Responsive Scrollable Menu

WhatsApp Plus: अब व्हाट्सएप पर 3 नहीं 20 चैट कर सकेंगे पिन, जानिए इस धांसू Features के बारे में

मेटा स्वामित्व व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। हाल ही व्हाट्सएप अपने यूजर के लिए नया फीचर लाया है। असल में पहले WhatsApp पर सिर्फ 3 चैट पिन करने का ऑप्शन था। इस समस्या के कई लोग परेशान थे। जो लोग रोजाना कई पर्सनल और ऑफिस ग्रुप चैट संभालते हैं, उनके लिए यह फीचर काम का हो सकता है। 
अब कंपनी ने इस लिमिट को बढ़ाने का विकल्प दिया है, हालांकि इसके लिए आपको WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने की जरुरत पड़ सकती हैं।

कैसे कर सकते हैं चैट पिन?
अब आप 20 चैट को पिन कर सकते हैं। इस सुविधा के मिलने के बाद भी चैट पिन करने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा। जब चैट पिन करें, तो जिस चैट को पिन करना चाहते हैं, उस पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखें। इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले Pin आइकन पर टैप करें। आपकी पिन की गई चैट हमेशा इनबॉक्स में नजर आएंगी।

फ्री यूजर्स और Plus यूजर्स में क्या अंतर है?
दरअसल, सामान्य WhatsApp के इस्तेमास में यूजर सिर्फ 3 चैट को पिन कर पाएगा। वहीं, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेते समय यूजर्स के लिए यह सीमा बढ़कर 20 चैट कर दी गई है। गौरतलब है कि यह फीचर उन लोगों के लिए लाभदायक है, जिनके पास रोजाना बड़ी संख्या में जरुरी बातचीत होती है।

79 रुपये में मिलेंगे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स
आपको बता दें कि, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत 79 रुपये रखी गई है। इसमें केवल ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा नहीं, बल्कि अन्य और भी फीचर्स मिलेंगे। सब्सक्राइबर स्पेशल इफेक्ट वाला एक्सक्लूसिव स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
वहीं, यूजर्स को कस्टम थीम और यूनिक एप आइकन चयन करने का ऑप्शन दिया गया है। जिससे आप अपने मुताबिक चैट्स के इंटरफेस को बदल सकते हैं। 

किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
असल में WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। फ्री वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को पहले की तरह सिर्फ 3 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है और वे इन तमाम फीचर्स का फायदा नहीं उठा सकते हैं। 

Continue reading on the app

Chaturgrahi Yog 2026: आज चतुर्ग्रही योग का महासंयोग, अगले 1 महीने तक मिथुन समेत इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान और होगा आर्थिक लाभ

ज्योतिष शास्त्र में 'चतुर्ग्रही योग' को एक अत्यंत दुर्लभ और प्रभावशाली महासंयोग माना जाता है। जब एक ही राशि में चार प्रमुख ग्रह एक साथ विराजमान होते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर गहराई से पड़ता है। वर्ष 2026 में बन रहा यह चतुर्ग्रही योग कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल की DC के मालिक से हुई तीखी नोक-झोंक! KKR में जाने की खबर के बीच सनसनीखेज दावा

तीन साल तक लखनऊ सुपर जायंट्स में रहने के बाद केएल राहुल IPL 2025 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए थे. इस फ्रेंचाइजी के साथ वो लगातार 2 सीजन से हैं. Fri, 04 Sep 2026 00:44:48 +0530

  Videos
See all

Feminist pioneer Gloria Steinem dies at 92 and other top news stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T20:00:11+00:00

News Ki Pathshala: मध्य प्रदेश के बिट्टू तबाही.. अकेले साफ कर डाली ये नदी ! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T19:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers