पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल: दौरे के बीच कोच और सात खिलाड़ियों को हटाए जाने पर क्यों उड़ रहा मज़ाक
इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में दो टेस्ट मैचों में करारी हार मिली है. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐसे फ़ैसले लिए हैं जिस पर क्रिकेट विश्लेषक और फ़ैन्स हैरत में हैं.
BPL फिक्सिंग विवाद: BCB के पूर्व डायरेक्टर सस्पेंड:तीन पर ICC एंटी-करप्शन कोड के तहत केस दर्ज; 14 दिन में जवाब देना होगा
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर मोहम्मद मुखलेसुर रहमान (शमीम) समेत तीन बड़े अधिकारियों पर फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। बोर्ड ने मंगलवार को घोषणा की कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के 12वें सीजन में हुई गड़बड़ियों के बाद तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ICC एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन के इस मामले में तीनों आरोपियों को अपनी सफाई देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है। BCB इंटीग्रिटी यूनिट की जांच में मैच फिक्स करने की कोशिश, अधिकारियों को सूचना न देने और जांच में रोड़ा अटकाने की बात सामने आई है। अधिकारियों पर क्या आरोप: 1. मोहम्मद मुखलेसुर रहमा- पूर्व BCB डायरेक्टर 2025-26 और ऑडिट कमेटी के पूर्व चेयरमैन आरोप: 2. जाकिर हुसैन- BCB के पूर्व सिक्योरिटी लायजन ऑफिसर - SLO 3. राकिबुल इस्लाम सन्नी- बोगुरा जिले के पूर्व BCB काउंसिलर व ऑडिट कमेटी के पूर्व सदस्य-सचिव जांच पूरी होने तक बोर्ड टिप्पणी नहीं करेगा BCB ने तीनों आरोपियों को नोटिस भेजकर 14 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक तीनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने साफ किया है कि जांच जारी रहने तक वह इस मामले पर कोई और टिप्पणी नहीं करेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
BBC News






.jpg)
