टी के विरोध प्रदर्शनों की आलोचना भी की थी। अभिजीत की उम्र और उनके खुद को छात्र बताने के दावे पर कंगना ने पहले सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अभिजीत के बारे में गूगल किया और उनकी उम्र 28 साल है। कंगना ने सवाल किया था कि वह खुद को छात्र कैसे बता सकते हैं।

कंगना ने यह भी कहा था कि वह भले ही पिछले दो साल से राजनीति में हैं, लेकिन पिछले 20 साल से सार्वजनिक जीवन का हिस्सा हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि जब वह अभिजीत की उम्र की थीं, तब तक उन्हें दो नेशनल अवॉर्ड मिल चुके थे। फिलहाल, कंगना की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो के बाद दोनों की अंग्रेजी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े-  तापसी-राखी और सोनू सूद पर भड़कीं कंगना, बोलीं- पहले कंगना रनौत बनकर दिखाओ, मेरे जैसे कोई सक्सेसफुल नहीं!

Continue reading on the app

Himanshi Khurana: हिमांशी खुराना संग आसिम रियाज ने की मारपीट? बोलीं- CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग सब सामने रख दूंगी

Himanshi Khurana: ‘बिग बॉस 13’ के फेम कपल रहे हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। असीम के ‘सबूत’ वाले बयान के बाद हिमांशी ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर कर पलटवार किया है। उन्होंने कन्वर्जन मामले से जुड़े सबूत सामने रखने की बात कही और रिश्ते के दौरान हिंसा झेलने का आरोप लगाया।

मैंने जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कहा
हिमांशी ने अपनी पोस्ट में सबसे पहले कन्वर्जन को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ‘जबरन धर्म परिवर्तन’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। उनके मुताबिक, यह बात लोगों और मीडिया की ओर से बनाई गई। हिमांशी ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में हमेशा सोच-समझकर और सम्मान के साथ बोलती रही हैं। उन्होंने अपने ‘बिग बॉस’ के अनुभव, आध्यात्मिक सफर और स्वास्थ्य से जुड़ी बातों का भी जिक्र किया।

सबूत चाहिए तो सब सामने आएगा

आसिम रियाज ने अपने हालिया बयान में दावा किया था कि उनके पास हिमांशी से जुड़ी चैट और मैसेज मौजूद हैं। इसके बाद हिमांशी ने भी कहा कि अगर बात सबूतों की होगी, तो वह अपनी तरफ के सबूत भी सामने रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। हिमांशी ने लिखा कि ये सब कन्वर्जन से जुड़े मामले और उनके साथ हुई कथित हिंसा से संबंधित हैं। उन्होंने एक खास तारीख का भी जिक्र किया और लिखा, “उम्मीद है आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह याद होगी।”

अब चुप नहीं रहूंगी
हिमांशी ने कहा कि अगर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जाती है, तो वह अब चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्ते के दौरान उन्हें अपमान और बेइज्जती का सामना करना पड़ा। हिमांशी ने यह भी कहा कि उन्होंने लंबे समय तक अपने एक्स पार्टनर की छवि बचाने के लिए कई चीजों पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगी।

मैंने हमेशा सम्मान दिया

Himanshi Khurana Asim Riaz

हिमांशी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी गरिमा बनाए रखी और आसिम को सम्मान दिया। बदले में वह भी सम्मान की उम्मीद करती हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें सम्मान नहीं मिलेगा, तो उनके पास चुप रहने की कोई वजह नहीं है। हिमांशी ने असीम को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सबूतों की बात करनी है तो पूरी सच्चाई, तथ्यों और जवाबदेही के साथ बात होनी चाहिए।

अपनी कहानी बताने में दिक्कत क्यों?
अपनी पोस्ट के आखिर में हिमांशी ने सवाल किया कि जब दूसरे लोग अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं, तो उन्हें अपनी जिंदगी के अनुभव और उनसे मिली सीख साझा करने से क्यों रोका जाता है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपनी कहानी और अपनी सीख लोगों के साथ साझा कर रही हैं। ऐसे में लोगों को इससे परेशानी क्यों होती है, यह उनकी समझ से बाहर है।

फिलहाल, हिमांशी के इस बयान के बाद असीम रियाज की ओर से कोई नया जवाब सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े- ‘धर्म को हथियार मत बनाओ...’ Himanshi Khurana के आरोपों पर भड़के आसिम रियाज, Paras Chhabra को भी लताड़ा

Continue reading on the app

  Sports

ब्रैडमैन को पहले टेस्ट के बाद कर दिया था ड्रॉप, शुरुआत की वो धुंध, जिसने 'द डॉन' की चमक को छुपा दिया

don bradman debut story: डॉन ब्रैडमैन के करियर का अंत ओवल के मैदान पर एक भावुक 'शून्य' (0) के साथ हुआ था, उसकी शुरुआत भी उतनी ही अजीब और संघर्षपूर्ण थी. साल 1928 में जब इस 20 साल के दुबले-पतले लड़के ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की बैगी ग्रीन कैप पहनी, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतिहास को हमेशा के लिए बदलने जा रहा है. उनके डेब्यू मैच की नाकामी इस बात का सबूत है कि महानता रातों-रात नहीं मिलती, बल्कि वह असफलताओं की भट्टी में तपकर निखरती है Thu, 3 Sep 2026 13:20:39 +0530

  Videos
See all

Jalandhar Fire: पंजाब में गद्दे की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, उठा धुएं का गुबार | Punjab | Shocking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T08:15:21+00:00

Prayagraj Flood Update: गंगा-यमुना में दोबारा से आया उफान, बघाड़ा से बेली तक बढ़ा बाढ़ का Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T08:17:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers