Responsive Scrollable Menu

बेटियों की पढ़ाई के लिए नंगे पैर दौड़ पड़ी 47 साल की मां, युवाओं को पछाड़ कर जीतीं मैराथन

महाराष्ट्र से एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसने मेहनत और जज्बे की नई मिसाल पेश की है. वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. दरअसल, 47 साल की रामाबाई रणवीर ने अपनी बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद जुटाने के लिए अंबाजोगाई में आयोजित अमृत दौड़ मैराथन में हिस्सा लिया. खास बात है कि रामाबाई ने पास न तो स्पोर्ट्स शूज थे और न ही किसी प्रकार की प्रोफेशनल ट्रेनिंग. वह साड़ी और साधारण चप्पल पहनकर रेस में उतरती हैं और नंगे पैर दौड़कर बड़े-बड़े सूरमाओं को हराकर पहला स्थान हासिल किया. वीडियो महाराष्ट्र के बीड जिले की है. 

चप्पल ने नहीं दिया साथ, तो नंगे पैर दौड़ पड़ीं

रामाबाई जब मैराथन में पहुंची तो उन्होंने रोजाना पहनी जाने वाली साड़ी और चप्पल पहनी हुई थी. रेस शुरू होने के बाद रास्ते पर कीचड़ और बारिश का पानी होने की वजह से उनकी चप्पल बार-बार फिसलने लगी, जिससे उनकी रफ्तार प्रभावित हो रही थी. लेकिन रामाबाई ने रेस छोड़ने की बजाए अपनी चप्पल उतारकर हाथ में पकड़ ली और नंगे पैर दौड़ना शुरू कर दिया. रास्ते में मौजूद मुश्किलों के बाद भी उन्होंने अपनी स्पीड बनाए रखी. मैराथन में बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. मैराथन में बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. हर व्यक्ति स्पोर्ट्स शूज और ट्रैक सूट पहनकर दौड़ रहे थे. वहीं, रामाबाई नंगे पैर ही साधारण साड़ी में दौड़ रहीं थीं.  बावजूद इसके उन्होंने सभी युवाओं और ट्रेंड एथलीट्स को पछाड़कर सबसे पहले फिनिश लाइन पार कर ली. उनकी जीत ने मौजूद दर्शकों और आयोजकों को भी हैरान कर दिया है.  

₹3,000 की इनामी राशि के लिए लगाई पूरी ताकत

बता दें, रामाबाई के लिए यह रेस सिर्फ जीतने या फिर ट्रॉफी जीतने की कोशिश नहीं थी बल्कि प्रतियोगिता में विजेता के लिए रखी गई 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि जीतने की कोशिश थी. रामाबाई की नजरें रकम पर इसलिए थी क्योंकि वह इसे अपनी बेटियों की पढ़ाई पर खर्च करना चाहती थीं. उनके पति की मौत के बाद परिवार और बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा उनके कंधों पर आ गई है. वह अंबाजोगाई में अलग-अलग घरों में खाना बनाने का काम करती है. वह अंबाजोगाई में अलग-अलग घरों में खाना बनाने का काम करती हैं और इसी से परिवार का खर्चा चलाती है. 

जीत पर उन्होंने कहा कि मैं इन पैसों से बेटियों की फीस भरूंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि बेटियों की पढ़ाई के लिए जितना संघर्ष करना पड़ेगा, मैं करूंगी. मैं पीछे नहीं हटूंगी. मैं घर के खर्च के लिए हर रोज दौड़ती रहूंगी.

मां के लिए ₹3,000 सिर्फ इनाम नहीं, बेटियों का भविष्य है

आम आदमी के लिए भले ही 3 हजार की रकम कोई बड़ी बात न हो लेकिन रामाबाई और उनके परिवार के लिए 3 हजार की रकम बहुत बड़ी बात है. 3 हजार की यह रकम किताबों और पढ़ाई से जुड़ी अन्य जरूरतों में काम आएगी. बेटियों की पढ़ाई के लक्ष्य के साथ रामाबाई बिना किसी ट्रेनिंग के मैराथन में उतरती हैं. उनके पास जूते और ट्रैक सूट भले न हो लेकिन अपने बच्चों की पढ़ाने का सपना जरूर था. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रामाबाई के नंगे पैर मैराथन दौड़ने और जीतने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग उनकी मेहनत और संघर्ष और बेटियों की शिक्षा के प्रति समर्पण की तारीफ कर रहे हैं. रामाबाई की कहानी इस बात की मिसाल है कि परिस्थितियां कितनी भी मुश्किल क्यों न हो जाएं, मजबूत इरादा इंसान को अपनी मंजिल तक पहुंचा सकता है. यह सिर्फ एक मैराथन की जीत नहीं बल्कि परिवार के सपने की जीत है. 

 

Continue reading on the app

Explainer: जैस्मीन मसीह से ईशा रिखी तक, नहीं टिकी बादशाह की एक भी शादी, जानिए क्या है उनकी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा विवाद?

Badshah Married Life: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. 31 अगस्त 2026 को बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर एक साथ बयान जारी कर अपने अलग होने की पुष्टि कर दी. दोनों ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है. साथ ही उन्होंने लोगों से अपनी निजता का सम्मान करने और रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें नहीं लगाने की अपील की.

ईशा रिखी से बादशाह की शादी को अभी करीब पांच महीने ही हुए थे. ऐसे में उनके अचानक अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है. हालांकि, ये बादशाह की निजी जिंदगी में पहला अलगाव नहीं है. इससे पहले उनकी शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, जो 2020 में तलाक के साथ खत्म हुई. दोनों की एक बेटी भी है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर बादशाह की शादीशुदा जिंदगी में ऐसा क्या हुआ कि उनकी दोनों शादियां ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक सकीं? क्या दोनों रिश्तों के पीछे कोई समान वजह थी या दोनों के मामले पूरी तरह अलग थे? आइए समझते हैं पूरी कहानी.

जैस्मीन मसीह से हुई थी पहली शादी 

बादशाह ने अपनी पहली शादी जैस्मीन मसीह से की थी. दोनों की शादी और निजी जिंदगी को लेकर वो हमेशा काफी प्राइवेट रहे. इस रिश्ते से उनकी एक बेटी है, जिसका जन्म 2017 में हुआ था. लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्ते में दूरी आने लगी. आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 2020 में उनका तलाक हो गया. बादशाह ने बाद में अपनी पहली शादी के टूटने को लेकर खुलकर बात भी की थी. 2024 में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनके और जैस्मीन के बीच कल्चरल डिफरेंसेस भी रिश्ते में मुश्किलों की एक वजह बना था. उन्होंने ये भी कहा था कि दोनों ने अपनी बेटी की भलाई को ध्यान में रखते हुए अलग होने का फैसला किया था. यानी पहली शादी के मामले में बादशाह की ओर से सामने आया मैन कारण रिश्ते का अस्वस्थ हो जाना और आपसी-सांस्कृतिक अंतर था.

बेटी की वजह से रिश्ता खत्म करने का लिया था फैसला

बादशाह और जैस्मीन की एक बेटी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटी के जन्म के बाद भी दोनों की शादीशुदा जिंदगी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी. बादशाह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि दोनों के बीच चीजें इस हद तक खराब हो गई थीं कि साथ रहना बच्चे के लिए स्वस्थ माहौल नहीं था. इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया. बादशाह ने ये भी बताया था कि उनकी बेटी लंदन में रहती है और वो उससे मिलते रहते हैं, हालांकि उतनी बार नहीं मिल पाते जितना वो चाहते हैं.

फिर जिंदगी में हुई ईशा रिखी की एंट्री

पहली शादी खत्म होने के बाद कुछ सालों तक बादशाह की निजी जिंदगी काफी हद तक मीडिया से दूर रही. इसके बाद पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी के साथ उनके रिश्ते की खबरें सामने आने लगीं. दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक सार्वजनिक नहीं किया. मीडिया रिपोर्ट्स में उनके कई सालों तक डेटिंग करने की बातें सामने आईं. इसके बाद 2026 में उनकी शादी की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

मार्च 2026 में ईशा की मां पूनम रिखी की सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आईं. शादी बेहद निजी तरीके से हुई थी और इसमें परिवार तथा करीबी लोगों के शामिल होने की बात सामने आई. बाद में ईशा ने भी सोशल मीडिया पर बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी. पहली शादी के बाद बादशाह की जिंदगी में आई इस नई शुरुआत को देखकर फैंस को लगा था कि शायद अब उनकी निजी जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा है. लेकिन ये रिश्ता भी कुछ ही महीनों में टूटने की खबर के साथ खत्म हो गया.

शादी के कुछ महीनों बाद क्यों आई दरार?

ईशा रिखी और बादशाह की शादी के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते में परेशानी की खबरें सामने आने लगी थीं. जुलाई 2026 में ईशा ने बादशाह के साथ बिताए पलों का एक वीडियो और तस्वीरों का मोंटाज सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके साथ उन्होंने लिखा था, “हर तूफान एक सबक है, हर प्रार्थना एक उम्मीद है.” इस पोस्ट के बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसके बाद ईशा की एक और भावुक सोशल मीडिया पोस्ट ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी. ईशा ने लिखा था कि कुछ लड़ाइयां ऐसे निशान छोड़ जाती हैं जो दिखाई नहीं देते. उन्होंने ये भी कहा कि वो लंबे समय तक डर की वजह से चुप रहीं और उन्हें अपने पति की ताकत, इम्पैक्ट और संसाधनों से दबाव महसूस होता था. हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने बादशाह का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया था. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं.

FAQs

1. बादशाह और ईशा रिखी कब अलग हुए?
बादशाह और ईशा रिखी ने 31 अगस्त 2026 को आपसी सहमति से अलग होने की पुष्टि की.

2. बादशाह की पहली पत्नी कौन थीं?
बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। दोनों का 2020 में तलाक हो गया था.

3. बादशाह और ईशा रिखी की शादी कब हुई थी?
दोनों की शादी मार्च 2026 में बेहद निजी समारोह में हुई थी.

4. क्या बादशाह और ईशा के अलग होने की वजह सामने आई है?
नहीं, दोनों ने अलग होने की वजह सार्वजनिक नहीं की है और लोगों से अटकलें न लगाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: Badshah और Isha Rikhi ने किया तलाक का ऐलान, शादी के 5 महीने बाद ही दोनों ने अलग किए रास्ते

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान ने सेलेक्टर मिस्बाह उल हक को भी किया बेइज्जत, अब दिया इस्तीफा, जानिए उनके साथ क्या हुआ?

Misbah-ul-Haq: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीच दौरे पर आधी टीम बदली जा चुकी है, वहीं अब सेलेक्टर मिस्बाह उल हक ने भी इस्तीफा दे दिया है. Tue, 01 Sep 2026 15:45:54 +0530

  Videos
See all

PM Modi Birthday News: PM मोदी के जन्मदिन पर BJP निकालेगी यात्रा | Top News | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T10:41:56+00:00

Milk Price Hike Live | 9 रुपये मेहेंगा हुआ दूध | Breaking News | Maharashtra Milk Price | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T10:43:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers