Responsive Scrollable Menu

Shani Gochar 2027: साल 2027 तक Shani Dev बरसाएंगे कृपा, इन राशियों को मिलेगा Bumper Wealth

ज्योतिष शास्त्र में शनि का गोचर बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि यह करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। धीमी गति से चलने वाले शनि लंबे समय तक अपना प्रभाव बनाए रखते हैं। इसी कारण से शनि की चाल का असर जातकों के जीवन में लंबे समय तक देखने को मिलता है। 
फिलहाल शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं। माना जा रहा है कि, शनि 3 जून 2027 को मीन से निकालकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव 3 जून 2027 को मीन से निकालकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मेष राशि में जाते ही कई बडे़ बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए आपको बताते हैं शनि के मेष राशि में गोचर करने तक किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

वृषभ राशि
यह समय वृषभ राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। आपके करियर को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में किसी नए व्यक्ति के आने से घर का माहौल बदल जाएगा। इस दौरान आर्थिक मामलों में भी काफी लाभ प्राप्त होगा। विवाह के योग बनेंगे। आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूर्ण होगी। 

कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह समय और भी नए मौके लेकर आएगा। इस अवधि में परिवार के साथ किसी बड़ी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। करियर में बढ़ने के नए मौके प्राप्त होंगे और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। बिजनेस के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। कला से संबंधित लोगों के काम की सरहाना होगी।

मकर राशि 
करियर में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होगा और इस अवधि में मेहनत करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होती है और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। परिवार की तरफ से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के लोगों को निवेश में मनचाह लाभ मिलेगा। काफी समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और जरुरी काम में आपको सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस में कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

Continue reading on the app

अमेरिकी US Dollar के मुकाबले शुरुआती गिरावट से उबरकर 26 पैसे चढ़ा Rupee, 95.17 के स्तर पर बंद

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 26 पैसे की बढ़त के साथ 95.17 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक तनाव के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव के बीच यह तेजी संभावित रूप से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप के कारण आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना बढ़ने के बाद अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ा और डॉलर में व्यापक मजबूती आई।

ऐसा हो सकता है कि आरबीआई ने रुपये को समर्थन देने के लिए निचले स्तर पर हस्तक्षेप किया हो। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.56 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 95.11 से 95.56 के दायरे में रहा। अंत में यह 95.17 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 26 पैसे की बढ़त है।

इसे भी पढ़ें: Crude Oil में तेजी और वैश्विक तनाव से रुपया 13 पैसे टूटकर 95.56 प्रति डॉलर पर पहुंचा

रुपया शुक्रवार को दो पैसे की मामूली बढ़त के साथ 95.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि डॉलर सूचकांक में शुक्रवार को आई तेजी और फेडरल रिजर्व के प्रमुख की सख्त रुख वाली टिप्पणियों के बाद शुरुआती गिरावट के बावजूद रुपये ने दो दिन में मजबूत वापसी की और पांच अगस्त के बाद के अपने सबसे मजबूत स्तर पर रहा। उन्होंने कहा कि इस सुधार में आरबीआई के समय पर किए गए संभावित हस्तक्षेप के साथ-साथ एमएससीआई पुनर्संतुलन और विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) यानी एफसीएनआर (बी) योजनाओं से जुड़े डॉलर प्रवाह की अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें: US Dollar के मुकाबले Rupee 2 पैसे सुधरकर 95.43 के स्तर पर बंद हुआ, शेयर बाजार में रही तेजी

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.52 पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 3.70 प्रतिशत बढ़कर 91.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये में बड़ी गिरावट को रोकने के लिए आरबीआई बाजार में हस्तक्षेप कर रहा है।

इसके अलावा, एफसीएनआर (बी) योजना के तहत उम्मीद से बेहतर विदेशी मुद्रा प्रवाह से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 307.24 अंक की गिरावट के साथ 76,957.27 अंक पर और निफ्टी 95.25 अंक टूटकर 24,080.40 अंक पर बंद हुआ। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में 5,039.80 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

इसे भी पढ़ें: Rupee में कमजोरी: US Dollar के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 95.55 पर पहुंचा भाव

आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.422 अरब डॉलर बढ़कर 729.32 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Continue reading on the app

  Sports

Tilak Varma Century: तिलक वर्मा ने दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में किया कमाल, ठोका कमाल शतक

South Zone vs North Zone, 2nd Semi-Final: तिलक वर्मा ने नॉर्थ जोन के खिलाफ शानदार शतक लगाया है. बेंगलुरु में खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में टीम मुश्किल में थी लेकिन तिलक वर्मा ने कप्तानी पारी खेली. Mon, 31 Aug 2026 17:27:56 +0530

  Videos
See all

Ankit Murder case: Encounter करने वाली टीम को 2 लाख का इनाम: DGP #shorts #ytshorts #ankitbaliyan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T12:12:41+00:00

Nepal Floods: बाढ़ के बाद का दर्द..सिसकियां सुन रो देंगे! | #nepal #china #floods #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T12:12:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers