Responsive Scrollable Menu

Lords Test में Pakistan की हार के बीच सियासी बवाल, Imran Khan के बेटों के इंटरव्यू पर Babar Azam की सफाई

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बहिष्कार की खबरों पर कप्तान बाबर आजम ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें ऐसी किसी योजना की जानकारी नहीं थी। यह विवाद उस समय सामने आया, जब प्रसारणकर्ता स्काई स्पोर्ट्स ने लंच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान का माइकल एथरटन के साथ हुआ साक्षात्कार प्रसारित किया।

कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस प्रसारण से नाराज था। रिपोर्टों के मुताबिक, बोर्ड ने प्रसारणकर्ता से इस साक्षात्कार को नहीं दिखाने का आग्रह किया था, लेकिन इसके बावजूद पहले दिन के खेल के दौरान इसे प्रसारित कर दिया गया। इसके बाद कथित तौर पर पाकिस्तान बोर्ड ने दूसरे सत्र के लिए टीम को मैदान पर नहीं भेजने तक पर विचार किया था। हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद टीम के मैदान पर उतरने की बात सामने आई थी।

लेकिन मैच समाप्त होने के बाद बीबीसी से बातचीत में बाबर आजम ने इन खबरों को लेकर कहा कि उन्हे इस बात से अनजान हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या टीम लॉर्ड्स टेस्ट के बहिष्कार पर विचार कर रही थी, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं सुनी है। दोबारा सवाल किए जाने पर भी बाबर ने यही जवाब दोहराया।

पाकिस्तान के मुख्य कोच सरफराज अहमद से भी इस मामले को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि खिलाड़ी उस समय खाना खा रहे थे और उन्होंने इमरान खान के बेटों का साक्षात्कार नहीं देखा था। सरफराज ने भी टीम को लंच के बाद मैदान पर नहीं भेजने की कथित धमकी से जुड़ी किसी जानकारी से इनकार किया।

गौरतलब है कि यह पूरा विवाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही चर्चा के बीच सामने आया है। इमरान खान इस समय अदियाला जेल में बंद हैं और उनके स्वास्थ्य तथा परिवार से मुलाकात को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

हाल के दिनों में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने इमरान खान को उचित चिकित्सकीय सुविधा और परिवार से नियमित मुलाकात की अनुमति देने की मांग की है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी ऐसी अपील का समर्थन कर चुके हैं। इमरान के पूर्व साथी और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने भी अधिकारियों से उन्हें रिहा करने की भावुक अपील की है और उन्हें ईमानदार व्यक्ति बताया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड साक्षात्कार के राजनीतिक स्वरूप को लेकर नाराज था। हालांकि, ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंधों और दो सितंबर को प्रिंस चार्ल्स की ओर से पाकिस्तानी टीम के लिए प्रस्तावित स्वागत समारोह को देखते हुए बोर्ड ने विवाद को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। अंततः पाकिस्तान ने मैच जारी रखा, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में उसे इंग्लैंड के हाथों 194 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

Continue reading on the app

अकाली-बीजेपी आए साथ और चुनाव में सभी की बोलती बंद, पंजाब यूनिवर्सिटी में ग्रैंड ओल्‍ड फ्रेंड्स ने गाड़ दिए झंडे

Punjab University Student Union Election Result: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में बीजेपी समर्थित ABVP ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए प्रेसिडेंट पद पर कब्जा जमा लिया है. अकाली दल के छात्र संगठन SOI के उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद SOI ने ABVP को समर्थन दिया. इस ग्रैंड ओल्ड फ्रेंड्स के गठबंधन के बल पर ABVP प्रत्याशी अंकित बिढान ने 513 वोटों से जीत दर्ज की जबकि आप समर्थित ASAP और कांग्रेस समर्थित NSUI पीछे छूट गए.

Continue reading on the app

  Sports

एक युग का अंत, महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह ऐलान सोमवार को किया। हाल ही में फीफा विश्व कप में उनकी टीम उप विजेता रही थी। Mon, 31 Aug 2026 20:55:21 +0530

  Videos
See all

Rules Changes From 1st September: 1 सितंबर से बदल जाएगा सबकुछ! | LPG | FD | ITR | Milk Price | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T15:45:17+00:00

Sangeet Som का Akhilesh Yadav पर बड़ा पलटवार! बोले- 'अपराधी ऐसे ही ठोके जाएंगे | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T15:46:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers