PM आवास से हटाई गई भीड़, राहुल गांधी को मॉडल टाउन तो प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले गई पुलिस, अखिलेश यादव समते हिरासत में विपक्ष के कई बड़े नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस जबरन उठाकर ले गई है। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे दूसरे नेताओं प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ SP प्रमुख अखिलेश यादव को जबरदस्ती हटाया और हिरासत में ले लिया।
Kriti Sanon: ‘भाई के सामने ऐसे कपड़े?’ कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर बवाल, कुत्ते को राखी बांधने पर भी भड़के यूजर्स
Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने नए रक्षाबंधन ज्वेलरी ऐड की चर्चा सोशल मीडिया पर ज़ोर-शोर से है। ऐड में कृति भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन मनाती नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके कपड़ों और ऐड के कुछ सीन को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।
ब्रालेट और स्कर्ट में नजर आईं कृति
ज्वेलरी ब्रांड के इस ऐड में कृति ने ऑफ-व्हाइट ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है। ऐड का कॉन्सेप्ट रक्षाबंधन को एक मॉडर्न अंदाज में दिखाने की कोशिश करता है। लेकिन कुछ लोगों को त्योहार के पारंपरिक माहौल के हिसाब से कृति का यह लुक पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर ऐड और एक्ट्रेस के आउटफिट पर नाराजगी जताई।
पूजा की थाली कहां है?
एक यूजर ने ऐड पर कमेंट करते हुए लिखा, “पूजा की थाली कहां है? भाई के सामने ऐसे कपड़े क्यों पहने हैं? क्या यह रक्षाबंधन है? तिलक कहां है?” कुछ लोगों ने सवाल किया कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार पर आमतौर पर पूजा और तिलक जैसी रस्में दिखाई जाती हैं, लेकिन विज्ञापन में इनकी जगह अलग तरह का प्रेजेंटेशन क्यों रखा गया। कुछ यूजर्स ने तो इस पूरे कैंपेन को ही गलत बताया और कहा कि ब्रांड को त्योहार की परंपरा को ध्यान में रखना चाहिए था।
कुत्ते को बांधी राखी
लो जी लो
— खुरपेंच का ताऊ (@KhurpenchhKaTau) August 23, 2026
रक्षाबंधन जो भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व माना जाता हैं। जिसमें बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं।
अब GIVA के इस ऐड में कृति सेनन द्वारा वही रक्षासूत्र (राखी) कुत्ते को बांधी जा रहा हैं।
भाई से पहले कुत्ते को स्पेशल राखी बाधी जा रही हैं।
एनिमल लवर होना… pic.twitter.com/SuXDY8TjGH
ऐड में एक सीन ऐसा भी है, जिसमें कृति कुत्ते को राखी बांधती नजर आती हैं। ऐड में कुत्ते को परिवार के सदस्य की तरह दिखाया गया है। इस सीन के जरिए ब्रांड ने यह बताने की कोशिश की है कि परिवार का रिश्ता सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है। हालांकि, इस हिस्से को लेकर भी सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
कुछ लोगों ने किया बचाव
जहां एक तरफ यूजर्स ने कृति के कपड़ों और ऐड की आलोचना की, वहीं कुछ लोगों ने कैंपेन का समर्थन भी किया। इन यूजर्स का कहना है कि त्योहारों को दिखाने का तरीका समय के साथ बदल रहा है। उनके मुताबिक, किसी महिला के कपड़ों को लेकर इस तरह सवाल उठाना सही नहीं है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि विज्ञापन का मकसद रक्षाबंधन को पारंपरिक तरीके से हटकर मॉडर्न अंदाज में दिखाना हो सकता है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Once again Hindu festivals are being demeaned. No woman dresses like this on Raksha Bandhan.
— ????Anjna???? (@SaffronQueen_) August 23, 2026
Shame on you @kritisanon ???? pic.twitter.com/AXZ11BwoFk
कृति सेनन का यह ऐड अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। एक तरफ लोग त्योहार की परंपराओं और कृति के आउटफिट को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स इसे नए जमाने की सोच बता रहे हैं। इस विवाद के बीच एक बार फिर यह सवाल चर्चा में है कि त्योहारों से जुड़े विज्ञापनों में परंपरा और मॉडर्न स्टाइल के बीच संतुलन कैसा होना चाहिए।
यह भी पढ़े- ‘धर्म को हथियार मत बनाओ...’ Himanshi Khurana के आरोपों पर भड़के आसिम रियाज, Paras Chhabra को भी लताड़ा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi









