मेथी की कड़वाहट की वजह से नहीं खाते बच्चे? सब्जी बनाने से पहले अपनाएं नमक वाला आसान नुस्खा, स्वाद हो जाएगा बैलेंस
Methi Cooking Tips: मेथी का हल्का कड़वापन उसके प्राकृतिक स्वाद का हिस्सा है, लेकिन कई लोगों को यह ज्यादा पसंद नहीं आता. सब्जी बनाने से पहले मेथी की कड़वाहट को कुछ हद तक कम किया जा सकता है. साफ मेथी में थोड़ा नमक मिलाकर करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद मेथी से निकले अतिरिक्त पानी को हल्के हाथ से निकालकर सब्जी तैयार करें. आलू, मटर या पनीर के साथ मेथी बनाने से भी उसका कड़वा स्वाद बैलेंस किया जा सकता है. इस आसान तरीके से मेथी की सब्जी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए ज्यादा स्वादिष्ट बनाई जा सकती है.
इडली-डोसा खाकर हो गए हैं बोर? चना दाल से बनाएं कुरकुरा दाल वड़ा, टमाटर की चटनी के साथ लगेगा जबरदस्त
Dal Vada Recipe: साउथ इंडियन स्टाइल दाल वड़ा शाम की चाय या नाश्ते के लिए स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है. इसे चना दाल, प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और कुछ खुशबूदार मसालों से तैयार किया जाता है. चना दाल को दरदरा पीसने से वड़े का टेक्सचर बेहतर और कुरकुरा बनता है. चावल का आटा और थोड़ा गरम तेल मिलाने से वड़े में अच्छा क्रंच लाने में मदद मिलती है. वड़ों को मध्यम आंच पर तलें, ताकि वे बाहर से सुनहरे और अंदर से अच्छी तरह पक जाएं. गरमागरम दाल वड़े को टमाटर, नारियल या हरी चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







