Responsive Scrollable Menu

पीरामल फाइनेंस ने QIP और प्रवर्तक निवेश से 3,850 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की घोषणा की

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पीरामल फाइनेंस संस्थागत शेयर बिक्री और प्रवर्तक समूह से पूंजी निवेश के जरिये 3,850 करोड़ रुपये की वृद्धि पूंजी जुटाएगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी ने शेयरों के पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 2,100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रवर्तकों से तरजीही निर्गम के जरिये 1,750 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। कंपनी के अनुसार, 24 से 28 अगस्त के बीच खुला क्यूआईपी घरेलू म्यूचुअल फंड और वैश्विक संस्थागत निवेशकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। क्यूआईपी में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, क्वांट म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड, फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड समेत घरेलू परिसंपत्ति प्रबंधकों ने भाग लिया।

कंपनी ने कहा कि वैश्विक निवेशकों में ब्लैकरॉक, गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट और ईस्टस्प्रिंग इन्वेस्टमेंट्स भी शामिल रहे। क्यूआईपी के तहत कुल 99.52 लाख शेयर 2,110 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर आवंटित किए गए। पीरामल फाइनेंस के चेयरमैन आनंद पीरामल ने कहा कि कंपनी निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया से उत्साहित है और उस पर जताए गए भरोसे के लिए आभारी है।

कंपनी ने अलग से बताया कि उसके निदेशक मंडल ने प्रवर्तक समूह की एक इकाई को करीब 1,750 करोड़ रुपये के वारंट के तरजीही निर्गम को भी मंजूरी दी है। यह पूंजी जुटाना शेयरधारकों तथा वैधानिक एवं नियामकीय मंजूरियों पर निर्भर है। बयान में कहा गया, ‘‘दोनों लेनदेन सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद कंपनी में कुल करीब 3,850 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी आएगी।’’ कंपनी ने कहा कि इस पूंजी से उसकी वित्तीय स्थिति और पूंजी आधार मजबूत होगा तथा खुदरा और छोटे स्तर के थोक ऋण कारोबार में संतुलित तरीके से वृद्धि करने के लिए उसे अधिक लचीलापन मिलेगा।

आनंद पीरामल ने कहा कि कंपनी ने वर्षों के दौरान 60 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दी हैं और किफायती आवास, छोटे कारोबार तथा वंचित समुदायों के लिए 25 लाख से अधिक महत्वपूर्ण ऋण उपलब्ध कराए हैं।

Continue reading on the app

गुजरात ने गुटखा एवं पान मसाले पर पाबंदी सितंबर, 2027 तक के लिए बढ़ायी

गुजरात ने गुटखा एवं पान मसाले पर पाबंदी सितंबर, 2027 तक के लिए बढ़ायी

Continue reading on the app

  Sports

जीत का जश्न, जंग में हो गया तब्दील, जिसका पकड़ा गला वो कप्तान बन गया, लिया बदला, फिर खत्म किया साथी का करियर

clarke katich fight: जब क्लार्क ने बार-बार गाने के लिए दबाव डाला और कथित तौर पर कुछ अपशब्द कहे, तो साइमन कैटिच का गुस्सा फूट पड़ा. कैटिच ने क्लार्क को दीवार की तरफ धकेला और उनकी गर्दन पकड़ ली. ड्रेसिंग रूम में मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया. हालांकि क्लार्क उस रात वहां से चले गए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दो बड़े दिग्गजों के बीच की यह दरार कभी नहीं भर सकी. Mon, 31 Aug 2026 16:06:05 +0530

  Videos
See all

Pari Chowk से Kashmere Gate तक छात्रा का गैंगरेप | #breakingnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T11:14:36+00:00

Goonj With Arpita Aarya Live: Uttarakhand Shuddhikaran Row | Congress | FIR on Rahul Gandhi | Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T11:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers