Vrishabh Rashifal:कमल का फूल खोलेगा वृषभ राशि वालों की किस्मत, कर लें ये उपाय ऐसा होगा दिन
Vrishabh Rashifal 4 September: ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन शुभकारी होगा.आज आपको आपके कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.आज आपकी मुलाक़ात आपके किसी पुराने दोस्त से हो सकती है.
IAS Transfer: एक साथ 11 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट
महाराष्ट्र में सितंबर में भी प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने एक साथ 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। ग्राउंडवाटर सर्वे डेवलपमेंट एजेंसी के आयुक्त बदले गए हैं। इसके अलावा जिला परिषद सीईओ, असिस्टेंट कलेक्टर और अन्य पदों के प्रभाव में भी बदलाव हुआ है। संबन्धित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 सितंबर को जारी किया है।
रविंद्र खेबुडरकर, सीईओ जिला परिषद सिंधुदुर्ग को स्थानांतरित करके ग्राउंडवाटर सर्वे डेवलपमेंट एजेंसी पुणे के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। गजेंद्र बवाने, आयुक्त,ग्राउंडवाटर सर्वे डेवलपमेंट एजेंसी को स्थानांतरित करके ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड छत्रपति संभाजी नगर पद पर नियुक्त किया गया है।
इन जिलों में नए सीईओ ZP नियुक्त
बैच 2022 के आईएएस अधिकारी डॉ अपूर्व बासुर को मुख्य जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सिंध दुर्ग पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रोजेक्ट ऑफिसर, इंटीग्रेटेड ट्राईबल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट जव्हार और असिस्टेंट कलेक्टर जव्हार सबडिवीजन पालघर पद पर कार्यरत थे। प्रोजेक्टर ऑफिसर इंटीग्रेटेड ट्राईबल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट दहानु और दहानु सबडिवीजन पालघर असिस्टेंट कलेक्टर पद पर कार्यरत विशाल खत्री को स्थानांतरित करके सीईओ जिला परिषद यवतमाल पद पर किया गया है।
इन अधिकारियों को भी मिला नया पदभार
डोनुरू अनन्या रेड्डी को प्रोजेक्ट ऑफिसर इंटीग्रेटेड ट्राईबल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट दहानु और सहायक कलेक्टर दहानु डिवीजन पालघर पद पर नियुक्त किया गया है। पीके सिद्धार्थ रामकुमार अतिरिक्त सहायक कलेक्टर नागपुर को स्थानांतरित करके सहायक कलेक्टर, वर्धा सबडिवीजन पद पर नियुक्त किया गया है। आकाश वर्मा अतिरिक्त सहायक कलेक्टर वसीम कोसहायक कलेक्टर गोंडपिंपरी सबडिवीजन चंद्रपुर पद पर भेजा गया है|
योगेश कुमार मीणा अतिरिक्त सहायक कलेक्टर हिंगोली को सहायक कलेक्टर जलगांव सबडिवीजन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शिवांश सिंह अतिरिक्त अतिरिक्त सहायक कलेक्टर नंदुरबार को स्थानांतरित करके प्रोजेक्ट ऑफिसर इंटीग्रेटेड ट्राईबल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट अहेरी और असिस्टेंट कलेक्टर aheri सबडिवीजन गढ़चिरौली पद पर नियुक्त किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News






