Responsive Scrollable Menu

बेन स्टोक्स पूरे BBL सीजन में खेलेंगे:एडिलेड स्ट्राइकर्स से जुड़े, सिडनी थंडर के खिलाफ पहला मैच

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद बेन स्टोक्स बिग बैश लीग की टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स से जुड़े हैं। वे फ्रेंचाइजी के साथ 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में जुड़े। एग्रीमेंट के अनुसार, अगर स्ट्राइकर्स क्वालिफाई करते हैं, तो स्टोक्स टूर्नामेंट के आखिरी दौर तक टीम के साथ रहेंगे। इस सीजन का फाइनल 26 जनवरी 2027 को होगा। स्टोक्स ने आखिरी बार 2015 की शुरुआत में BBL मैच खेला था। 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL खेलने के बाद से उन्होंने कोई T20 क्रिकेट नहीं खेला है। BBL ने इस पोस्ट के लिए स्टोक्स की वापसी का ऐलान किया… स्टोक्स ने खुद स्ट्राइकर्स को चुना स्टोक्स ने BBL में लौटने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद साउथ ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (SACA) के क्रिकेट जनरल मैनेजर साइमन इंस्ली ने उनसे बातचीत की। स्टोक्स को सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स जैसी टीमों भी अपने साथ जोड़ना चाहती थीं। स्ट्राइकर्स अभी दो अन्य बड़े नामों के साथ बातचीत कर रहे हैं। टीम को उम्मीद है कि जल्द ही उनके साथ जुड़ने की पुष्टि कर दी जाएगी। उनका पहला मैच कैनबरा में सिडनी थंडर के खिलाफ होगा। स्टोक्स का परिवार भी साथ रहेगा SACA के मुताबिक, एडिलेड ओवल और एडिलेड शहर के लिए स्टोक्स का लगाव करार तय होने में अहम रहा। बाएं हाथ के बल्लेबाज स्टोक्स के एडिलेड में डेढ़ महीने के प्रवास के दौरान उनका परिवार भी उनके साथ रहने की उम्मीद है। SACA के एक सूत्र ने कहा, ‘बेन आगामी BBL सीजन में स्ट्राइकर्स की नीली जर्सी पहनने और सच्चे दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई की तरह रहने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’ स्ट्राइकर्स में मैट शॉर्ट समेत कई लोकल प्लेयर्स BBL में निजी निवेश को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। इस बीच बड़े नाम वाले विदेशी खिलाड़ियों को जोड़ना लीग की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्टोक्स स्ट्राइकर्स के ड्रेसिंग रूम में ऑस्ट्रेलिया के नियमित सीमित ओवरों के खिलाड़ी मैट शॉर्ट के साथ रहेंगे। टीम में जेसन सांघा, लियाम स्कॉट, हेनरी थॉर्नटन और मैकेंजी हार्वे जैसे स्थानीय खिलाड़ी भी हैं। फिलहाल टीम में एलेक्स कैरी का नाम भी शामिल है। हालांकि, टेस्ट सीजन और भारत के टेस्ट दौरे के कार्यक्रम को देखते हुए उनके इस सीजन में खेलने की संभावना कम है। भारत का दौरा सिडनी में नए साल के टेस्ट के तुरंत बाद शुरू होगा। टिम पेन की कोचिंग में खेलेंगे स्टोक्स एडिलेड टीम का हिस्सा बनने के बाद स्टोक्स को टिम पेन की कोचिंग में खेलने का मौका मिलेगा। पेन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान हैं और एशेज क्रिकेट में स्टोक्स के खिलाफ खेल चुके हैं। 2019 में जब हेडिंग्ले में स्टोक्स ने अपनी सबसे यादगार पारियों में से एक खेली थी, तब पेन ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रहे थे। पेन ने कहा, ‘बेन क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक हैं। वह मैच जिताने की क्षमता रखने वाले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।’ ------------------------------------------------------ क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मयंक अग्रवाल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे; डरहम ने 4 मैचों के लिए साइन किया मयंक अग्रवाल ने काउंटी चैंपियनशिप खेलने जा रहे हैं। उन्होंने डरहम के साथ एग्रीमेंट किया है। वे सीजन के अंतिम चार काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। मयंक पिछले 4 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 12 से 14 मार्च तक बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

बेटियों की स्कूल फीस के लिए नंगे पैर दौड़ी मां : 47 साल की रमाबाई ने जीती मैराथन, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र की रमाबाई रणवीर ने नंगे पैर मैराथन जीतकर सभी को चौंका दिया. पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए, उन्होंने बेटियों की पढ़ाई के लिए यह मुश्किल कदम उठाया. जानिए उनकी जीत संघर्ष और प्रेम की कहानी है.

The post बेटियों की स्कूल फीस के लिए नंगे पैर दौड़ी मां : 47 साल की रमाबाई ने जीती मैराथन, वीडियो वायरल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: अजीत अगरकर ने ये कैसी टीम चुनी है? 15 में से 4 खिलाड़ी चोटिल, खेलना भी तय नहीं

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में चार ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया गया है जो चोटिल हैं. इसका मतलब साफ है कि अगर ये प्लेयर पूरी तरह से फिट हुए तभी मैदान पर उतरेंगे. यही कारण है कि अजीत अगरकर की सिलेक्शन कमेटी पर अब सवाल उठने लगे हैं. Wed, 2 Sep 2026 10:21:08 +0530

  Videos
See all

Viral Video | महोबा में नाबालिग जोड़े की सरेराह पिटाई, VIDEO वायरल! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T05:42:44+00:00

Flood News | चारों ओर सैलाब, कैंची धाम सुरक्षित! | #viralshorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T05:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers