Responsive Scrollable Menu

कर्नाटक में आज से होगी नए युग की शुरुआत : बीवाई विजयेंद्र

कर्नाटक में आज से होगी नए युग की शुरुआत : बीवाई विजयेंद्र

Continue reading on the app

असम में बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, 16,746 परिवारों को 25.12 करोड़ रुपये बांटे गए

गुवाहाटी, एक सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि इस वर्ष राज्य के तीन जिलों में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण प्रभावित 16,746 परिवारों के खाते में अंतरिम राहत के रूप में कुल 25.12 करोड़ रुपये अंतरित किए गए हैं। शर्मा ने बताया कि शिवसागर, चराईदेव और जोरहाट जिलों के प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को 15-15 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। शर्मा ने इस मौके पर कहा कि असम हर साल बाढ़ का सामना करता है, लेकिन इस बार राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक नया मापदंड स्थापित किया है।

उन्होंने दावा किया कि ऐसी पहल पहले कभी देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के राजस्व विभाग ने प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए एक नया मानक स्थापित किया है। इसके प्रयासों से न केवल उन्हें मदद मिली है, बल्कि यह भी सुनिश्चित हुआ है कि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कुल 1,75 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान से 1,17,095 परिवारों को एकमुश्त अंतरिम सहायता प्रदान कर रही है।

शर्मा ने कहा कि शिवसागर और चराईदेव जिलों में ‘ओरुनोदोई’ योजना के तहत महिला लाभार्थियों को सितंबर में 2,000 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आमतौर पर प्रत्येक लाभार्थी को प्रति माह 1,250 रुपये मिलते हैं, लेकिन बाढ़ प्रभावित जिलों शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट में पिछले माह प्रत्येक को 2,500-2,500 रुपये दिए गए थे।’’ शर्मा ने कहा कि सरकार ने अब तक स्कूलों की मरम्मत के लिए 15 करोड़ रुपये, आंगनबाड़ियों के लिए 11 करोड़ रुपये और ‘नामघरों’ (वैष्णव मठों) के लिए 16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित चार जिलों में 405 सड़कों और जलआपूर्ति की 244 परियोजनाओं की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मरम्मत और बहाली कार्यों के लिए अब तक कुल 300 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान का पूरा आकलन होने के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों पर खर्च 1,000 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें आश्वासन दिया है कि प्रभावित लोगों के हित पर खर्च करने के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी।’’ नुकसान के आकलन पर शर्मा ने बताया कि 1,182 शिक्षकों ने एक डिजिटल सर्वेक्षण किया था, जिसमें बाढ़ से प्रभावित 95,545 परिवारों की पहचान की गई।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के नुकसान के आकलन के लिए दूसरा चरण सितंबर में होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बाढ़ के कारण बैंकों से उन लोगों को ऋण भुगतान में छूट देने को कहा गया था, जिन्होंने कर्ज लिया था। शर्मा ने कहा, ‘‘कुल 14,227 बाढ़ पीड़ितों ने छूट के लिए आवेदन किया और बैंकों ने अब तक इनमें से 13,943 लोगों को यह सुविधा प्रदान की है।’’ बीमा दावों के संबंध में शर्मा ने कहा कि चार सबसे गंभीर रूप से प्रभावित जिलों में अब तक कुल 2,728 परिवारों को इसका लाभ मिला है।

शर्मा ने जापानी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ‘मुख्यमंत्री फॉरेन लैंग्वेज इनिशिएटिव फॉर ग्लोबल हंट’ के तहत भी धनराशि जारी की। प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण सहायता के रूप में तीन किस्तों में एक लाख रुपये दिए जाएंगे, साथ ही नौकरी मिलने के बाद सहायता के रूप में प्रति उम्मीदवार 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री जीवन प्रेरणा योजना’ के तहत सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वालों को भी वित्तीय सहायता वितरित की।

शर्मा ने बताया कि 48,188 उम्मीदवारों को कुल 118.6 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे, जिसमें से प्रत्येक उम्मीदवार को एक वर्ष तक प्रति माह 2,500 रुपये मिलेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

India vs West Indies: इंदौर में क्रिकेट का महामुकाबला, MPCA ने खोले टिकट के रेट, जानें किस स्टैंड की क्या कीमत

India vs West Indies T20 Price: इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा. एमपीसीए ने टिकटों की कीमत जारी कर दी है. टिकट 1,000 रुपये से शुरू होकर 12,500 रुपये तक होंगे. गैलरी, पवेलियन और हॉस्पिटैलिटी स्टैंड के हिसाब से अलग-अलग दरें फिक्स कर दी गई हैं. यहां देखें पूरी प्राइस लिस्ट... Thu, 3 Sep 2026 09:38:44 +0530

  Videos
See all

Russia-Ukraine War: Endless War से End of War ! मोदी के संदेश के बाद जयशंकर उठाने जा रहे बड़ा कदम #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T03:30:30+00:00

Nepal Flash Floods : 8 दिन बाद भी नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Ground Report | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T03:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers