पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट से दहला इलाका | Kaushambi | Blast | Crackers | Factory |
पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट से दहला इलाका | Kaushambi | Blast | Crackers | Factory | #kaushambi #kaushambi_news #crackers #fire #blast ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
भारतीय खिलाड़ी को मिली देश के बाहर की टीम में जगह, इस टूर्नामेंट में खेलते आएगा नजर
भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अब विदेश में खेलते नजर आएंगे. 35 वर्षीय मयंक अब इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे. उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के इस सीजन के आखिरी चरण के लिए डरहम क्रिकेट क्लब से करार किया है. वह टीम के बचे हुए मुकाबलों में खेलेंगे. डरहम की टीम इस सीजन काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन टू में शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने इस सीजन अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैच ड्रॉ हुए हैं. यानी डरहम क्रिकेट क्लब ने एक भी मुकाबला नहीं हारा है.
डेविड बेडिंघम की जगह मिला मौका
मयंक अग्रवाल को साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड बेडिंगहम की जगह टीम डरहम क्रिकेट क्लब में शामिल किया गया है. बेडिंगहम को साउथ अफ्रीका के लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेलना है, जिसके कारण वह इसी सप्ताह अपने देश लौट रहे हैं. डरहम के लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. बेडिंगहम ने हाल ही में ग्लूस्टरशायर के खिलाफ शतक लगाया था और टीम की 10 विकेट की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
???? Joining for the County Championship run in.
— Durham Cricket (@DurhamCricket) August 31, 2026
Welcome to Durham, Mayank Agarwal. ????????
???? https://t.co/6UZJleXXti#ForTheNorth pic.twitter.com/SWduD8fE0Y
टीम के हेड कोच ने रयान कैंपबेल ने जताई खुशी
डरहम क्रिकेट के हेड कोच रयान कैंपबेल ने मयंक अग्रवाल के टीम से जुड़ने पर खुशी जताई है. कैंपबेल ने कहा, "काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी चरण के लिए मयंक के हमारे साथ जुड़ने से हम बेहद खुश हैं. डेविड बेडिंगहम के अपने इंटरनेशनल रेड-बॉल सीजन से पहले दक्षिण अफ्रीका लौटने के कारण, यह महत्वपूर्ण था कि हम सत्र के बचे हुए मैचों के लिए एक उच्च स्तरीय इंटरनेशनल क्रिकेटर को टीम में शामिल करके कदम उठाएं.
कैंपबेल ने आगे कहा, "मयंक एक बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, जिनका फर्स्ट-क्लास क्रिकेट का रिकॉर्ड शानदार है. हम उम्मीद करते हैं कि वह डरहम के लिए अपना बेहतरीन योगदान देंगे, क्योंकि हमारी नजरें काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन वन में अपनी जगह सुरक्षित करने पर हैं."
???? JUST IN ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 31, 2026
Mayank Agarwal has joined Durham for the County Championship.
He will be available for their final four red-ball fixtures of 2026. pic.twitter.com/etFfzwxTmi
इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में पहले भी खेल चुके हैं मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जो पहले भी इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने 2025 सीजन के आखिरी तीन मुकाबलों में यॉर्कशायर की ओर से खेला था. ऐसे में इंग्लैंड की परिस्थितियों का उन्हें पूरा अनुभव है. बता दें कि मयंक लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 12 मार्च 2022 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था, तब से वह टीम से बाहर हैं.
हाल में घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा है मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन
मयंक अग्रवाल ने टीम इंडिया के लिए साल 2018 से 2022 के बीच कुल 21 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 4 शतकों के दम पर कुल 1488 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 41.33 का रहा है. जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 243 रन रहा, जो उन्होंने साल 2019 में इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था. वहीं घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. हाल ही की बात करें तो रणजी ट्रॉफी के सीजन में कर्नाटक के लिए खेलते हुए मयंक अग्रवाल ने 678 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल है. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 160 रन रहा. यही वजह है कि डरहम क्रिकेट ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sudarshan News
News Nation










