Responsive Scrollable Menu

बिहार: नीतीश कुमार की सेवा का मिला इनाम… हरेंद्र सिंह बने नागरिक परिषद के महासचिव

हरेंद्र सिंह पिछले करीब 30 सालों से नीतीश कुमार के साथ साये की तरह रहे हैं. बताया जाता है कि पहले बिहार पुलिस में रहे हरेंद्र बहादुर सिंह कभी नीतीश कुमार के सरकारी बॉडीगार्ड हुआ करते थे.

Continue reading on the app

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 20.72 लाख रुपये ठगने वाला बैंक उपप्रबंधक दो साथियों समेत गिरफ्तार

उत्तर पश्चिम दिल्ली पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के बहाने राष्ट्रीय राजधानी निवासी एक व्यक्ति से 20.72 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक निजी बैंक के उप प्रबंधक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पीड़ित को शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का लालच दिया और कई बैंक खातों में ठगी की रकम को स्थानातंरित करा लिया।

उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव ने बताया कि बैंक अधिकारी पर दो प्रतिशत कमीशन के बदले जालसाजों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हैया दास (36), राहुल टेलर (28) और आरिफ हुसैन मंसूरी (35) के रूप में हुई है। मंसूरी राजस्थान में एक निजी बैंक में उपप्रबंधक के पद पर कार्यरत था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, नितिन अरोड़ा की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत 27 फरवरी 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़ित का आरोप था कि साइबर अपराधियों ने उन्हें उच्च रिटर्न का वादा करके शेयर बाजार में निवेश करने के लिए प्रेरित किया और 20.72 लाख रुपये की ठगी कर ली।

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान, टीम ने पाया कि धोखाधड़ी का पैसा एक बैंक खाते में स्थानांतरित किया गया था और बाद में यह पैसा‘सेल्फ-चेक’ के माध्यम से निकाल लिया गया। पुलिस ने कहा कि तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली तक पहुंची, जहां 23 मई को दास और टेलर की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यादव ने बताया कि कन्हैया दास वह व्यक्ति था जिसके बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी के पैसे कथित तौर पर पैसे प्राप्त करने के लिए किया गया था, जबकि टेलर चेक के माध्यम से नकदी निकाली थी और धन हस्तांतरण गतिविधियों में भी शामिल था।

मावली से ही मंसूर को भी गिरफ्तार किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: बड़े उलटफेर से बच गया पाकिस्तान, थाईलैंड के खिलाफ गिरते-पड़ते जीता एशिया कप मैच

pakistan women vs thailand women: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप की शुरुआत जीत से की है. हालांकि, थाईलैंड जैसे छोटी टीम के खिलाफ उसे अपने पहले मुकाबले में उसे जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा. मुनीबा अली ने अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान को लाज बचाई वरना थाईलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने की तरफ बढ़ चुकी थी. Wed, 2 Sep 2026 00:06:21 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | शाह की मौजूदगी में सुलझा Sone River Water Dispute.. अब किसे कितना मिलेगा पानी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T22:00:34+00:00

Garjana With Rubika Liyaquat: रंगनाथन का जवाब निखिल हुए मौन ! #gdp #pmmodi #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T21:49:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers