Haiwaan Trailer: सैफ के पीछे पड़े खूंखार साइको किलर अक्षय कुमार, कौन जीतेगा ये खौफनाक जंग? 'हैवान' का ट्रेलर उड़ा देगा होश!
Haiwaan Trailer: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ लौट रही है। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को देखकर साफ है कि इस बार दोनों की वापसी किसी हल्की-फुल्की कहानी के साथ नहीं, बल्कि एक डार्क और खौफनाक एक्शन-क्राइम थ्रिलर के साथ हो रही है।
ट्रेलर में अक्षय कुमार बेहद खतरनाक और वायलेंट अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि सैफ अली खान एक ऐसे किरदार की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी आंखों की रोशनी नहीं है। दोनों किरदारों का यह अनोखी भिड़ंत फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाती है।
खूंखार अवतार में नजर आए अक्षय कुमार
‘हैवान’ के ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत अक्षय कुमार का लुक और उनका किरदार है। अभिनेता इस बार एक बेरहम और सनकी शख्स की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। उनके हाव-भाव और डायलॉग से किरदार की खतरनाक मानसिकता की झलक मिलती है। ट्रेलर में कई ऐसे एक्शन सीक्वेंस हैं, जो फिल्म के माहौल को और ज्यादा टेंस बनाते हैं। अक्षय का यह अंदाज उनके पिछले कई किरदारों से काफी अलग दिखाई देता है।
अंधे किरदार में सैफ अली खान
दूसरी तरफ सैफ अली खान एक अंधे शख्स की भूमिका में हैं, जो बेहद मुश्किल परिस्थितियों में फंस जाता है। आंखों की रोशनी न होने के बावजूद उनका किरदार अपनी समझ, हिम्मत और इंस्टिंक्ट के सहारे खतरों का सामना करता नजर आता है। ट्रेलर में सैफ का किरदार जेल में भी दिखाई देता है। दोनों किरदारों के बीच किसी मानसिक जंग की झलक दिखाती है।
18 साल बाद अक्षय-सैफ की जोड़ी, मोहनलाल का कैमियो
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा है। दोनों अभिनेता करीब 18 साल बाद एक फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। ‘हैवान’ में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, शारिब हाशमी और जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के फिल्म में स्पेशल कैमियो की भी चर्चा है। अगर यह कैमियो फिल्म का हिस्सा होता है, तो यह दर्शकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण होगा।
मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है ‘हैवान’
‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म उनकी ही 2016 में आई मलयालम क्राइम-थ्रिलर ‘ओप्पम’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
हिंदी वर्जन में कहानी को नए कलाकारों और अलग प्रस्तुति के साथ बड़े स्तर पर पेश किया जा रहा है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि फिल्म में सस्पेंस, एक्शन और सर्वाइवल ड्रामा का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Salman Khan: सलमान खान की दरियादिली ने फिर जीता दिल, बॉडी डबल की हार्ट सर्जरी का उठाया जिम्मा
Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए भी खूब पसंद किए जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने मसीहा बनकर एक शख्स की मदद की है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने अपने लंबे समय से बॉडी डबल रहे परवेज काजी की तबीयत बिगड़ने के बाद न सिर्फ उनका हाल जाना, बल्कि उनके इलाज और मेडिकल केयर का भी पूरा ध्यान रखा।
परवेज काजी उस समय सलमान की आगामी फिल्म की शूटिंग से जुड़े हुए थे, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी और फिल्म का निर्देशन वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं।
अचानक बिगड़ी परवेज काजी की तबीयत
रिपोर्ट्स के अनुसार, 6 अगस्त को परवेज काजी की घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मामूली सर्जरी हुई। इस खबर की जानकारी मिलते ही सलमान खान ने तुरंत स्थिति को संभालने में मदद की।
परवेज के मैनेजर पीयूष ने इंडिया टुडे को बताया कि सलमान ने इलाज से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा और परवेज को समय पर मेडिकल मदद मिले, इसकी पूरी व्यवस्था की।
‘परवेज को छोटे भाई की तरह मानते हैं सलमान’
परवेज के मैनेजर ने सलमान और उनके बॉडी डबल के रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि सलमान, परवेज को छोटे भाई की तरह मानते हैं और उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही मदद के लिए आगे आए। सलमान इस मुश्किल वक्त में परिवार के साथ खड़े रहे और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि परवेज को इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो। अब परवेज की हालत ठीक बताई जा रही है और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।
सलमान-नयनतारा की फिल्म का नाम होगा ‘Monster’
सलमान खान की अगली बड़ी फिल्मों में निर्माता दिल राजू के साथ बन रही यह पैन-इंडिया एक्शन फिल्म शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ रखा गया है और इसका निर्देशन वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म को ईद 2027 के आसपास रिलीज करने की तैयारी बताई जा रही है। हालांकि, फिल्म की रिलीज और अन्य जानकारियों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






