OTT Releases This Week: 'धमाल 4' से 'गांधारी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
OTT Releases This Week: हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का फुल डोज तैयार होता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है, एक्शन, कॉमेडी, हॉरर, थ्रिलर, म्यूजिकल ड्रामा और रियलिटी शो समेत लगभग हर जॉनर की नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. तापसी पन्नू की 'गांधारी' से लेकर 'धमाल 4' जैसी फिल्में इस वीक रिलीज होंगी. ऐसे में जानते हैं, 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच दर्शकों रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज के बारे में.
1. धमाल 4 (Dhamaal 4)
अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल 4' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 4 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार ने अहम रोल प्ले किया है. हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर फिलहाल ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
2. बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20)
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' 20 भी इस लिस्ट में शामिल है. ये शो 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. ऐसे में इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बज देखने को मिल रहा है. बता दें, सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे और इस बार दर्शकों को नए ट्विस्ट, कठिन टास्क और कई चौंकाने वाले सरप्राइज देखने को मिलेंगे.
3. गांधारी (Gandhari)
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की मचअवेटेड फिल्म 'गांधारी' भी इस हफ्ते रिलीज होने वाली है. फिल्म की कहानी एक इमोशनल एक्शन-थ्रिलर है जिसमें एक अंधी मां के संघर्ष को दिखाया गया कि कैसे वो अपनी बेटी को बचाती हैं. इसे 3 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
4. कोरियन कनकराजु (Korean Kanakaraju)
तापसी पन्नू की गांधारी के बाद अगले ही दिन यानि 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर हॉरर, कॉमेडी और एक्शन तेलुगु फिल्म कोरियन कनकराजु स्ट्रीम की जाएगी. ये फिल्म आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में वरुण तेज (Varun Tej) और रितिका नायक लीड रोल में हैं.
5. द कोर्ट (The Court)
तमिल वेब सीरीज 'द कोर्ट' भी 4 सितंबर को रिलीज होगी. ये सीरीज एक यंग वकील की कहनी है, जो हकलाने की समस्या से जूझते हुए एक बड़े कानूनी संघर्ष में फंस जाती है. कहानी तब दिलचस्प मोड़ आता है, जब उसे अपने ही पिता के खिलाफ अदालत में खड़ा होना पड़ता है. ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.
6. द जेंटलमैन सीजन 2 (The Gentlemen: Season 2)
क्राइम और डार्क कॉमेडी सीरीज 'द जेंटलमैन' का दूसरा सीजन भी इस हफ्ते रिलीज होने जा रहा है. नए सीजन में एडी और उसके परिवार की मुश्किलें पहले से ज्यादा बढ़ती नजर आएंगी. इस शो को 3 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.ॉ
7. टर्निंग पॉइंट: जनरेशन 9/11 (Turning Point: Generation 9/11)
टर्निंग पॉइंट: जनरेशन 9/11 एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए आतंकी हमलों और उसके बाद दुनिया पर पड़े प्रभाव को दिखाती है. खास बात ये है कि इसमें उन लोगों की कहानियां दिखाई गई हैं, जो 9/11 के बाद पैदा हुए या उस समय इतने छोटे थे कि उन्हें ये घटना याद नहीं है. सीरीज में रियल फुटेज, विशेषज्ञों की राय और प्रभावित लोगों के एक्सपीरियंस को भी दिखाया जाएगा. इसे 2 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
8. जगमे संगीतम
प्रकाश राज की सीरीज जगमे संगीतम एक तेलुगु म्यूजिकल ड्रामा है, जो प्राइम वीडियो की ओरिजिनल सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' से इंस्पायर है. इसमें प्रकाश राज ने शास्त्री गारू का रोल प्ले किया है जो एक सम्मानित कर्नाटक संगीतकार हैं, और उनके पोते बालू की कहानी देखने को मिलेगी. इसे 4 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Daayra Trailer: ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच छिड़ी इंसाफ की जंग
सेमीकॉन 2.0 से आकर्षित हो सकता है 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निजी निवेश: उद्योग संगठन
नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम) उद्योग ने सरकार द्वारा 1.27 लाख करोड़ रुपए के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0 योजना को अधिसूचित किए जाने का स्वागत किया है। इंडस्ट्री का कहना है कि यह योजना अगले पांच से सात वर्षों में 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के संचयी निजी निवेश को आकर्षित करने की क्षमता रखती है और भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को नई मजबूती प्रदान करेगी।
इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) ने कहा कि यह कार्यक्रम पहले से चल रहे सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का विस्तार है और सेमीकंडक्टर मूल्य शृंखला के 6 प्रमुख स्तंभों को कवर करते हुए भारत की डिजाइन और विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आईईएसए के अध्यक्ष अशोक चंदक ने कहा कि सेमीकॉन 2.0 की आधिकारिक अधिसूचना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के तुरंत बाद योजना को अधिसूचित करने की सरकार की गति यह दर्शाती है कि सरकार नीति निरंतरता, प्रभावी क्रियान्वयन और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के प्रति गंभीर है।
चंदक ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश आमतौर पर 10 से 15 वर्षों के लंबे समय को ध्यान में रखकर किया जाता है। ऐसे में नीतिगत स्थिरता निवेशकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। उनका मानना है कि इससे घरेलू और वैश्विक दोनों निवेशकों का भारत पर भरोसा और मजबूत होगा।
उद्योग संगठन के अनुसार, सेमीकंडक्टर कार्यक्रम के पहले चरण ने पहले ही उद्योग में विश्वास पैदा किया है। अब तक 12 परियोजनाओं को मंजूरी, 100 से अधिक डिजाइन स्टार्टअप को सहयोग और शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन उपकरणों तक पहुंच बढ़ाने जैसे कदमों ने एक मजबूत आधार तैयार किया है।
आईईएसए ने कहा कि सेमीकॉन 2.0 की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापकता है। यह योजना चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन इकाइयों, असेंबली, परीक्षण, पैकेजिंग, उपकरण एवं सामग्री निर्माण, अनुसंधान एवं विकास तथा कुशल मानव संसाधन विकास जैसे पूरे मूल्य शृंखला को कवर करती है।
उद्योग ने सरकार के उस निर्णय का भी स्वागत किया है, जिसके तहत प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति रणनीतिक महत्व वाले सेमीकंडक्टर उत्पादों की पहचान करेगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रोत्साहन उन क्षेत्रों को मिले जो राष्ट्रीय जरूरतों और रणनीतिक प्राथमिकताओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।
चंदक ने आगे कहा कि मौजूदा निवेश पाइपलाइन और योजना के विस्तारित दायरे को देखते हुए आईईएसए का अनुमान है कि सेमीकॉन 2.0 के तहत फैब्रिकेशन इकाइयों, एटीएमपी और ओसैट सुविधाओं, उपकरण एवं सामग्री निर्माण, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), चिप डिजाइन तथा आपूर्ति शृंखला से जुड़े क्षेत्रों में 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आकर्षित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय सहायता को केवल सब्सिडी के रूप में नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर निजी निवेश को आकर्षित करने वाले एक उत्प्रेरक के रूप में देखा जाना चाहिए। सेमीकंडक्टर उद्योग के विस्तार से मशीनरी, विशेष रसायन, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और उच्च कौशल वाले मानव संसाधनों की मांग भी बढ़ेगी, जिससे पूरे औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को लाभ होगा।
आईईएसए ने यह भी कहा कि सेमीकॉन 2.0 को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस), मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (एमपीएमएस) और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स (ईएमसी) जैसी योजनाओं के साथ मिलाकर देखा जाना चाहिए। इन पहलों के संयुक्त प्रभाव से भारत में घरेलू मूल्य संवर्धन, तकनीकी विकास और आत्मनिर्भर विनिर्माण को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिल सकता है।
उद्योग संगठन ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमितेश कुमार सिन्हा और पूरी मंत्रालयी टीम को इस पहल के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई भी दी।
गौरतलब है कि सरकार ने सोमवार को सेमीकॉन 2.0 योजना को औपचारिक रूप से अधिसूचित किया, जिसके तहत सेमीकंडक्टर डिजाइन, चिप निर्माण, पैकेजिंग, परीक्षण, उपकरण निर्माण, अनुसंधान तथा प्रतिभा विकास को व्यापक वित्तीय और नीतिगत समर्थन प्रदान किया जाएगा।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






