यहां सिक्का नहीं, किस्मत आजमाते हैं लोग, सही जगह गिरा तो पूरी होती है मुराद
हैदराबाद की ऐतिहासिक मौला अली दरगाह आस्था के साथ अपनी अनोखी परंपरा के लिए भी प्रसिद्ध है. पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस दरगाह में श्रद्धालु मन्नत मांगकर एक खास जगह पर बनी जाली में सिक्का फेंकते हैं. स्थानीय मान्यता है कि अगर सिक्का सही जगह पर गिर जाए तो मांगी गई मुराद पूरी होती है. इसी विश्वास के चलते यहां आने वाले लोग श्रद्धा से इस परंपरा को निभाते हैं. दरगाह से हैदराबाद और सिकंदराबाद का शानदार 360 डिग्री नजारा भी दिखाई देता है. शाम के समय ठंडी हवाओं और खूबसूरत वातावरण के कारण यह स्थान पर्यटकों और परिवारों के बीच भी लोकप्रिय है.
Hyderabad News:6 महीने पियो इस कुएं का पानी और हो जाएंगे जुड़वा बच्चे, हैदराबाद तक कूरियर से पहुंच रही सप्लाई
Hyderabad News: जुड़वां बच्चे पाने की चाह में तेलंगाना के कई शहरों से लोग आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव का रुख कर रहे हैं. यहां मौजूद एक खास कुएं के पानी को लेकर दावा है कि इसे लगातार छह महीने तक पीने से दंपतियों को जुड़वां संतान की प्राप्ति होती है. स्थानीय मान्यताओं के चलते लोग सैकड़ों किलोमीटर दूर से पानी लेने पहुंच रहे हैं, जबकि कई परिवार कूरियर के जरिए भी इस पानी को मंगवा रहे हैं. हालांकि, विशेषज्ञ इस दावे को वैज्ञानिक आधार से परे मानते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







