Responsive Scrollable Menu

Fact Check: मेरठ के ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ में अभी तक साहिल-मुस्कान को नहीं मिली सजा, अदालत में जारी है सुनवाई

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मेरठ के बहुचर्चित ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ को लेकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि कोर्ट ने सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी साहिल को फांसी और मुस्कान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस पोस्ट […]

The post Fact Check: मेरठ के ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ में अभी तक साहिल-मुस्कान को नहीं मिली सजा, अदालत में जारी है सुनवाई appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

Janmashtami 2026 Special: बिना Mawa और Sugar Syrup के बनाएं आटे और Gond की बर्फी, जानें आसान विधि

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। इस बार 4 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर घरों में बाल गोपाल के लिए भोग तैयार किया जाता है। यदि आप जन्माष्टमी पर कुछ खास बनाना चाहती हैं जो स्वादिष्ट तो हो ही, साथ ही बनाने में भी मेहनत न करनी पड़े, तो आटे और गोंद की बर्फी जरुर बनाएं। खास बात तो यह है कि इसे बनाने में न मेवे की जरुरत पड़ती है न ही चाश्ननी बनाने की झंझट।

सामग्री
-गेहूं का आटा- 1 कप
-खाने वाला गोंद- 3 से 4 बड़े चम्मच
-देसी घी- आधा कप
-कद्दूकस किया हुआ गुड़ या पिसी चीनी या बूरा- तीन चौथाई कप
-काजू और बादाम- 2 बड़े चम्मच
-हरी इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
-जायफल पाउडर- एक चौथाई छोटा चम्मच (ऑप्‍शनल)

घर पर कैसे बनाएं आटे और गोंद की बर्फी?
 - सबसे पहले एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच देसी घी गर्म करें। घी गर्म करने के बाद इसमें खाने वाला गोंद डाल दें। इसके बाद इसमें मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भून लें। गोंद जब अच्छी तरह फूल जाए और क्रिस्पी हो जाए तो इसे कड़ाही से निकालकर एक प्लेट में रख दें।

 - अब गोंद को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर एक कटोरी के पेंदे या दूसरे भारी सामान की मदद से दरदरा होने तक कूट लें। इसे बहुत बारीक पाउडर बनाने की जरुरत नहीं है।

 - उसी कड़ाही में बचा हुआ देसी घी डाल दें और इसमें एक कप गेहूं का आटा डालें। आटे को भी एकदम लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भून लें। यहां जल्दबाजी न करें, क्योंकि आटा अच्छी तरह भुना होगा, तभी बर्फी में अच्छा स्वाद आएगा।

 - जब आटा का रंग हल्का सुनहरा होने लगे, तो इसमें सोंधी खुशबू आने लगे तो इसमें कटे हुए काजू-बादाम या अपने मनपसंद के ड्राई फ्रूट्स डाल दें। इसमें कटा हुआ गोंद और इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं। अब इन सभी चीजों को लो फ्लेम पर करीब एक मिनट तक अच्छी तरह मिला लें।

 - अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। बाद में इसमें कद्दूकस किया गया गुड़ या पिसी चीनी या बूरा डालें। ध्यान रहे कि गुड़ या चीनी को गैस चालू करके नहीं मिलाना है, वरना बर्फी बहुत हार्ड हो जाएगी।

 - एक प्लेट या बर्फी जमाने वाली ट्रे में थोड़ा घी लगाकर उसे चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को इसमें डालें और चम्मच या कटोरी की मदद से अच्छे से दबाकर बराबर फैला दें। ऊपर से चाहे तो थोड़ा बारीक कटे हुए काजू-बादाम भी डाल सकते हैं।

 - मिश्रण को करीब 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने दें। जब यह अच्छी तरह जम जाए, तो चाकू की मदद से बर्फी को चौकोर या मनचाहे आकार में काट लें। अब इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर सावधानी से प्लेट से निकाल लें। इस तरह तैयार हो जाएगी स्वादिष्ट आटे और गोंद की बर्फी। इसे जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को भोग के रूप में अर्पित कर सकती हैं।

बर्फी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
 - गोंद को तेज आंच पर न तलें। इसको अच्छी तरह फूलने और कुरकुरा होने तक लो फ्लेम पर ही भूनें।

 - गेहूं के आटे को भी लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनें ताकि वह नीचे से जले नहीं। 

 - गोंद जब पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तभी दरदरा कूटें।

 - गुड़ या बूरा डालने से पहले गैस को बंद कर दे और मिश्रण को ठंडा होने दें।

 - बर्फी को बहुत गर्म रहते काटने की कोशिश न करें। सेट होने के बाद ही बर्फी के शेप में काटें।

Continue reading on the app

  Sports

England Tour से पहले मुश्किल में श्रीलंका, Kusal Mendis की जगह Charit Asalanka को मिली कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी

श्रीलंका क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान कुसल मेंडिस मांसपेशियों की चोट से समय पर उबर नहीं सके हैं और अब वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में चरित असलंका टीम की कप्तानी संभालेंगे।

बता दें कि कुसल मेंडिस को जुलाई में लंका प्रीमियर लीग के दौरान कोलंबो कैप्स की ओर से खेलते हुए चोट लगी थी। प्रतियोगिता में केवल दो मुकाबले खेलने के बाद उनकी जांघ की पिछली मांसपेशी में खिंचाव की समस्या सामने आई थी। इस चोट के कारण वह भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए थे। अब तक पूरी तरह फिट नहीं होने के चलते इंग्लैंड के खिलाफ सबसे छोटे प्रारूप की श्रृंखला से भी उन्हें बाहर बैठना पड़ेगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, चरित असलंका को पहले इस दौरे के लिए उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें सीधे टीम की कमान सौंपी गई है। यह सीरीज उनके लिए छोटे प्रारूप में वापसी का भी मौका होगी। असलंका को जून में वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका की टी20 टीम में जगह नहीं मिली थी। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ उनकी वापसी भी टीम के लिए अहम मानी जा रही है।

कुसल मेंडिस की जगह बल्लेबाज पवन रथनायके को टीम में शामिल किया गया है। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो की जगह दिलशान मदुशंका को भी टीम में बुलाया गया है। बिनुरा पीठ की चोट से परेशान हैं और इसी वजह से वह टी20 श्रृंखला में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को साउथम्पटन के रोज बाउल मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह श्रृंखला आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। श्रीलंका को खास तौर पर अपने प्रमुख खिलाड़ियों की उपलब्धता और फिटनेस पर नजर रखनी होगी।

श्रीलंका की संशोधित टीम में कप्तान चरित असलंका के अलावा पथुम निसांका, कमिल मिशारा, लाहिरु उदारा, कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानगे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, थारिंदु रथनायके, दुश्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, पवन रथनायके और दिलशान मदुशंका शामिल हैं।

गौरतलब है कि कुसल मेंडिस श्रीलंका के अहम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और टीम की कप्तानी भी संभाल रहे थे। ऐसे में उनका बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा नुकसान है। दूसरी ओर चरित असलंका के सामने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण वाली टीम को संभालने की चुनौती होगी। इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ उनकी कप्तानी की असली परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होने वाली है।
Fri, 04 Sep 2026 20:30:00 +0530

  Videos
See all

Chirag Paswan On Swatantra Bhardwaj: चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज की शिकायत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:04:07+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | क्या 2027 में बदलेगा यूपी का सियासी समीकरण? | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-04T16:05:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers