Responsive Scrollable Menu

Raksha Bandhan 2026: इस रक्षाबंधन चॉकलेट नहीं, भाई-बहन को दें हेल्थ इंश्योरेंस का गिफ्ट; Gen-Z का बदल रहा अंदाज

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर अब उपहारों के मायने तेजी से बदल रहे हैं। देश की युवा पीढ़ी यानी Gen-Z अब पारंपरिक मिठाइयों और महंगे गैजेट्स से आगे निकलकर अपनों को 'वित्तीय सुरक्षा' (Financial Protection) का तोहफा देने पर जोर दे रही है। प्रोबोस इंश्योरेंस (Probus Insurance) के डायरेक्टर राकेश गोयल ने इस बदलते ट्रेंड पर रोशनी डालते हुए बताया है कि कैसे आज के युवा भाई-बहन को शॉर्ट-टर्म गिफ्ट देने के बजाय लॉन्ग-टर्म हेल्थ इंश्योरेंस कवर देना ज्यादा सार्थक मान रहे हैं।

चॉकलेट या हेल्थ कवर: क्या है बेहतर विकल्प?
राकेश गोयल ने त्योहारों पर होने वाले खर्चों की तुलना करते हुए एक दिलचस्प उदाहरण सामने रखा है:

  • पारंपरिक तरीका (चॉकलेट और मिठाइयां): आमतौर पर लोग त्योहार पर प्रीमियम चॉकलेट हैम्पर या गिफ्टी आइटम्स पर करीब 7,000 रुपये खर्च कर देते हैं। कुछ ही दिनों में मिठाइयां खत्म हो जाती हैं और उस पैसे का कोई स्थाई या दीर्घकालिक लाभ नहीं बचता।
  • मॉडर्न ट्रेंड (हेल्थ इंश्योरेंस): इसके विपरीत, अगर उसी 7,000 रुपये का उपयोग किसी भाई या बहन के लिए 5 लाख रुपये के हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में किया जाए, तो यह भविष्य के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच बन जाता है।

मामूली खर्च और बड़ा सुरक्षा चक्र
इस वित्तीय प्लानिंग के गणित को समझाते हुए उन्होंने बताया कि 7,000 रुपये सालाना का खर्च महीने के हिसाब से महज 600 रुपये से भी कम बैठता है। यानी दो कप कॉफी या कुछ ओटीटी सब्सक्रिप्शन के खर्च के बराबर।

आज के समय में मेडिकल इंफ्लेशन (चिकित्सा महंगाई) हर साल 14% से 15% की दर से बढ़ रही है। ऐसे में एक छोटी सी अनहोनी या अस्पताल का बिल युवा प्रोफेशनल की सालभर की बचत को पलभर में खत्म कर सकता है। यही वजह है कि Gen-Z इसे एक बोरिंग खर्च नहीं बल्कि 'अल्टीमेट फाइनेंशियल फ्लेक्स' मान रहा है, जो परंपरा के साथ आधुनिक रिस्क मैनेजमेंट का बेहतरीन मेल है।

Continue reading on the app

Horoscope 29 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

नए प्रोजेक्ट पर कार्यारंभ की संभावना। घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदने में व्यस्तता। आर्थिक समस्या से मुक्ति का दिन है। विपरीत परिस्थिति, अनुकूलता की ओर बढ़ेंगे।

वृष

ऐश-ओ-आराम में दिन बीतेगा। भाग्यवर्धक समय है, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। उपलब्धियों से मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

साझेदारी के विवाद निपट जाएगें। सुख और सुख के साधन दोनों ही मिलेंगे। सोच समझकर फैसला लें। वरिष्ठ जनों का सहयोग बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।

कर्क

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधूरे काम पूरे होंगे। नए पुराने परिचय ताजा होंगे। डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

सिंह

अपनी गलती ही धन लाभ से वंचित करेगी। विदेश यात्रा और वीजा की चिंता। लाभ के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। दूसरों की चिंता में आपकी हानि होगी।

कन्या

उच्चकोटि का साहित्य पढ़ने में रूचि। उच्च शिक्षण और शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य। किसी खास आदमी से लाभदायक मुलाकात।

तुला

व्यवसाय की कोई नई योजना बनेगी। रूके काम बनेंगे, विरोधी पस्त होंगे। कुछ भी ठीक नहीं है, घरेलू विवाद, अचानक संकट। कल्पनालोक से यथार्थ पर आएं।

वृश्चिक 

अचल सम्पत्ति प्राप्ति के प्रयास सफल। परिवार में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। मनोकामनाएं पूरी होगी, चिंता न करें। अधूरे सभी काम पूरे होंगे, लाभ भी होगा।

धनु

जुबान फिसलने से क्षमा मांगनी पड़ेगी। शिक्षा से संबंधित लोग सम्मानित होंगे। वरिष्ठ/प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क होगा। अग्रज तुल्य लोगों से लाभ होगा।

मकर 

नई योजनाओं की शुरूआत संभव है। शुभ कार्य शीघ्र सम्पन्न करें, दोपहर बाद कष्ट। यात्रा सफल रहेगी- मन प्रसन्न रहेगा। कुछ गलतफहमियां पनपेगी-परिवार में मतभेद।

कुंभ

दोपहर बाद समय प्रतिकूल आ जायेगा। पुराने मित्र से नाता टूट सकता है। कामों में रूकावटें परेशान करेंगी। दूसरों के विवाद में ना पड़ें, लेने देने पड़ जायेंगे।

मीन

निर्धारित लक्ष्य पूरा करेंगे। विरोधियों का दमन करने में सफल रहेंगे। धन वृद्धि- प्रसन्नता से दिन बीतेगा। उच्चाधिकारियों से उलझना ठीक नहीं होगा।

Continue reading on the app

  Sports

फर्जी चोट का ड्रामा... इमाम उल हक पर लग सकता है 2 साल का प्रतिबंध, मोहम्मद रिजवान का करियर खत्म?

Imam-Ul-Haq To Face 2-Year Ban: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में चोट का बहाना बनाने के आरोप में पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक पर पीसीबी 2 साल का प्रतिबंध लगा सकता है. पीसीबी की जांच समिति मार्च 2025 के न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके फर्जी चोट के मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं, अनुशासनहीनता और लगातार खराब प्रदर्शन के चलते पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल करियर भी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है. Wed, 2 Sep 2026 23:59:06 +0530

  Videos
See all

Amroha News: अमरोहा में युवक की हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह! | Crime News | UP Police | Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T22:00:34+00:00

News Ki Pathshala | पहली बार Ram Mandir Trust में CEO.. 3 नए चेहरे, बदली पूरी व्यवस्था ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T22:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers