Responsive Scrollable Menu

Hania Aamir: कैमरे के सामने हानिया आमिर ने ऐसा क्या किया? Viral Video देख लोग बोले- ‘शराब पी है क्या?’

Hania Aamir Viral Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके बोलने के अंदाज और हाव-भाव देखकर कुछ यूजर्स ने उनके नशे में होने का दावा किया है। हालांकि, इन दावों की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

हेयरस्टाइलिंग के दौरान का है वीडियो

वायरल क्लिप में हानिया एक हेयर ड्रेसिंग सेशन के दौरान नजर आ रही हैं। उनके बालों को तैयार किया जा रहा है और एक महिला उन्हें विग पहनाने में मदद करती दिख रही है। इस दौरान हानिया अपनी टीम के साथ हंसी-मजाक करती हैं। वह विग को लेकर अपनी पसंद भी बताती नजर आती हैं। एक जगह वह ‘हैप्पी हैलोवीन’ कहती हैं।
वीडियो में हानिया कुछ ऐसी बातें भी करती हैं, जिन्हें देखकर लोगों को उनका व्यवहार सामान्य से अलग लगा।

क्या हानिया नशे में थीं?
वीडियो वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने हानिया के बोलने के तरीके और हाव-भाव को देखकर सवाल उठाया कि क्या वह नशे में थीं। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए दावा किया कि हानिया ने शराब पी रखी थी। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे सिर्फ उनकी मस्ती और मजाक का हिस्सा बताया। इस तरह वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है।

फैंस ने किया बचाव
जहां कुछ यूजर्स हानिया को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं उनके फैंस उनका बचाव करते नजर आए। फैंस का कहना है कि वीडियो में हानिया अपनी टीम के साथ मजाक कर रही हैं और सिर्फ उनके व्यवहार को देखकर नशे में होने का दावा करना सही नहीं है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वीडियो देखकर किसी के नशे में होने की पुष्टि नहीं की जा सकती।

हानिया या टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं
फिलहाल यह साफ नहीं है कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया था। हानिया आमिर या उनकी टीम की ओर से भी इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए हानिया के नशे में होने की बात सिर्फ सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयास हैं। 

यह भी पढ़े- 6 महीने प्रेग्नेंट कियारा ने भारी बारिश में की शूटिंग; Huma Qureshi बोलीं- चट्टान की तरह खड़ी रही

Continue reading on the app

Haiwaan Trailer: सैफ के पीछे पड़े खूंखार साइको किलर अक्षय कुमार, कौन जीतेगा ये खौफनाक जंग? 'हैवान' का ट्रेलर उड़ा देगा होश!

Haiwaan Trailer: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ लौट रही है। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को देखकर साफ है कि इस बार दोनों की वापसी किसी हल्की-फुल्की कहानी के साथ नहीं, बल्कि एक डार्क और खौफनाक एक्शन-क्राइम थ्रिलर के साथ हो रही है।

ट्रेलर में अक्षय कुमार बेहद खतरनाक और वायलेंट अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि सैफ अली खान एक ऐसे किरदार की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी आंखों की रोशनी नहीं है। दोनों किरदारों का यह अनोखी भिड़ंत फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाती है।

खूंखार अवतार में नजर आए अक्षय कुमार
‘हैवान’ के ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत अक्षय कुमार का लुक और उनका किरदार है। अभिनेता इस बार एक बेरहम और सनकी शख्स की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। उनके हाव-भाव और डायलॉग से किरदार की खतरनाक मानसिकता की झलक मिलती है। ट्रेलर में कई ऐसे एक्शन सीक्वेंस हैं, जो फिल्म के माहौल को और ज्यादा टेंस बनाते हैं। अक्षय का यह अंदाज उनके पिछले कई किरदारों से काफी अलग दिखाई देता है।

अंधे किरदार में सैफ अली खान
दूसरी तरफ सैफ अली खान एक अंधे शख्स की भूमिका में हैं, जो बेहद मुश्किल परिस्थितियों में फंस जाता है। आंखों की रोशनी न होने के बावजूद उनका किरदार अपनी समझ, हिम्मत और इंस्टिंक्ट के सहारे खतरों का सामना करता नजर आता है। ट्रेलर में सैफ का किरदार जेल में भी दिखाई देता है। दोनों किरदारों के बीच किसी मानसिक जंग की झलक दिखाती है।

18 साल बाद अक्षय-सैफ की जोड़ी, मोहनलाल का कैमियो
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा है। दोनों अभिनेता करीब 18 साल बाद एक फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। ‘हैवान’ में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, शारिब हाशमी और जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के फिल्म में स्पेशल कैमियो की भी चर्चा है। अगर यह कैमियो फिल्म का हिस्सा होता है, तो यह दर्शकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण होगा।

मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है ‘हैवान’
‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म उनकी ही 2016 में आई मलयालम क्राइम-थ्रिलर ‘ओप्पम’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

हिंदी वर्जन में कहानी को नए कलाकारों और अलग प्रस्तुति के साथ बड़े स्तर पर पेश किया जा रहा है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि फिल्म में सस्पेंस, एक्शन और सर्वाइवल ड्रामा का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

Continue reading on the app

  Sports

बल्लेबाजी के बीच में ही काइरन पोलार्ड को आया टॉयलेट, दौड़कर ड्रेसिंग रूम भागे, रुका मैच

CPL 2026: काइरन पोलार्ड को मैच में उस वक्त टॉयलेट आ गया, जब वो बल्लेबाजी कर रहे थे. Thu, 03 Sep 2026 08:19:49 +0530

  Videos
See all

Breaking News LIVE | Ram Mandir Trust News | Champat Rai को लगा तगड़ा झटका ! | Ram Mandir New CEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T03:28:31+00:00

Russia-Ukraine War: Endless War से End of War ! मोदी के संदेश के बाद जयशंकर उठाने जा रहे बड़ा कदम #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T03:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers