Responsive Scrollable Menu

जिम जाने की जरूरत नहीं! इन Home Gym Equipment के साथ घर पर ही रखें खुद को फिट

हो सकता है कि आपको घर पर एक्सरसाइज करने का समय मिल जाए, लेकिन सही इक्विपमेंट के बिना इसे करने की आदत छूट सकती है. एक्सरसाइज के सामान पर थोड़ा पैसा खर्च करने से आपको इसे रेगुलर करने और रोजाना का रूटीन बनाने में मदद मिल सकती है. यहां कुछ बजट-फ्रेंडली एक्सरसाइज टूल्स के बारे में जानकारी दी गई हैं जो इस्तेमाल में आसान मजबूत और टिकाऊ हैं और ये पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए सही हैं. इनके कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन की वजह से इन्हें कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है और आसानी से रखा जा सकता है. अब जिम जाने की कोई जरूरत नहीं है. आप इन इक्विपमेंट्स की मदद से घर पर ही वर्कआउट कर सकते हैं फिट रह सकते हैं और अपना काफी समय भी बचा सकते हैं.

1.Kore PVC 16 Kg Home Gym Set

 

Gym

 

यह Kore PVC 16 Kg होम जिम सेट आपको एक 3 फीट की कर्ल रॉड, डंबेल रॉड्स की एक जोड़ी और जिम एक्सेसरीज के साथ मिल रहा है जिसकी वजह से आप आराम से घर पर ही वक्त निकालकर कभी भी एक्सरसाइज कर सकते हैं. इनको आप आराम से एक छोटे स्पेस में सेट करके रख सकते हैं. 

2. Fashnex Resistance Bands Set

 

Gym

 

यह रेजिस्टेंस बैंड सेट आपके एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और वर्कआउट के लिए काफी बढ़िया विकल्प हो सकती है. यह टोनिंग ट्यूब किट महिलाएं और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं. इन Home Workout इक्विपमेंट में फोम हैंडल, डोर एंकर, एंकल स्ट्रैप और कैरी बैग शामिल है.

3. Slovic Pull Up Bar for Home for Kids & Adults

 

Gym

 

यह पुल-अप बार बच्चों और बड़ों दोनों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है. इसके साथ ही यह 100 KG तक का वजन ले सकता है. इसके साथ ही यह एंटी-स्किड ग्रिप के साथ आता है जिसपर आप आसानी से एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसको आप आसानी से आपने घर के दरवाजे पर लगा सकते हैं.  

4. FASHNEX Resistance Bands

 

Gym

 

 

यह पुल-अप असिस्ट एक्सरसाइज बैंड बॉडी स्ट्रेचिंग, पावरलिफ्टिंग और होम वर्कआउट के लिए चुना जा सकता है. इसके साथ ही इस हैवी Home Gym Set रेजिस्टेंस बैंड के साथ एक्सरसाइज गाइड मिल रही है जिसकी मदद से आप सही तरीके से एक्सरसाइज कर पाएंगे.

5. TWINZFIT Premium Foldable Push-Up Board 15 in 1

पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट में आने वाला यह पुश-अप बोर्ड आपके घर के हिसाब से काफी बढ़िया विकल्प हो सकता है. इसके साथ ही यह अलग-अलग रंग से मसल्स को टारगेट करने की सुविधा के साथ आता है. यह 15-इन-1 पुश-अप बोर्ड एक मल्टीफ़ंक्शनल फ़्लेक्स बोर्ड छाती, ट्राइसेप्स, कंधों और पीठ की मसल्स की एक्सरसाइज में मदद करता है.

Disclaimer: इस लेख में दिए गए प्रॉडक्ट्स का चुनाव amazon पर दी गई यूजर रेटिंग के आधार पर किया गया है। इन उत्पादों की बिक्री, गुणवत्ता और कीमतों आदि से संबंधित किसी भी विवाद के लिए न्यूज नेशन उत्तरदायी नहीं है। ऊपर दिए गए उत्पादों के संबंध में लिखे गए आर्टिकल के लेखन का न्यूज नेशन के पत्रकारों से कोई संबंध नहीं है.

Continue reading on the app

महाराष्ट्र की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 2 करोड़ से ज्यादा नाम गायब, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. राज्य की पिछली मतदाता सूची में शामिल रहे 2.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं हैं. इस आंकड़े के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ड्राफ्ट लिस्ट से हर पांचवां मतदाता बाहर

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक SIR से पहले महाराष्ट्र में करीब 9.78 करोड़ मतदाता दर्ज थे. पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में 7.71 करोड़ से अधिक मतदाताओं को जगह मिली है. वहीं, 2,06,88,487 नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं किए गए.

अधिकारियों के अनुसार इसके पीछे कई कारण बताए गए हैं. बड़ी संख्या में मतदाता अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिले. कुछ लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि कई मतदाता दूसरे स्थान पर चले गए हैं. डुप्लीकेट पंजीकरण और एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध नहीं होने जैसी वजहें भी बताई गई हैं.

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने चुनाव आयोग के लिए ‘वोट चोरी आयोग’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए आरोप लगाया कि रणनीतियां बदलती रहती हैं, लेकिन उद्देश्य बीजेपी को चुनावी लाभ पहुंचाना है.

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची में हुए बदलाव को 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जोड़ते हुए सवाल उठाया कि अलग-अलग समय पर मतदाताओं की संख्या में इतना अंतर क्यों दिखाई दे रहा है.

बंगाल और महाराष्ट्र का उदाहरण दिया

राहुल गांधी ने अपने बयान में पश्चिम बंगाल का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में SIR के दौरान हटाए गए बड़ी संख्या में नाम अपील के बाद दोबारा जोड़े गए. इसके आधार पर उन्होंने महाराष्ट्र में नाम हटाए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए.

हालांकि, चुनावी प्रक्रिया में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अंतिम सूची नहीं होती. योग्य मतदाताओं को नाम वापस जुड़वाने और गलत प्रविष्टियों पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाता है.

पुणे में सबसे ज्यादा फॉर्म नहीं मिले

आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में बड़ी संख्या में एन्यूमरेशन फॉर्म एकत्र नहीं हो सके. पुणे में करीब 28.6 लाख फॉर्म नहीं मिल पाए. इसके बाद ठाणे में लगभग 28.5 लाख, मुंबई उपनगर में 26.5 लाख, नागपुर में 14.43 लाख और नासिक में 10.27 लाख फॉर्म का आंकड़ा सामने आया है.

इन मामलों में मतदाता का निर्धारित पते पर नहीं मिलना, स्थान परिवर्तन, मृत्यु या दोहरी एंट्री जैसे कारण शामिल हो सकते हैं.

नाम गायब है तो 30 सितंबर तक मौका

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि योग्य मतदाता का नाम हमेशा के लिए हट गया है. चुनाव आयोग की प्रक्रिया के तहत 31 अगस्त से 30 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं.

नाम जुड़वाने के लिए पात्र मतदाता फॉर्म 6 जमा कर सकते हैं. किसी मतदाता की एंट्री पर आपत्ति के लिए फॉर्म 7 और नाम, पता, उम्र या लिंग जैसी जानकारी में सुधार के लिए फॉर्म 8 का इस्तेमाल किया जा सकता है.

4 नवंबर को आएगी अंतिम सूची

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव अधिकारियों की ओर से दावों और आपत्तियों पर कार्रवाई की जाएगी. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी.

फिलहाल महाराष्ट्र में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं. वहीं, अंतिम तस्वीर दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने और फाइनल मतदाता सूची जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

यह भी पढे़ं - 

Continue reading on the app

  Sports

US Open 2026 में एक चिड़िया ने करा दिया ड्रामा, डेनिल मेदवेदेव पॉइंट जीते; मगर अंपायर ने...

US Open 2026 में एक चिड़िया ने कोर्ट पर ड्रामा कर दिया। डेनिल मेदवेदेव पॉइंट जीत गए थे, लेकिन अंपायर ने मैच को रोक दिया, क्योंकि जब विनिंग शॉट मेदवेदेव ने खेला तो चिड़िया नेट से उड़ गई थी।  Thu, 03 Sep 2026 13:46:42 +0530

  Videos
See all

UP-Bihar Flood Alert LIVE: नेपाल के बाद में भारत के राज्यों में तबाही शुरू! | Nepal Flood | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T09:36:37+00:00

Mahant Raju Das Ji Maharaj Appeal to Jeetendra Mishra: Ram Mandir CEO से महंत राजू दास बोले? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T09:37:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers