नेपाल बाढ़ में अबतक 1068 लोगों की मौत:4600 से ज्यादा की तलाश जारी; एक लड़की ने 17 रिश्तेदारों को खोया; चीन के 100 नागरिक लापता
नेपाल में बाढ़ के एक हफ्ते बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आपदा में लापता लोगों की तलाश के बावजूद कई परिवारों को अपने परिजनों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कई इलाकों में कीचड़ और मलबा जमा होने से राहत कार्य मुश्किल बना हुआ है। 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद अब तक 1,068 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 400 के केवल आंशिक अवशेष मिले हैं। करीब 4,606 लोग अभी भी लापता हैं। इनमें 500 विदेशी नागरिक हैं। नेपाल में सड़क और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे कई चीनी नागरिक लापता हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नेपाल में करीब 100 चीनी नागरिकों का अब तक पता नहीं चला है। नेपाल और चीन के प्रभावित परिवारों की मांग है कि उनके परिजनों की सही और स्पष्ट जानकारी दी जाए। एक नेपाली लड़की ने बताया कि इस आपदा में उसने अपने परिवार के 17 सदस्यों को खो दिया। बाढ़ प्रभावित बिदुर में विस्थापित परिवार अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं, लेकिन उन्हें अब भी दोबारा बाढ़ आने का डर सता रहा है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
Startup Success: 2020 में घर से शुरू की एक्सपोर्ट कंसल्टेंसी, अब 1000 से ज्यादा लोगों को बनाया सफल एक्सपोर्टर
Kota Startup Success Story: कोटा के युवा उद्यमी रजनीश ने राजस्थान सरकार की iStart योजना के सहयोग से 'कनेक्टिंग इंडिया एग्जिम सॉल्यूशंस' की शुरुआत कर अब तक 1000 से अधिक लोगों को सफल एक्सपोर्टर बनाया है. कोरोना काल में घर के एक कमरे से ऑनलाइन कंसल्टेंसी की नींव रखने वाले रजनीश आज युवाओं को डॉक्यूमेंटेशन, लॉजिस्टिक्स और कस्टम्स क्लीयरेंस का संपूर्ण प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दे रहे हैं. जोधपुर के एक नर्सिंग छात्र ने इनसे ट्रेनिंग लेकर महज 4 महीने में ₹12 लाख का मुनाफा कमाया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










