Gold Silver Price Drop: पीएम मोदी की अपील के बाद इतने हजार सस्ता हुआ सोना, जानें चांदी के रेट में कितनी आई गिरावट
Gold Silver Price Drop: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों ने सोना न खरीदने की अपील की है. इसके बाद गोल्ड-सिल्वर की प्राइज में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल सोने औऱ चांदी के दाम लगातार बदल रहे हैं. कभी इनमें उछाल तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है. त्योहार का मौसम है और आने वाले दिनों में कई बड़े त्योहारों में इन धातुओं की जमकर खरीदारी होती है. यही कारण है कि केंद्र सरकार भी इसको लेकर पहले से ही आगाह कर रही है. पीएम मोदी की अपील के पीछे तो देश की इकोनॉमी से जुड़ा बड़ा कारण है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी अपील के बाद सोने और चांदी दोनों के ही दामों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. आइए जानते हैं सितंबर महीने की पहली ही तारीख को गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में कितनी कमी आई है.
क्या हैं गोल्ड के ताजा रेट
गोल्ड की डिमांड लगातार बनी हुई है. हालांकि बीते कुछ वक्त में इनकी कीमतों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में इसने फिर एक अच्छी स्थिति बनाई हुई है. वहीं 1 सितंबर की बात करें तो महीने के पहले ही दिन गोल्ड की कीमतों में अच्छी गिरावट दर्ज की गई है. गोल्ड के 24 कैरेट की बात करें तो 10 ग्राम खरीदने के लिए आपको अपनी जेब से 1,54,090 रुपए खर्च करने होंगे. यानी बीते दिन के मुकाबले इसमें 2680 रुपए की कमी देखने को मिली है.
इसी तरह अगर आप 22 कैरेट में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको 141250 रुपए खर्च करना होंगे. यानी डेढ़ लाख से कम में आप 22 कैरेट में एक तोला सोना खरीद सकते हैं. इसमें भी एक दिन के अंदर 2450 रुपए की कमी देखने को मिली है.
बजट में आ सकता है 18 कैरेट गोल्ड
ज्वैलरी में इन दिनों 18 कैरेट गोल्ड की डिमांड बढ़ गई है. सबसे बड़ी वजह है कि इसकी कीमत कम है और आभूषण अच्छे भी बनते हैं. यही वजह है कि बजट में होने की कारण 18 कैरेट गोल्ड को काफी पसंद किया जा रहा है. इसकी कीमतों की बात करें तो 115570 रुपए में आप 10 ग्राम सोना खरीद सकते हैं. बीते एक दिन में इस कैटेगरी में भी 2010 रुपए की कमी देखने को मिली है.
आपके शहर में क्या है गोल्ड का ताजा भाव
शहर - भाव (24 कैरेट प्रति ग्राम)
चेन्नई - 15,464
मुंबई - 15,409
कोलकाता- 15,409
बैंगलूरु- 15,409
हैदराबाद - 15,409
केरलम - 15,409
पुणे - 15,409
दिल्ली- 15,424
वडोदरा - 15,414
अहमदाबाद - 15,409
इन शहरों में आपको 1 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड खरीदने के लिए ऊपर बताई गई कीमत देनी होगी.
क्या है चांदी के 1 सितंबर के ताजा रेट
चांदी भी अब सोने की तरह लोगों की पसंद में शामिल हैं. खास तौर पर निवेश के लिहाज से लोग इसे खरीद रहे हैं. ऐसे में आपको बता दें कि एआई वर्ल्ड के चलते भी चांदी की डिमांड में काफी इजाफा हुआ है. ऐसे में इसकी कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. 1 सितंबर 2026 यानी मंलगवार की बात की जाए तो सिल्वर की कीमतों में 5000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है.यानी आप अगर चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपको 1 किलो चांदी 250000 रुपए में मिला जाएगी.
यह भी पढ़ें - Gold Price Fall: महीने के आखिरी दिन लुढ़के सोने के दाम, जानें क्या है चांदी के ताजा भाव
डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है. सोना-चांदी या किसी भी प्रकार के निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निवेश के लिए News Nation या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे. निवेश करने से पहले अपने स्तर पर पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है.
ITR फाइल करने की डेडलाइन चूक गए? अब भी हैं ये विकल्प, जानिए क्या करना होगा
ITR Deadline Missed: 31 अगस्त की डेडलाइन चूक गए हैं? अब भी Belated ITR फाइल करने का मौका है। जानिए 31 दिसंबर तक रिटर्न फाइल करने के नियम, लेट फीस, नए टैक्स रिजीम, Revised ITR और देरी माफ कराने के विकल्प।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol







