Responsive Scrollable Menu

Shatavari for Women Health: पीरियड्स दर्द और PMS में शतावरी कितनी असरदार? जानें एक्सपर्ट राय

महिलाओं के शरीर में समय-समय पर होने वाले हार्मोनल बदलाव उनकी पीरियड साइकिल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं। तनाव, खराब खानपान, नींद की कमी और अनियमित जीवनशैली के कारण कई महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, PMS, पीरियड्स के दौरान दर्द या गर्भधारण में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ महिलाएं आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सहारा लेती हैं। हालांकि, किसी भी हर्बल चीज का इस्तेमाल विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना बेहतर होता है।
 
आयुर्वेद में शतावरी को महिलाओं के लिए उपयोगी जड़ी-बूटी माना जाता है। पारंपरिक रूप से इसका इस्तेमाल महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ और पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों के लिए किया जाता रहा है। शतावरी को पानी में उबालकर पीने का चलन भी है। हालांकि, इसे किसी बीमारी का इलाज या हार्मोन बैलेंस करने का निश्चित उपाय नहीं माना जाना चाहिए।

पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों में शतावरी का इस्तेमाल
 -शतावरी का पारंपरिक रूप से महिलाओं के हार्मोनल और रिप्रोडक्टिव स्वास्थ्य को सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
 
-अनियमित पीरियड्स की समस्या में कुछ महिलाएं इसका सेवन करती हैं, हालांकि इसके प्रभाव को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं।
 
-इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक यौगिकों के कारण इसे सूजन और सामान्य महिला स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है।
 
-PMS के दौरान होने वाली थकान, मूड में बदलाव और पेट फूलने जैसी परेशानियों में भी इसका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से किया जाता है।
 
-पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द या अत्यधिक ब्लीडिंग हो रही हो, तो केवल शतावरी पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
 
फर्टिलिटी के लिए शतावरी के संभावित फायदे

शतावरी को आयुर्वेद में महिलाओं की प्रजनन क्षमता और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सपोर्ट करने वाली जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है।

 -इसे महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम के लिए सहायक माना जाता है।
 - शतावरी में मौजूद पौधों से मिलने वाले प्राकृतिक यौगिक शरीर के सामान्य हार्मोनल स्वास्थ्य को सपोर्ट कर सकते हैं।
 -तनाव और मानसिक थकान का असर रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर पड़ सकता है। शतावरी का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से शरीर को रिलैक्स करने के लिए भी किया जाता है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं।
-हालांकि, शतावरी से ओव्युलेशन, एग क्वालिटी या गर्भधारण की संभावना बढ़ने का दावा करने के लिए अभी पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।
 
शतावरी का पानी बनाने का तरीका
शतावरी का पानी तैयार करने के लिए करीब 2 शतावरी की स्टिक लें। इन्हें अच्छी तरह साफ करके 2 कप पानी में डालें। अब पानी को तब तक उबालें, जब तक इसकी मात्रा लगभग आधी न रह जाए। इसके बाद इसे छान लें और हल्का गुनगुना होने पर सेवन करें।

सेवन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
 शतावरी लेने से पहले इन बातों का विशेष ध्यान दें। खासतौर पर अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, आप नियमित रूप से दवाएं ले रही हैं, प्रेग्नेंट हैं या कंसीव की कोशिश कर रही हैं, तो शतावरी का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या योग्य आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

Continue reading on the app

तिलक वर्मा ने उड़ाईं गेंदबाजों की धज्जियां, धमाकेदार अंदाज में दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ठोका शतक

Tilak Varma Century : तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के सेमीफाइनल में शतक ठोककर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. साउथ जोन बनाम नॉर्थ जोन के बीच खेले जा रहे दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले में तिलक के बल्ले से धमाकेदार अंदाज में शतक निकला है. इस पारी के दौरान तिलक वर्मा ने मैदान के चारों और शॉट लगाए और विरोधी गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर डाली. उनकी इस पारी की बदौलत साउथ जोन की टीम पहली पारी में सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच चुकी है.

तिलक वर्मा ने लगाई सेंचुरी

साउथ जोन की ओर से  नॉर्थ जोन के खिलाफ तिलक वर्मा नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने एक कप्तानी पारी खेली और 129 बॉल में 100 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया. तिलक ने अपनी इस पारी केदौरान कुल 4 चौके लगाए. ये बताता है कि उन्होंने इस पारी में कड़ी मेहनत की और आधे से ज्यादा रन विकेटों के बीच में दौड़ लगाकर बनाए. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 47.11 का रहा है.

इससे पहले तिलक वर्मा ने अपना अर्धशतक 149 बॉल में पूरा किया. उन्होंने अपने 50 रन पूरे करने के दौरान अपनी इस पारी में कोई भी चौका नहीं लगाया. उन्होंने सभी 50 रन दौड़कर बनाए. दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ जोन ने तिलक वर्मा की पारी की बदौलत 94 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन बना लिए हैं. 

साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 225 बॉल में 7 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद बने हुए हैं. अब वो अपनी पारी को तीसरे दिन 106 रनों से आगे बढ़ाना चाहेंगे. इस मैच में तिलक ने शानदार कप्तानी भी दिखाई. उन्होंने नॉर्थ जोन की पहली पारी के दौरान शानदार कप्तानी की और विरोधी टीम को 195 रनों पर ढेर कर दिया. 

तिलक की कप्तानी ने दिखाया कमाल

नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 59.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 195 रन बनाए. तिलक ने इस दौरान शानदार कप्तानी की और अपने गेंदबाज को लगातार रोटेट किया, जिसकी बदौलत टीम को नियमित अंतराल पर विकेट मिलते रहे. उनकी टीम के लिए विद्वाथ कवरप्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे.

वहीं नॉर्थ जोन के लिए सबसे ज्यादा रन कमरैन इकबाल ने बनाए. उन्होंने 182 बॉल में 10 चौके और 1 छक्के के साथ 76 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कन्हैया वधावन 35 रनों का योगदान दिया. वहीं साउथ जोन के लिए तिलक वर्मा के अलावा अब तक नारायण जगदीशन ने 35 रनों की पारी खेली. वहीं श्रेयस गोपाल ने 169 बॉल में 11 चौकों की मदद से 87 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

आपको बता दें कि, तिलक वर्मा भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं. वो श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारत की टी20 टीम को संभाल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 59 मैचों की 56 पारियों में 1645 रन बनाए हैं. वो 2023 से लेकर अब तक 2 शतक और 9 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.

ये भी पढ़ें : कौन हैं भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले 5 कप्तान, लिस्ट देख जानिए सभी के नाम

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पाकिस्तान टीम में भूकंप! रिजवान समेत 7 खिलाड़ी बाहर, 5 अनकैप्ड चेहरों की एंट्री

Pakistan Test squad: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. टीम में कुल 7 बदलाव किए गए हैं. कई सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर किए गए हैं. Mon, 31 Aug 2026 23:22:59 +0530

  Videos
See all

US-Iran War: 32 दिन बाद फिर बारूदी हमला, Iran से Jordan तक तबाही! | West Asia War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T19:30:36+00:00

Viral Video | कार्गो का भार पड़ा दूसरी क्रेन पर, हुआ बड़ा हादसा | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T19:35:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers