Responsive Scrollable Menu

OPINION: 'केजीएफ' का हैंगओवर बना रॉकी भाई के लिए 'टॉक्सिक'

OPINION: 'केजीएफ' फ्रैंचाइज की ऐतिहासिक सफलता ने कन्नड़ एक्टर यश को रातोंरात ग्लोबल स्टेज पर पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया. स्क्रीन पर 'रॉकी ​​भाई' का स्वैग और एटीट्यूड इतना साफ था कि देश भर के दर्शक बेसब्री से उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, 'केजीएफ 2' के बाद सही स्क्रिप्ट की तलाश में चार साल बिताने का यश का फैसला आखिरकार उल्टा पड़ गया. चार साल के गैप के बाद रिलीज हुई 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' फैन्स की जबरदस्त उम्मीदों का दबाव नहीं झेल सकी. इस ओपिनियन पीस में हम देखेंगे कि कैसे वही 'केजीएफ' हैंगओवर जिसने यश को बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचाया, उनकी जबरदस्त वापसी में सबसे बड़ी रुकावट साबित हुआ.

Continue reading on the app

एआई के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों में 10 भारतवंशी भी:हेल्थ, साइंस जैसे क्षेत्रों में योगदान; एआई को हद में रहना सिखा रहे भारतीय

प्रतिष्ठित मैगजीन ‘टाइम’ ने एआई की दुनिया को नया आकार दे रहे 100 सबसे प्रभावशाली दिग्गजों की अपनी ‘टाइम100 एआई 2026’ सूची जारी की है। इस वैश्विक सूची में 10 भारतीय मूल की हस्तियों ने अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज कराई है। इनमें आईबीएम चेयरमैन अरविंद कृष्णा से लेकर मैसुरु की अनिमा आनंदकुमार भी हैं। ये भारतीय व भारतवंशी एआई के ​लिए चिप से लेकर उसे सुरक्षित व जिम्मेदार बनाने में जुटे हैं। इनमें सर्वम एआई के कोफाउंडर विवेक राघवन, बायेसियन हेल्थ की प्रमुख सूची सारिया, कॉग्निजेंट सीईओ रवि कुमार एस., एनकोड के को-एग्जीक्यूटिव डायेक्टर सनी गांधी और टेक जस्टिस लॉ की फाउंडर मिताली जैन भी हैं। पढ़िए पांच हस्तियों के बारे में... अनिमा आंनदकुमार - मौसम अनुमान से मेडिकल तक क्रांति ला रहीं आईआईटी मद्रास से ग्रेजुएट... कैलटेक प्रोफेसर ने ऐसे एल्गोरिदम बनाए हैं जो भौतिक प्रक्रियाओं को लाखों गुना तेजी से समझते हैं। उनकी तकनीक का इस्तेमाल मौसम का सटीक अनुमान, मेडिकल डिवाइस बनाने व टिकाऊ ऊर्जा खोजने में हो रहा है। यूएन के वैज्ञानिक बोर्ड में शामिल होकर सुनिश्चित कर रही हैं कि एआई से मौसम, सेहत व विज्ञान की भलाई के काम हों। अरविंद कृष्णा - भविष्य खास कामों के लिए बने छोटे एआई सिस्टम का आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट... आईबीएम के चेयरमैन ने एआई की दौड़ में अलग राह चुनी है। उनका मानना है एआई के दौर में जोखिम न लेना सबसे बड़ा जोखिम है। भविष्य खास कामों के लिए बने छोटे और एक्सपर्ट एआई सिस्टम का है। इसी सोच के साथ वह कंपनियों की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक एआई समाधान विकसित करने पर जोर दे रहे हैं। उत्कर्ष सक्सेना - इनके एआई टूल से 11 राज्यों में तेजी से मिल रहा न्याय सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क रहे... ‘अदालत एआई’ के जरिए जूडिशरी में एआई का इस्तेमाल शुरू किया है। कंपनी के अनुसार, उसकी टेक्नोलॉजी 11 राज्यों के 6000 से ज्यादा जजों तक पहुंच चुकी है। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने अक्टूबर से इसे सभी जिला कोर्ट में लागू किया जाएगा। 12 साल से केस की बाट जोह रहे बेबस कैदी को देखकर वे सिहर उठे और यह पहल की। संजय मेहरोत्रा - एआई की रफ्तार बढ़ाने वाली चिप के महारथी ‘हाई-बैंडविड्थ मेमोरी’ वह खास चिप है जो इतनी तेज व सक्षम है कि बड़े एआई मॉडल के विशाल डेटा को संभाल सके। दुनिया में इसे बनाने वाली सिर्फ तीन कंपनियां हैं, जिनमें ‘माइक्रोन’ भी शामिल है। भारी नुकसान के बाद उन्होंने इसी चिप पर फोकस्ड कर कंपनी को ऐतिहासिक बढ़त दिलाई। ये साइंटिस्ट और इंजीनियर भी हैं। इनके नाम 70 अमेरिकी पेटेंट दर्ज हैं। अरविंद रमन - एआई को जिम्मेदार और सुरक्षित बनाने में जुटे हैं अमेरिकी मानक एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में डायरेक्टर उन्नत एआई सिस्टम की जांच और वैल्यूएशन के एक्सपर्ट हैं। इनकी भूमिका एआई के लिए मानक तय करने, उसकी विश्वसनीयता परखने व उसे सुरक्षित बनाने से जुड़ी है, ताकि एआई जिम्मेदारी के साथ विकसित हो सके। वे मानते हैं लैब का शोध कागजों में बंद रहने के बजाय सीधे इंडस्ट्री के काम आना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: चामरी अटापट्टू ने टी20 में झटके 7 विकेट, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Sri Lanka Women vs Indonesia Women: महिला एशिया कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रनों से हरा दिया. इस जीत में कप्तान चामरी अटापट्टू का अहम रोल रहा. Wed, 02 Sep 2026 23:48:49 +0530

  Videos
See all

CM Vijay: चश्मा पहनते ही दादी की खुशी देखिए! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T20:22:42+00:00

Viral Video | कैंची धाम में शिप्रा नदी का रौद्र रूप! | #kaichidham | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T20:25:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers