3 चौके, 2 छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में खेली धाकड़ पारी, 43 गेंदों में बनाए इतने रन, एक ओवर में ही जड़ी 4 बाउंड्री
Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले की दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने आए और एक बार फिर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से फैंस को एंटरटेन किया. भले ही वैभव ने शुरुआत धीमी की हो, लेकिन फिर उन्हें अपना गियर चेंज किया और एक ओवर में ही 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 18 रन बटोर लिए. मगर, फिर इसी ओवर में वह अपना विकेट गंवा बैठे. आइए डालते हैं वैभव की पारी पर एक नजर...
वैभव सूर्यवंशी 43 गेंद खेलकर हुए आउट
4⃣,6⃣,4⃣,4⃣, ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
Vaibhav Sooryavanshi ???? Yash Thakur battle part 2⃣ ????#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/wX8L5AHdTB
दलीप ट्रॉफी की दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी अपने जोड़ीदार अभिमन्यू ईश्वरन के साथ ओपनिंग करने आए. जहां, वैभव 43 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए. वैभव ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 93.02 रही. वैभव पारी के 14वें ओवर में तहलका मचा दिया. यश ठाकुर ओवर डालने आए, जिसकी पहली गेंद पर उन्हंने 4 रन बनाए, दूसरी गेंद पर छक्का लगाया. फिर बैक टू बैक तीसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाए.
पांचवीं गेंद डॉट रही और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन रजत पाटीदार ने एक कमाल का कैच लपकते हुए वैभव की पारी पर फुल स्टॉप लगा दिया.
???????????? ???????????????????????????????????????????????? ???????????????? ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 1, 2026
In the semi-final against Central Zone, #VaibhavSooryavanshi's blazing 92 off 81 broke a 57-year-old record, making him the youngest-ever player to score a fifty in Duleep Trophy history! ????
Watch #DuleepTrophy 2026 LIVE on Star… pic.twitter.com/YRDQNvClnV
पिछली पारी में बनाए थे 92 रन
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की थी और उस मैच में तो वह शतक से चूक गए थे. वैभव ने पहले तो 42 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. वह अच्छे दिख रहे थे और तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन, तभी जब वह 92 के स्कोर पर थे, तब उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, जिसके चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे. इस तरह सूर्यवंशी 81 गेंदों पर 7 चौकों और 7 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 113.58 रहा. आपको बता दें, दूसरे दिन के खेल के लंच तक ईस्ट जोन का स्कोर 183/2 हो चुका है.
History maker and Record breaker ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
Vaibhav Sooryavanshi ????#DuleepTrophy | #CZvEZ pic.twitter.com/1urjMxFy8H
ईस्ट जोन को मिला है 159 रन का लक्ष्य
दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में सेंट्रल जोन की टीम ने ईस्ट जोन के सामने 159 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है. मैच की बात करें, तो पहली पारी में जहां, सेंट्रल जोन ने 266 रन बनाए थे, वहीं ईस्ट जोन की टीम भी 266 रन ही बना पाई. फिर दूसरी पारी में सेंट्रल जोन की टीम ने 50.2 ओवर बल्लेबाजी की और 158 रन बनाए. नतीजन, ईस्ट जोन के सामने 159 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है.
ऐसी हैं दोनों टीमें
ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, सूरज सिंधु जयसवाल, शिखर मोहन
सेंट्रल जोन: आयुष पांडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), यश राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अरशद खान, जीशान अंसारी, यश ठाकुर, आर्यन पांडे, कुणाल चंदेला, नचिकेत भूते, अमन मोखड़े, कुणाल सिंह राठौड़
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच हुआ ड्रॉ, तो कैसे चुनी जाएगी फाइनलिस्ट टीम? जानिए क्या कहता है BCCI का नियम
महिलाओं के सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट हैं दुनिया की ये 5 जगहें, सुरक्षित और यादगार बनेगा सफर!
5 Safe Destinations For Women Travelling Solo: अकेले यात्रा करने का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है और अब कई महिलाएं नई जगहों को खुद से देखने के लिए यात्रा पर निकल रही हैं. सही प्लानिंग और जरूरी सावधानियों के साथ, इन 5 देशों की सोलो ट्रिप महिलाओं के लिए एक शानदार और यादगार अनुभव हो सकती है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









