Responsive Scrollable Menu

मोदी बोले-वैश्विक संकट में भारत ने 7.8% आर्थिक वृद्धि की:यह देशवासियों की इच्छाशक्ति और मेहनत का नतीजा; दुनिया आज जंग से घिरी

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की 7.8% आर्थिक वृद्धि को लेकर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का नतीजा है। उन्होंने मंगलवार को वीडियो जारी कर यह बात कही। पीएम बोले- अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए, 5 बातें…

Continue reading on the app

क्रिकेट फैंस की लगी लॉटरी! सितंबर में बैक टू बैक मैच खेलने वाली है टीम इंडिया, आज ही नोट कर लें पूरा शेड्यूल

Team India Schedule In September: सितंबर महीना क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि इसमें क्रिकेट ही क्रिकेट देखने को मिलेगा. टीम इंडिया सबसे पहले अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, फिर वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी. कैरेबियाई टीम के साथ भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. वहीं, एशियन गेम्स के मुकाबले भी खेले जाएंगे. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको सितंबर में होने वाले उन मुकाबलों के बारे में बताते हैं, जिनमें भारतीय पुरुष टीम एक्शन में दिखेंगे.

भारत बनाम अफगानिस्तान (T20 सीरीज):

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम करेगी. जी हां, ऐसा पहली बार ही होगा, जब भारत में ही भारतीय टीम मेहमान टीम के तौर पर खेलने मैदान पर उतरेगी. सीरीज के तीनों ही मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

मैच तारीख दिन मुकाबला समय (IST) वेन्यू
???? पहला T20I 13 सितंबर 2026 रविवार अफगानिस्तान VS भारत शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
???? दूसरा T20I 15 सितंबर 2026 मंगलवार अफगानिस्तान VS भारत शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
???? तीसरा T20I 17 सितंबर 2026 गुरुवार अफगानिस्तान VS भारत शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

वेस्टइंडीज का भारत दौरा (ODI सीरीज)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर एक्शन में दिखने वाले हैं. अपकमिंग वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम होने वाली है, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी.

मैच तारीख दिन मुकाबला समय (IST) वेन्यू
???? पहला ODI 27 सितंबर 2026 रविवार ???????? भारत vs ???????? वेस्टइंडीज दोपहर 2:00 बजे ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
???? दूसरा ODI 30 सितंबर 2026 बुधवार ???????? भारत vs ???????? वेस्टइंडीज दोपहर 2:00 बजे बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
???? तीसरा ODI 3 अक्टूबर 2026 शनिवार ???????? भारत vs ???????? वेस्टइंडीज दोपहर 2:00 बजे महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

एशिया गेम्स (T20):

19 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत होने वाली है. इसमें पिछले साल की चैंपियन भारतीय टीम 28 सितंबर से एक्शन में दिखेगी. हालांकि, ये शेड्यूल अभी पूरी तरह तय नहीं है, लेकिन जितनी जानकारी है, उसके अनुसार यहां जान लीजिए कि भारत कब-कब एक्शन में दिखेगी.

चरण तारीख मुकाबला समय (IST) वेन्यू
???? क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर 2026 भारत vs ग्रुप-A की रनर-अप टीम सुबह 10:30 बजे कोरोगी एथलेटिक पार्क, निसिन, आइची
???? सेमीफाइनल* 1 अक्टूबर 2026 भारत जीता तो क्वार्टर फाइनल के विजेता के खिलाफ सुबह 10:30 बजे / दोपहर 2:00 बजे कोरोगी एथलेटिक पार्क
???? ब्रॉन्ज मेडल मैच* 3 अक्टूबर 2026 भारत हारा तो सुबह 5:30 बजे कोरोगी एथलेटिक पार्क
???? फाइनल* 3 अक्टूबर 2026 भारत जीता तो सुबह 10:30 बजे कोरोगी एथलेटिक पार्क

 इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच होंगे मुकाबले

ऑस्ट्रेलिया की ए टीम इसी महीने भारत दौरे पर आने वाली है. जहां, दोनों टीमों के बीच पहले तो 2 चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे. फिर भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

मैच तारीख मुकाबला फॉर्मेट समय (IST) वेन्यू
???? पहला मैच 22–25 सितंबर 2026 भारत A vs ऑस्ट्रेलिया A 4 दिवसीय सुबह 9:30 बजे पुडुचेरी
???? दूसरा मैच 29 सितंबर–2 अक्टूबर 2026 भारत A vs ऑस्ट्रेलिया A 4 दिवसीय सुबह 9:30 बजे पुडुचेरी
???? पहला वनडे 6 अक्टूबर 2026 भारत A vs ऑस्ट्रेलिया A वनडे सुबह 9:00 बजे पुडुचेरी
???? दूसरा वनडे 9 अक्टूबर 2026 भारत A vs ऑस्ट्रेलिया A वनडे सुबह 9:00 बजे पुडुचेरी
???? तीसरा वनडे 11 अक्टूबर 2026 भारत A vs ऑस्ट्रेलिया A वनडे सुबह 9:00 बजे पुडुचेरी

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल! इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले कोच सरफराज और उमर गुल को हटाया, 7 प्लेयर्स को भी निकाला

 

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: बड़े उलटफेर से बच गया पाकिस्तान, थाईलैंड के खिलाफ गिरते-पड़ते जीता एशिया कप मैच

pakistan women vs thailand women: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप की शुरुआत जीत से की है. हालांकि, थाईलैंड जैसे छोटी टीम के खिलाफ उसे अपने पहले मुकाबले में उसे जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा. मुनीबा अली ने अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान को लाज बचाई वरना थाईलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने की तरफ बढ़ चुकी थी. Wed, 2 Sep 2026 00:06:21 +0530

  Videos
See all

Jhansi Crime News: कमरे में मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का शक | Love Marriage का खौफनाक अंत? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T21:30:38+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | 'जौहर' पर बयान देकर फंस गईं स्वरा ! #swarabhaskar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T21:03:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers