Breaking News Today Live Updates: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन पर IED ब्लास्ट मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
Breaking News Today Live Updates: आज 01 सितंबर 2026 और दिन मंगलवार है. पीएम में का चार दिवसीय विदेश दौरा आज खत्म हो रहा है. अपनी यात्रा के आखिरी दिन पीएम मोदी किर्गिस्तान के बिश्केक में 26वें शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में भाग लेंगे. जहां वे समिट को संबोधित करेंगे. उधर NCLT ने सुभाष चंद्रा के इन्सॉल्वेंसी केस पर फैसला करने के लिए पांच सदस्यों वाली बेंच बनाई है. यह बेंच आज सुबह 10.15 बजे मामले की सुनवाई करेगी. वहीं जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े FIRs रद्द करने के लिए केंद्र की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी.
उधर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव आज भोपाल में 305 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करेंगे. कक्षा 12वीं में पहली कोशिश में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले करीब 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे. नेपाल में आई भयानक बाढ़ से कम से कम 939 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लापता लोगों की संख्या घटकर 3,925 हो गई है. राहत और बचाव आज भी जारी रहेगा. मुंबई महानगर क्षेत्र में आज से तिपहिया (ऑटो-रिक्शा) का न्यूनतम किराया एक रुपये बढ़कर 27 रुपये और काली-पीले रंग वाली टैक्सी का न्यूनतम किराया दो रुपये बढ़कर 33 रुपये हो जाएगा.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
LPG Price Hike: सितंबर के पहले दिन ही लगा महंगाई का झटका, एलपीजी के बढ़े इतने दाम, जानें अपने शहर का हाल
LPG Price Hike: सितंबर के पहले दिन ही एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है. 1 सितंबर को जारी नए रेट के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हुआ है. जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक नए रेट लागू हो गए हैं. ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है. वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.
दिल्ली और चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. इंडियन ऑयल के नए रेट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हो गया है. अब इसकी कीमत बढ़कर 2747.50 रुपये हो गई है, जबकि 31 अगस्त तक यह 2738 रुपये में मिल रहा था. वहीं, चेन्नई में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये बढ़े हैं. यहां 19 किलो के सिलेंडर की कीमत अब 2916.50 रुपये हो गई है. इससे पहले चेन्नई में इसकी कीमत 2906 रुपये थी. हालांकि, इन बढ़ी हुई कीमतों का असर घरेलू LPG सिलेंडर पर नहीं पड़ा है.
मुंबई में सबसे सस्ता सिलेंडर
देश के प्रमुख शहरों में LPG की कीमतों की बात करें तो मुंबई में घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडर सबसे कम कीमत पर मिल रहे हैं. यहां 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2701 रुपये का हो गया है. हालांकि, मुंबई में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है. अगस्त में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 2691.50 रुपये थी, जो 1 सितंबर से 9.50 रुपये बढ़कर 2701 रुपये हो गई है. यानी कमर्शियल LPG की कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद मुंबई में यह देश के प्रमुख शहरों में सबसे सस्ता बना हुआ है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









.jpg)
