Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

एम जुल्करनैन लाहौर, 31 अगस्त पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सदी से अधिक पुराने एक हिंदू मंदिर को उसकी जमीन को कथित तौर पर एक मदरसे में शामिल करने के लिए ढहा दिया गया। अधिकारियों और अल्पसंख्यक संगठनों ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यक संगठनों और एक राजनीतिक दल ने आरोप लगाया कि कुछ धार्मिक कट्टरपंथियों ने मंदिर को उसकी जमीन को पास के एक मदरसे में मिलाने के लिए ढहा दिया।

वहीं, सरकार ने दावा किया कि पुराना मंदिर भारी बारिश के कारण अपने आप ढह गया। करीब 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला यह 100 से 125 साल पुराना मंदिर लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले के सिराज गांव में स्थित था। बताया जा रहा है कि 21 अगस्त को मंदिर गिराने वाले लोग प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) से जुड़े थे।

पाकिस्तान मसीहा मिल्लत पार्टी (पीएमएमपी) ने पंजाब सरकार से मंदिर गिराने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और मंदिर का पुनर्निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है। पीएमएमपी के अध्यक्ष असलम परवेज सहोत्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने 28 अगस्त को पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव से मुलाकात की और कथित आरोपियों तथा मंदिर की सुरक्षा में विफल रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के शिखर की धातु, अन्य सामग्री और मलबे की ईंटों को भी बाद में वहां से हटा दिया गया।

हिंदू समुदाय के नेता रतन लाल ने प्राचीन मंदिर को गिराए जाने की निंदा करते हुए सरकार से इसके पुनर्निर्माण का आदेश देने की मांग की। उन्होंने कहा, जिला प्रशासन और विस्थापितों की संपत्ति का ट्रस्ट बोर्ड (ईटीपीबी) मंदिर स्थल की सुरक्षा करने या कथित कब्जाधारियों को हटाने के लिए पर्याप्त कदम उठाने में विफल रहे, जिसके कारण अंतत: मंदिर को गिरा दिया गया। ईटीपीबी के वरिष्ठ अधिकारी राणा इफ्तिखार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंदिर करीब 100 से 125 साल पुराना था और भारी बारिश के कारण ढह गया।

उन्होंने कहा, हमारे रिकॉर्ड में मंदिर का कोई नाम दर्ज नहीं है। हालांकि, यह बहुत पुराना मंदिर है... यह 100 से 125 साल से अधिक पुराना था। सहोत्रा ने मंदिर को उसके मूल स्वरूप में दोबारा बनाने और पंजाब में हिंदू मंदिरों, सिख गुरुद्वारों तथा ईसाई चर्च एवं उनसे जुड़ी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

ईटीपीबी अधिकारी इफ्तिखार ने कहा कि मंदिर से लगी जमीन मदरसा स्थापित करने के लिए पट्टे पर दी गई थी, लेकिन मंदिर की जमीन किसी को पट्टे पर नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि मंदिर के पुनर्निर्माण पर ईटीपीबी के वरिष्ठ अधिकारी फैसला करेंगे। नारोवाल जिला शांति कमेटी और पाक धर्मस्थान हिंदू समिति के सदस्य रतन लाल ने कहा, हम उस स्थान पर जाने से भी डर रहे हैं क्योंकि वहां अब भी मदरसा संचालित है।

Continue reading on the app

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से कहा कि भारत पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के उद्देश्य से किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही की स्वतंत्रता और नागरिकों तथा नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से इतर पेजेश्कियान के साथ बैठक की।

फरवरी में ईरान-अमेरिका संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली द्विपक्षीय वार्ता थी। बैठक में मोदी ने ईरानी नेता से यह भी कहा कि भारत आने वाले समय में ईरान के साथ व्यापार के दायरे को बढ़ाना और उसमें विविधता लाना चाहता है। मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘बिश्केक में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात हुई।

ईरान के साथ भारत की पुरानी दोस्ती को विभिन्न क्षेत्रों में और मजबूत करने के हमारे संकल्प को दोहराया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम आने वाले समय में द्विपक्षीय व्यापार के दायरे को विस्तारित करना और उसमें विविधता लाना चाहते हैं। हमने क्षेत्र के मौजूदा हालात पर चर्चा की। भारत स्थायी शांति सुनिश्चित करने के मकसद से की जा रही सभी कोशिशों का समर्थन करता रहेगा।’’ पेजेश्कियान ने मोदी से आग्रह किया कि वह अलग-अलग पक्षों के साथ भारत के व्यापक संपर्कों का इस्तेमाल करके उन्हें युद्ध और खून-खराबे के रास्ते से हटाकर बातचीत और समझौते के रास्ते पर लौटने में मदद करें।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के संघर्ष पर चर्चा की और उभरती स्थिति पर अपने विचार साझा किए। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई और भारत के इस रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के ज़रिये सुलझाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कोशिशें जारी रखने की जरूरत पर भी ज़ोर दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने समुद्री आवाजाही और वाणिज्य की स्वतंत्रता की रक्षा करने का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि किसी भी हालत में आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे -जिसमें वाणिज्यिक पोत परिवहन और समुद्री कर्मी शामिल हैं- को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।’’ एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स और एससीओ जैसे बहुपक्षीय संगठनों में ईरान के साथ मिलकर काम करने के भारत के इरादे को दोहराते हुए कहा कि उन्हें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पेजेश्कियान का भारत में स्वागत करने का इंतजार है। मोदी और पेजेश्कियान की मुलाकात के बारे में ईरान की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ईरान के राष्ट्रपति ने हालिया युद्ध के दौरान ईरान को भारत से मिले समर्थन और सहयोग के लिए ‘‘सराहना’’ की तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम करने के लिए कूटनीतिक कोशिशों को तेज करने की जरूरत पर जोर दिया। पेजेश्कियान ने कहा, ‘‘हमारे प्रशासन की शुरुआत से ही, हमारी कोशिशें शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने और बातचीत एवं चर्चा के जरिये मुद्दों को सुलझाने पर केंद्रित रही हैं।’’ बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, कूटनीतिक तरीकों का इस्तेमाल करने के बजाय, अमेरिकियों ने युद्ध, असुरक्षा और जबरदस्ती अपनी मर्जी थोपने का रास्ता चुना है।’’ पेजेश्कियान ने कहा, ‘‘हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने लोगों को खतरे और असुरक्षा से बचाएं और उनके लिए शांति, सुकून और सुरक्षा पाने के लिए जरूरी हालात बनाएं।’’ विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस वार्ता में कहा कि भारत पश्चिम एशिया में संघर्ष को लेकर चिंतित है, लेकिन उसे खास तौर पर उन घटनाओं की चिंता है जिनमें जहाजों पर हुए हमलों के कारण भारतीय नाविकों की जान गई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी आवाज उठाई है और क्षेत्र के या बाहर के सभी संबंधित पक्षों के सामने अपनी चिंताएं ज़ाहिर की हैं।’’ चाबहार बंदरगाह के बारे में एक सवाल पर मिसरी ने कहा कि भारत लंबे समय से इस परियोजना से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के सहयोग पर भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर हम विभिन्न हितधारकों के साथ लगातार चर्चा कर रहे हैं और संपर्क में हैं, ताकि इस सहयोग को आगे जारी रखने का टिकाऊ रास्ता निकाला जा सके।

इस सहयोग की क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है और इससे कई हितधारकों को लाभ होगा।’’ भारत और ईरान संपर्क और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए चाबहार बंदरगाह का विकास कर रहे थे। दोनों देश चाबहार बंदरगाह को अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (आईएनएसटीसी) का अभिन्न हिस्सा बनाने की भी पुरजोर कोशिश करते रहे हैं। हालांकि, चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इस परियोजना के साथ भारत का जुड़ाव जारी रहने को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई।

ईरान के राष्ट्रपति ने क्षेत्र और दुनिया में भारत की अहम स्थिति और क्षमताओं के साथ-साथ दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का भी जिक्र किया। पेजेश्कियान ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र और दुनिया के ‘‘समझदार और जिम्मेदार’’ पक्षों की इच्छा और संकल्प शांति, सुरक्षा, स्थिरता बनाये रखने तथा युद्ध से बचने का है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि हमारे समक्ष मौजूद समस्याओं का समाधान बातचीत और सहयोग में है, और असुरक्षा एवं संघर्ष को फैलने से रोकने के लिए सभी उपलब्ध क्षमताओं का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।’’ मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान के साथ भी अलग से द्विपक्षीय बैठक की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान के साथ एक शानदार बैठक हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत और आर्मेनिया के बीच रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, शिक्षा, फार्मास्यूटिकल्स और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने वाला है। हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में व्यापार और निवेश के संबंध और मजबूत होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs NAM: 195 रन बनाकर भी किसी तरह जीता जिम्बाब्वे, नामीबिया ने फुला दीं सांसें; आखिरी ओवर में कई बार पलटा मैच

zimbabwe vs namibia t20i highlights: 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया ने 19 ओवर में 180 रन बना लिए थे. आखिरी ओवर में नामीबिया को जीत के लिए चार विकेट रहते हुए 16 रन की दरकार थी. ब्रैड इवांस ने इस ओवर में चार विकेट लेकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई. नामीबिया के बल्लेबाज 10 रन ही जोड़ सके. Mon, 31 Aug 2026 23:06:41 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood | नेपाल तबाही में मां ने बच्चों को ऐसे बचाया #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T18:35:56+00:00

Delhi की Sleeper Bus में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T18:36:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers