Responsive Scrollable Menu

रीवा गर्भवती मौत मामला: ब्राह्मण समाज का अल्टीमेटम, मुआवजा न मिलने पर 'रीवा बंद' की दी चेतावनी

Rewa Pregnant Woman Death Case: मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत का मामला अब केवल प्रशासनिक जांच तक सीमित नहीं रहा है. इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार को न्याय और आर्थिक सहायता न मिलने से सामाजिक और राजनीतिक संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव पंडित सतीश चौबे और रीवा जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. संगठन का आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में होने वाली मौतों के मामले में आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है. संगठन ने हाल ही में भोपाल के नेशनल अस्पताल में हुए लिफ्ट हादसे का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दुर्घटना के बाद सरकार ने तत्काल मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था. ऐसे में सवाल उठता है कि रीवा के मुख्य सरकारी अस्पताल में हुई इतनी बड़ी लापरवाही और मां-बच्चे की मौत के बाद पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा क्यों नहीं की गई.

Continue reading on the app

कौन हैं दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी? 'हनुमान अंश' के वायरल भजन ने बदली किस्मत

Sunil Lodhi Hanuman Ansh: सोशल मीडिया के दौर में कब किसकी किस्मत बदल जाए, ये कहना मुश्किल है. कुछ ऐसा ही हुआ नेत्रहीन गायक सुनील लोधी के साथ. कभी ट्रेनों और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर भजन गाकर लोगों का दिल जीतने वाले सुनील आज देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनकी आवाज में गाया गया भजन और फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ाव उन्हें नई पहचान दिला रहा है. लोग अब सिर्फ उनकी गायकी ही नहीं, बल्कि उनके स्ट्रग्ल और सफलता की कहानी के बारे में भी जानना चाह रहे हैं.

कौन हैं सुनील लोधी?

सुनील लोधी मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके के रहने वाले हैं. वो नेत्रहीन हैं, लेकिन बचपन से ही उन्हें गाने का शौक था. आर्थिक परेशानियों और कई मुश्किलों के बावजूद उन्होंने संगीत का साथ नहीं छोड़ा. सुनील अक्सर धार्मिक कार्यक्रमों, गांव के आयोजनों और ट्रेनों में भजन गाकर लोगों का मनोरंजन करते थे. उनकी आवाज में भक्ति और सादगी का ऐसा मेल है, जो लोगों को आसानी से पसंद आ जाता है. 

वहीं धीरे-धीरे उनके भजनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. खासकर हनुमान जी पर गाए गए उनके भजनों को लोगों ने खूब प्यार दिया. इंटरनेट पर मिली इसी पॉपुलैरिटी ने सुनील लोधी को बड़े मंच तक पहुंचाया और आज उनकी पहचान देशभर में बन रही है. 

'Hanuman Ansh' से मिली नई पहचान

फिलहाल सुनील लोधी का नाम फिल्म  'हनुमान अंश' की वजह से चर्चा में है. दरअसल, इस फिल्म के टाइटल गाने  मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान... (Maine Tere Hi Bharose Hanuman) सुनील ने गाया है, जो इस समय लोगों का फेवरेट बना हुआ है. ये भजन  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सुनील की आवाज की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.  एक समय जो गायक अपना टेलेंच दिखाने के लिए संघर्ष कर रहा था, आज वही लाखों लोगों की प्रेरणा बन चुका है.

ये भी पढ़ें- Explainer: आखिर बिना हाइप और प्रमोशन के कैसे इतनी कमाई कर रही है ‘हनुमान अंश’? जानें इसके पीछे का कारण

फिल्म 'हनुमान अंश' की क्या है कहानी?

फिल्म 'हनुमान अंश' की बात करे तो ये एक आध्यात्मिक फिल्म है, जो प्रसिद्ध संत नीम करौली बाबा की शिक्षाओं और उनके जीवन से प्रेरित है. फिल्म में भक्ति, विश्वास और चमत्कारों से जुड़ी कई घटनाओं को दिखाया गया है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बाबा के विचार और आशीर्वाद लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाते हैं.फिल्म में आस्था के साथ-साथ इमोशनल पल भी दिखाए गए हैं, जो दर्शकों को कहानी से जोड़कर रखते हैं. यही वजह है कि इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

साल 2026 की प्रोफिटबल फिल्म बनी

'हनुमान अंश' को साल 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों में गिना जा रहा है. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सभी को चौंका दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है और 25 दिनों में 40 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन कर लिया है. यही वजह है कि इसे 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल किया जा रहा है.

दर्शकों का दिल जीत रही हनुमान अंश

‘हनुमान अंश’ ऐसे समय में सिनेमाघरों में चल रही है, जब बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट और बड़े स्टार्स वाली फिल्मों का दबदबा है. इसके बावजूद फिल्म ने अपनी अलग ऑडियंस तैयार कर ली. एक तरफ दर्शकों के सामने बड़े स्टार्स और बड़े बजट की फिल्में थीं, वहीं दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ ने आध्यात्मिक कहानी के जरिए एक अलग तरह का ऑप्शन दि

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज से पहले मचाया भौकाल, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों रुपये

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy: मुकेश ने छुए शमी के पैर… दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बरपाया कहर, मिलकर चटकाए 12 विकेट

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की जोड़ी ने ईस्ट जोन के लिए कमाल की गेंदबाजी की. ये जोड़ी इस मुकाबले में 12 विकेट चटकाने में कामयाब रही. Tue, 01 Sep 2026 13:19:51 +0530

  Videos
See all

Varanasi News: मेटा का चश्मा पहनकर काशी विश्वनाथ गर्भगृह में पहुंचा युवक |Kashi Vishwanath |Security #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T08:45:13+00:00

LIVE: RJD Leader Tejashwi Yadav की Press Conference | Reservation| BJP | RSS | Barh Hooch tragedy #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T08:43:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers