Responsive Scrollable Menu

सीमित संसाधन और 12 वर्षों की कड़ी मेहनत : महिला एशिया कप में छाप छोड़ने को तैयार इंडोनेशियाई टीम

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। करीब 12 साल पहले इंडोनेशिया के पास महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का दर्जा नहीं था। देश में एक भी टर्फ विकेट वाला मैदान नहीं था और क्रिकेट का ढांचा भी लगभग न के बराबर था। क्रिकेट ज्यादातर प्रवासी समुदाय के क्लबों तक ही सीमित था।

Continue reading on the app

पूर्वोत्तर राज्यों के साथ सीमा विवाद में असम के 200 से अधिक लोगों ने गंवाई जान

त्रिदीप लहकर गुवाहाटी, 31 अगस्त करीब चार दशकों में सीमा विवाद को लेकर पड़ोसी राज्यों के निवासियों के साथ हुई झड़पों में असम के 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। नगालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का असम के साथ सीमा विवाद है।

इन राज्यों को 1960 और 1970 के दशक में असम से अलग करके बनाया गया था। राज्य के सीमा सुरक्षा एवं विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सीमा निर्धारण को लेकर लंबे समय से विवादों के कारण असम की अंतरराज्यीय सीमाओं पर नियमित अंतराल पर झड़पें होती रही हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे विवादित क्षेत्रों में केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई आर्थिक गतिविधियां, जिनसे दोनों पक्षों के लोगों को लाभ मिले, लोगों की तीखी भावनाओं को शांत करने और संभावित झड़पों को रोकने में मदद कर सकती हैं।

असम पुलिस के सीमा संगठन के दस्तावेजों का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि वर्ष 1989 से अब तक मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश से लगी अंतरराज्यीय सीमाओं पर हुई झड़पों में असम के कुल 202 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘असम के वेस्ट कार्बी आंगलोंग, कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, कछार, जोरहाट, बिस्वनाथ, धेमाजी और कामरूप जिलों में लोगों की मौत हुई है।’’ असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमा विवाद को लेकर हुई झड़पों में सबसे अधिक 142 लोगों की मौत गोलाघाट में हुई। इसके बाद कछार में 34 और बिस्वनाथ में 15 लोगों की जान गई।

सीमा पर हालिया झड़पों में 10 अगस्त को धेमाजी जिले में अंतरराज्यीय सीमा के पास भूमि अतिक्रमण को लेकर अरुणाचल प्रदेश के कथित उपद्रवियों की ओर से की गई गोलीबारी में असम के कम से कम 12 लोग घायल हो गए। असम सरकार ने 29 जुलाई को राज्य विधानसभा को बताया कि उसकी करीब 83,000 हेक्टेयर जमीन पर वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय और मिजोरम का कब्जा है। असम के पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक पल्लब भट्टाचार्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि ज्यादातर विवाद संबंधित राज्यों के लोगों को विश्वास में लिए बिना सीमाओं के गलत तरीके से निर्धारण किए जाने के कारण पैदा हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘तेलंगाना को 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग करके बनाया गया, लेकिन दोनों राज्यों के बीच इस तरह का कोई सीमा विवाद नहीं है। इसकी वजह यह है कि लोगों को सीमा के बारे में जानकारी दी गई थी और वे इससे सहमत थे। पूर्वोत्तर में राज्यों के गठन के समय इस तरह की पहल नहीं की गई थी।’’ ऐसी जानलेवा झड़पों से बचने के लिए आगे का रास्ता पूछे जाने पर भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘आर्थिक विकास हमेशा मदद करता है।

ऐसे विवादित क्षेत्रों में दोनों पक्षों के स्थानीय लोगों की भागीदारी के साथ केंद्र सरकार के नेतृत्व में आर्थिक गतिविधियां शुरू की जानी चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

12 साल पहले टीम इंडिया में भी हुआ था पाकिस्तान जैसा कांड, इंग्लैंड दौरे पर रातों-रात बदल दिया गया था पूरा कोचिंग स्टाफ

PAK vs ENG Controversy: 2014 में इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया जब शर्मनाक अंदाज में टेस्ट सीरीज हारी तो बीसीसीआई ने रातों-रात कोचिंग स्टाफ बदल दिया था. वनडे सीरीज के लिए पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को क्रिकेट डायरेक्टर बनाया गया था और कहा गया कि डंकन फ्लेचर हेड कोच बने रहेंगे. Tue, 1 Sep 2026 08:56:13 +0530

  Videos
See all

PM Modi LIVE: West Asia conflict के बीच Kyrgyzstan में SCO नेताओं की बैठक | Trade I Economy #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T04:39:24+00:00

LIVE: Kyrgyzstan में World Nomad Games के उद्घाटन समारोह में PM Modi ने भारतीय दल का उत्साह बढ़ाया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T04:37:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers