Responsive Scrollable Menu

गजब! युवक ने मांगी बैंक की शाखा, केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- ‘पहले तंबाकू छोड़ो, फिर दिलवाऊंगा’

शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से एक युवक ने बैंक की शाखा खोलने की मांग की. सिंधिया ने मुस्कुराते हुए कहा कि बैंक के लिए प्रयास करेंगे, लेकिन पहले तंबाकू छोड़ने की कसम खानी होगी.

Continue reading on the app

Koffee With Karan 9: सलमान खान होंगे करण के शो के पहले गेस्ट! इस दिन से लगेगा सितारों का मेला

Koffee With Karan 9 Date: करण जौहर का चर्चित सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर नए सीजन के साथ वापसी करने की तैयारी में है। शो के नए सीजन को लेकर गेस्ट लिस्ट से लेकर फॉर्मेट तक कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अब खबर है कि सलमान खान 'कॉफी विद करण 9' के पहले गेस्ट हो सकते हैं।

खास बात यह है कि इस बार सलमान खान शो में अकेले नजर आने की तैयारी में हैं। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो यह उनके लिए शो पर एक अलग तरह की उपस्थिति होगी, क्योंकि पिछली बार जब वह कॉफी काउच पर पहुंचे थे, तब उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

सलमान खान होंगे पहले गेस्ट?
'वैरायटी इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने कथित तौर पर करण जौहर को शो के प्रीमियर एपिसोड में आने के लिए अपनी सहमति दे दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि सलमान इस बार सोलो गेस्ट के तौर पर नजर आएं।

हालांकि, शो के निर्माताओं की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

'कॉफी विद करण' के सीजन 4 में नजर आए थे सलमान खान

पहले भी कॉफी काउच पर नजर आ चुके हैं सलमान
सलमान खान और कॉफी विद करण का रिश्ता काफी पुराना है, लेकिन अभिनेता ने शो के शुरुआती तीन सीजन में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने चौथे सीजन में शो पर एंट्री की, जिसे काफी चर्चा मिली थी।

सीजन 5 में भी सलमान शो का हिस्सा बने थे। यह एपिसोड खास इसलिए था क्योंकि इसे शो के 100वें एपिसोड के तौर पर पेश किया गया था।

कब शुरू होगा 'कॉफी विद करण 9' ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कॉफी विद करण' का सीजना 9 अक्टूबर या नवंबर 2026 के आसपास स्ट्रीम हो सकता है। शो को दिवाली के आसपास लॉन्च किए जाने की चर्चा है। नया सीजन जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

गेस्ट लिस्ट में कौन होंगे शामिल?
बताया जा रहा है कि इस बार शो में बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडियन सिनेमा, ओटीटी और डिजिटल कंटेंट की दुनिया से जुड़े कलाकारों और चेहरों को भी जगह मिल सकती है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक कथित लिस्ट में विक्की कौशल और दिलजीत दोसांझ, आमिर खान और अक्षय खन्ना, सैफ अली खान, समय रैना और फराह खान जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा अहान पांडे और अनीत पड्डा, जया बच्चन, काजोल और करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, वरुण धवन और कृति सेनन की जोड़ी के नाम भी चर्चा में हैं।

Continue reading on the app

  Sports

1280 किलोमीटर साईकिल चलाकर सूर्यकुमार से मिलने पहुंचा फैन, SKY ने दिया खास गिफ्ट

क्रिकेट के प्रति फैंस की दीवानगी के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के इस फैन ने जो किया, वह वाकई खास है. उत्तर प्रदेश से एक फैन अपने पसंदीदा क्रिकेटर और भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव से मिलने के लिए साइकिल से मुंबई पहुंच गया. उसने करीब 1,280 किलोमीटर का सफर तय किया और आखिरकार अपने पसंदीदा स्टार से मुलाकात का सपना पूरा कर लिया. सूर्या ने भी फैन को निराश नहीं किया और उसे खास गिफ्ट देकर इस मुलाकात को और यादगार बना दिया. Tue, 1 Sep 2026 00:07:53 +0530

  Videos
See all

Barabanki में होर्डिंग्स पर बवाल, VIDEO वायरल! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T20:31:18+00:00

Anna Hazare की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T20:32:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers