Responsive Scrollable Menu

LPG Price Hike: सितंबर के पहले दिन ही लगा महंगाई का झटका, एलपीजी के बढ़े इतने दाम, जानें अपने शहर का हाल

LPG Price Hike: सितंबर के पहले दिन ही एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है. 1 सितंबर को जारी नए रेट के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हुआ है. जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक नए रेट लागू हो गए हैं. ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है. वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

दिल्ली और चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. इंडियन ऑयल के नए रेट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हो गया है. अब इसकी कीमत बढ़कर 2747.50 रुपये हो गई है, जबकि 31 अगस्त तक यह 2738 रुपये में मिल रहा था. वहीं, चेन्नई में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये बढ़े हैं. यहां 19 किलो के सिलेंडर की कीमत अब 2916.50 रुपये हो गई है. इससे पहले चेन्नई में इसकी कीमत 2906 रुपये थी. हालांकि, इन बढ़ी हुई कीमतों का असर घरेलू LPG सिलेंडर पर नहीं पड़ा है. 

मुंबई में सबसे सस्ता सिलेंडर 

देश के प्रमुख शहरों में LPG की कीमतों की बात करें तो मुंबई में घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडर सबसे कम कीमत पर मिल रहे हैं. यहां 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2701 रुपये का हो गया है. हालांकि, मुंबई में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है. अगस्त में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 2691.50 रुपये थी, जो 1 सितंबर से 9.50 रुपये बढ़कर 2701 रुपये हो गई है. यानी कमर्शियल LPG की कीमत में बढ़ोतरी के बावजूद मुंबई में यह देश के प्रमुख शहरों में सबसे सस्ता बना हुआ है.

Continue reading on the app

नेपाल: ग्लोबल वार्मिंग का 'ज़िम्मेदार' नहीं फिर भी आपदाओं का शिकार, क्या ये है वजह

नेपाल एक पहाड़ी देश है जिसकी आबादी पड़ोसी देशों भारत और चीन के मुकाबले काफी कम है. ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के मामले में नेपाल का रिकॉर्ड अच्छा रहा है, लेकिन फिर भी उसे अक्सर आपदाओं का सामना करना पड़ता है. क्या है वजह?

Continue reading on the app

  Sports

WTC में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाला क्रिकेटर, एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड है नाम

wtc most ducks record: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सबसे ज्यादा बार डक का शिकार होने वाले क्रिकेटर हैं. 42 टेस्ट मैचों की 63 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी की है, जिनमें 23 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा. इस अनचाही लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी भारतीय क्रिकेटर ही है. मोहम्मद सिराज 16 बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खाता नहीं खोल पाए हैं. Tue, 1 Sep 2026 16:23:15 +0530

  Videos
See all

Bengal Ki Badi Khabar LIVE | O1 Sep 2026 | Mamata Banerjee | UCC in Bengal | Suvendu Adhikari | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T11:15:30+00:00

AAJTAK 2 LIVE | MILK CNG PRICE HIKE | MUMBAI के लोगों पर दोहरी मार! महंगाई ने डराया! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T11:13:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers