पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल! इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले कोच सरफराज और उमर गुल को हटाया, 7 प्लेयर्स को भी निकाला
Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में इंग्लैंड से मिली 2 टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार के बाद से भूचाल मचा है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले 7 खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर कर दिया है, जिसमें कई सलमान आगा, ओपनर इमाम-उल-हक और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इतना ही नहीं, PCB ने टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके कोचिंग पद से हटा दिया है. पाकिस्तान की टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसके शुरुआती 2 मैचों में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धूल चटाई है, जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट की काफी आलोचना हो रही है.
पाकिस्तान के हेड कोच पद से सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल हटाए गए
ESPNCricinfo के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टेस्ट हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को उनके पदों से हटा दिया है. पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल (T20I और ODI) हेड कोच माइक हेसन, जो पहले से ही लंदन के आधिकारिक दौरे पर थे, उन्हें अब टेस्ट टीम की कमान भी सौंप दी गई है. PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ 9 सितंबर से एजबेस्टन में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए हेसन को अंतरिम तौर पर टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज एशले नोफ्के को नया गेंदबाजी कोच बनाया जा रहा है.
There is speculation around Pakistan's white-ball coach Mike Hesson taking over from Sarfaraz Ahmed ????
— Cricinfo (@cricinfo) August 31, 2026
Details: https://t.co/zh3z23Iejl pic.twitter.com/IClyIq2qRC
उन्नाव में बारिश ने खोली गंगा एक्सप्रेस-वे की पोल, टोल प्लाजा के पास भरा पानी; VIDEO वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









