Responsive Scrollable Menu

भारतीय रेलवे ने ट्रैक पर कवच सिस्टम की तैनाती के लिए 170 करोड़ रुपए मंजूर किए

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने कवच 4.0 सिस्टम की तैनाती के लिए 170 करोड़ रुपए को मंजूरी दी है। इसके तहत उत्तरी रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन के 712 रूट किलोमीटर के बाकी बचे हिस्सों पर कचव सिस्टम लगाया जाएगा। यह जानकारी सरकार की ओर से मंगलवार को दी गई।

रेल मंत्रालय के बयान के अनुसार, मंजूर की गई राशि से स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम लगाकर डिवीजन के सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि कवच 4.0 को लागू करने से चिन्हित सेक्शन में ट्रेन संचालन के लिए सुरक्षा की एक एडवांस्ड लेयर मिलेगी।

कवच देश में ही विकसित एक ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) सिस्टम है, जिसे ऑपरेशनल सुरक्षा बढ़ाने के लिए बनाया गया है। यह सिग्नल पासिंग एट डेंजर (एसपीएडी) को रोकने में मदद करता है, असुरक्षित स्थितियों से बचने के लिए जरूरत पड़ने पर अपने-आप ब्रेक लगाता है, मुश्किल हालात में ट्रेन की स्पीड को कंट्रोल करता है और ट्रेनों की टक्कर का खतरा काफी कम करता है।

बयान में कहा गया है, यह पहल भारतीय रेलवे की उस लगातार कोशिश का हिस्सा है जिसके तहत वह अपने नेटवर्क पर कवच का दायरा बढ़ा रही है और रेलवे सिग्नलिंग व ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम को आधुनिक बना रही है।

मंत्रालय ने जुलाई में बताया था कि भारतीय रेलवे में सुरक्षा में काफी सुधार हुआ है। ट्रेन दुर्घटनाओं की संख्या 2014–15 में 135 से घटकर 2025–26 में 16 रह गई है और चालू वर्ष में जून तक केवल दो दुर्घटनाएं हुई हैं।

कॉन्सिक्वेंशियल एक्सीडेंट इंडेक्स (यानी प्रति मिलियन ट्रेन-किलोमीटर होने वाली दुर्घटनाएं) 2014–15 में 0.11 से घटकर 2025–26 में 0.01 हो गया है, जो लगभग 91 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।

सुरक्षा से जुड़े कामों पर खर्च लगातार बढ़ा है; यह 2013–14 में 39,200 करोड़ रुपए से बढ़कर 2026–27 में 1,20,389 करोड़ रुपए हो गया है।

6,671 स्टेशनों पर सेंट्रलाइज़्ड ऑपरेशन वाले इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाए गए हैं और इन सभी स्टेशनों पर पूरा ट्रैक सर्किटिंग सिस्टम भी लगाया गया है। लेवल क्रॉसिंग (एलसी) गेट्स पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए 10,395 एलसी गेट्स पर इंटरलॉकिंग की सुविधा दी गई है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

3 चौके, 2 छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में खेली धाकड़ पारी, 43 गेंदों में बनाए इतने रन, एक ओवर में ही जड़ी 4 बाउंड्री

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले की दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने आए और एक बार फिर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से फैंस को एंटरटेन किया. भले ही वैभव ने शुरुआत धीमी की हो, लेकिन फिर उन्हें अपना गियर चेंज किया और एक ओवर में ही 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 18 रन बटोर लिए. मगर, फिर इसी ओवर में वह अपना विकेट गंवा बैठे. आइए डालते हैं वैभव की पारी पर एक नजर...

वैभव सूर्यवंशी 43 गेंद खेलकर हुए आउट

दलीप ट्रॉफी की दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी अपने जोड़ीदार अभिमन्यू ईश्वरन के साथ ओपनिंग करने आए. जहां, वैभव 43 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए. वैभव ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 93.02 रही. वैभव पारी के 14वें ओवर में तहलका मचा दिया. यश ठाकुर ओवर डालने आए, जिसकी पहली गेंद पर उन्हंने 4 रन बनाए, दूसरी गेंद पर छक्का लगाया. फिर बैक टू बैक तीसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाए. 

पांचवीं गेंद डॉट रही और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन रजत पाटीदार ने एक कमाल का कैच लपकते हुए वैभव की पारी पर फुल स्टॉप लगा दिया.

पिछली पारी में बनाए थे 92 रन

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की थी और उस मैच में तो वह शतक से चूक गए थे. वैभव ने पहले तो 42 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. वह अच्छे दिख रहे थे और तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन, तभी जब वह 92 के स्कोर पर थे, तब उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, जिसके चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे. इस तरह सूर्यवंशी 81 गेंदों पर 7 चौकों और 7 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 113.58 रहा. आपको बता दें, दूसरे दिन के खेल के लंच तक ईस्ट जोन का स्कोर 183/2 हो चुका है.

ईस्ट जोन को मिला है 159 रन का लक्ष्य

दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन की टीम ने ईस्ट जोन के सामने 159 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है. मैच की बात करें, तो पहली पारी में जहां, सेंट्रल जोन ने 266 रन बनाए थे, वहीं ईस्ट जोन की टीम भी 266 रन ही बना पाई. फिर दूसरी पारी में सेंट्रल जोन की टीम ने 50.2 ओवर बल्लेबाजी की और 158 रन बनाए. नतीजन, ईस्ट जोन के सामने 159 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, सूरज सिंधु जयसवाल, शिखर मोहन

सेंट्रल जोन: आयुष पांडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), यश राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अरशद खान, जीशान अंसारी, यश ठाकुर, आर्यन पांडे, कुणाल चंदेला, नचिकेत भूते, अमन मोखड़े, कुणाल सिंह राठौड़

ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच हुआ ड्रॉ, तो कैसे चुनी जाएगी फाइनलिस्ट टीम? जानिए क्या कहता है BCCI का नियम

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ऐलान, 4 अनफिट खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा

India squad for Afghanistan T20I series: बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. Tue, 01 Sep 2026 17:31:30 +0530

  Videos
See all

CNG-PNG Price Hike: Mumbai में महंगी हुई CNG-PNG | #cngprices #pngprice #mumbai #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T12:13:11+00:00

Rihand Dam Overflow Viral Video: यूपी के सबसे बड़े बांध से छोड़ा गया पानी | N18S | UP | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T12:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers